FIFA World cup 2026: मियामी स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया. यह मुकाबला पूरे समय उतार-चढ़ाव से भरा रहा और दर्शकों को आखिरी मिनट तक सीटों पर टिके रहने पर मजबूर कर दिया.
जून 2026 में लोगों ने कई कारों की जमकर खरीदारी की. बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि SUV, हैचबैक, सेडान और MPV जैसी हर तरह की कारों को ग्राहकों ने खूब पसंद किया. आइए जानते हैं जून महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की पूरी लिस्ट और हर कार की बिक्री के आंकड़े.
vaibhav sooryavanshi debut: 15 साल वैभव सूर्यवंशी आखिरकार शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते। मैच से एक दिन पहले वैभव की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने इस चर्चा को और तेज कर दिया। उन्होंने अपनी स्टोरी में सिर्फ दो शब्द लिखे- 'न्यू चैप्टर'। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे उनके इंटरनेशनल डेब्यू का संकेत मानना शुरू कर दिया।
वैभव पूरे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबलों में वह बेंच पर रहे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच बारिश की वजह से धुल गया था। ऐसे में अब दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद बढ़ गई।
वैभव का होगा टी20 डेब्यू? वैभव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट लगाने की क्षमता से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। इंग्लैंड दौरे के दौरान नेट्स में उनकी बल्लेबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें मौका देने की मांग कर रहे।
vaibhav sooryavanshi
बॉलिंग कोच ने कुछ और इशारा किया हालांकि भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट किसी युवा खिलाड़ी को जल्दबाजी में टीम में शामिल नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि टीम के पास टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।
मोर्कल ने कहा कि कोचिंग स्टाफ का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए प्रदर्शन किया है, उन्हें लगातार समर्थन मिलना चाहिए। इससे पूरी टीम का आत्मविश्वास मजबूत होता। हालांकि उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ भी की। मोर्कल ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल टीम के साथ जुड़ना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने खुद को शानदार तरीके से ढाला है। नेट्स में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह पूरी तरह तैयार होंगे।
दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म ने भी वैभव के डेब्यू की चर्चा को हवा दी है। सैमसन ने अपनी पिछली तीन टी20 पारियों में सिर्फ 5, 0 और 1 रन बनाए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कोई संकेत नहीं दिया। अब सभी की नजरें मैच से पहले घोषित होने वाली प्लेइंग-11 पर टिकी हैं। अगर वैभव को मौका मिलता है तो महज 15 साल की उम्र में वह भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू करेंगे।