Responsive Scrollable Menu

चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, ढहाया गया अवैध निर्माण, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जिसकी गाज बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के आशियाने पर भी गिरी है. नियमों का उल्लंघन करते हुए उनके घर के बाहर सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया. कार्रवाई के दौरान खुद एक्टर भी मौके पर पहुंचे और डीटीपी अधिकारी से स्थिति की जानकारी ली. अब कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

मंगेतर की हत्या की आरोपी सिया का दूसरा मोबाइल मिला:चेतन से कोडवर्ड में चैटिंग करती थी; दोनों 14 दिन येरवदा जेल में रहेंगे

पुणे की वडगांव अदालत ने शुक्रवार को केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को पुणे की येरवदा जेल में रखा जाएगा। पुलिस ने दोनों की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान सिया और चेतन ने नार्को (पॉलीग्राफ) टेस्ट से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि एक दिन सिया के वकील ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सिया की सहमति होने का बात कही थी। वडगांव कोर्ट के जज एएम विभूते ने कहा कि आरोपियों की सहमति के बिना यह टेस्ट नहीं किया जा सकता, इसलिए अब उनका नार्को टेस्ट नहीं होगा। सिया और चेतन पर आरोप है कि उन्होंने केतन को 18 जून को पुणे के लोहगढ़ फोर्ट से धक्का देकर मार डाला था। केतन और सिया की शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी। चेतन-सिया की कोर्ट में पेशी की तस्वीरें… कोडवर्ड में चैट करते थे चेतन और सिया, एक और मोबाइल जब्त पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन ने हत्या की साजिश रचते समय बातचीत के लिए ‘कोडवर्ड’ का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से डिलीट किया गया बड़ा डेटा रिकवर कर लिया है और उसमें इस्तेमाल की गई सांकेतिक भाषा को डिकोड करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। दोनों की चैट में कोड वाली भाषा है, जिसमें निकनेम और इमोजी शामिल हैं, जिनका मतलब सिर्फ आरोपी ही बता सकते हैं। पुलिस ने शुक्रवार को सिया के घर से एक और मोबाइल जब्त किया है। जिसे छिपाकर रखा गया था। उसे जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है। मर्डर में तीसरे शख्स के शामिल होने का शक पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बीड से एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक बालेवाड़ी की एक कंपनी में काम करता है। दावा है कि तीसरा शख्स सिया या केतन में किसी एक का दोस्त है। दोनों ने उससे केतन के मर्डर की प्लानिंग शेयर की थी। हालांकि युवक का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस युवक को गवाह भी बना सकती है। प्लानिंग से मर्डर तक 19 दिन में घटना को अंजाम दिया

Continue reading on the app

  Sports

vaibhav sooryavanshi debut: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू आज पक्का है? इंस्टाग्राम स्टोरी से मची हलचल

vaibhav sooryavanshi debut: 15 साल वैभव सूर्यवंशी आखिरकार शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते। मैच से एक दिन पहले वैभव की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने इस चर्चा को और तेज कर दिया। उन्होंने अपनी स्टोरी में सिर्फ दो शब्द लिखे- 'न्यू चैप्टर'। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे उनके इंटरनेशनल डेब्यू का संकेत मानना शुरू कर दिया।

वैभव पूरे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबलों में वह बेंच पर रहे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच बारिश की वजह से धुल गया था। ऐसे में अब दूसरे मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद बढ़ गई।

वैभव का होगा टी20 डेब्यू?
वैभव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट लगाने की क्षमता से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। इंग्लैंड दौरे के दौरान नेट्स में उनकी बल्लेबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें मौका देने की मांग कर रहे।

vaibhav sooryavanshi

बॉलिंग कोच ने कुछ और इशारा किया
हालांकि भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट किसी युवा खिलाड़ी को जल्दबाजी में टीम में शामिल नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि टीम के पास टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।

मोर्कल ने कहा कि कोचिंग स्टाफ का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए प्रदर्शन किया है, उन्हें लगातार समर्थन मिलना चाहिए। इससे पूरी टीम का आत्मविश्वास मजबूत होता। हालांकि उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ भी की। मोर्कल ने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल टीम के साथ जुड़ना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने खुद को शानदार तरीके से ढाला है। नेट्स में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा और जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह पूरी तरह तैयार होंगे।

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म ने भी वैभव के डेब्यू की चर्चा को हवा दी है। सैमसन ने अपनी पिछली तीन टी20 पारियों में सिर्फ 5, 0 और 1 रन बनाए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कोई संकेत नहीं दिया। अब सभी की नजरें मैच से पहले घोषित होने वाली प्लेइंग-11 पर टिकी हैं। अगर वैभव को मौका मिलता है तो महज 15 साल की उम्र में वह भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय शुरू करेंगे।

Sat, 04 Jul 2026 11:07:42 +0530

  Videos
See all

Gujarat Flood News | भारी बारिश से मेघल नदी में उफान | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T05:41:42+00:00

UP BJP: Nitin Nabin का लखनऊ दौरा, BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह | UP Vidhansabha Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T05:43:11+00:00

Major Tree Falls in Dadar | टली बड़ी तबाही, दादर में गिरा विशाल पेड़! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T05:42:03+00:00

Heat Wave in Europe | भीषण गर्मी ने मचाया France में हाहाकार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T05:42:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers