Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी:मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी

'जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी जिंदगी बचाने के लिए मां ने अपनी किडनी भी दे दी। मगर, मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में कराए ट्रांसप्लांट के बाद किडनी फेल हो गई। अल्ताफ की तबीयत बिगड़ती चली गई तो पिता उसे लेकर चंडीगढ़ PGI पहुंचे। यहां वह करीब 8 दिन भर्ती रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अब हर तीसरे दिन बाहर से डायलिसिस करानी पड़ रही है। परिवार अब हर तीसरे दिन 500 रुपए में सस्ते डायलिसिस के लिए PGI पहुंचता है, लेकिन नंबर नहीं आता तो 3 हजार में बाहर से डायलिसिस करानी पड़ती है। इलाज के बढ़ते खर्च के बीच परिवार को अपनी एक बीघा जमीन तक बेचनी पड़ी। PGI के बाहर खड़े अल्ताफ और उसके पिता से बातचीत में उनकी पूरी कहानी सामने आई। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 5 साल अबू धाबी में ड्राइवर रहा अल्ताफ बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की नजीबाबाद तहसील का रहने वाला है। वह करीब 5 साल तक अबू धाबी में ड्राइवर का काम करता रहा। शुरुआत में उसे 20 हजार रुपए महीने मिलते थे। भारत वापस आने के समय उसकी कमाई करीब 25 हजार रुपए महीना थी। अल्ताफ की शादी हो चुकी है, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है। अचानक पैर में दर्द से बीमारी का पता चला एक दिन अचानक उसके पैर में दर्द हुआ। इसके बाद पैर पर सूजन आ गई। अबू धाबी में उसका इलाज कराया गया। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद परिवार उसे भारत वापस ले आया। बिजनौर में जांच कराई गई तो पता चला कि उसकी किडनी में परेशानी है। मां ने किडनी देने का फैसला किया किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत सामने आने पर अल्ताफ की मां शेरूनिका ने अपनी किडनी देने का फैसला किया। परिवार के मुताबिक, ट्रांसप्लांट से पहले शेरूनिका की किडनी में पथरी थी। पिता शाहिद ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी थी। अक्टूबर 2025 में मोहाली में हुआ ट्रांसप्लांट अक्टूबर 2025 में मोहाली के एक निजी अस्पताल में अल्ताफ का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। परिवार के मुताबिक, ट्रांसप्लांट पर करीब 7 लाख रुपए खर्च हुए। ट्रांसप्लांट के बाद परिवार को उम्मीद थी कि अल्ताफ की हालत सुधरेगी और वह सामान्य जिंदगी में लौट सकेगा, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी। परिवार के मुताबिक, प्रत्यारोपित किडनी फेल हो गई। इलाज के लिए PGI पहुंचे अल्ताफ की हालत बिगड़ने के बाद परिवार जुलाई 2026 में उसे चंडीगढ़ के PGI लेकर पहुंचा। वह करीब 8 दिन PGI में भर्ती रहा। इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद भी उसे डायलिसिस की जरूरत बनी रही। अब परिवार बाहर के सेंटर में उसकी डायलिसिस करवाता है। हर तीसरे दिन डायलिसिस होती है और एक बार में करीब 3 हजार रुपए खर्च होते हैं। अल्ताफ बोल नहीं पाता, इसलिए उसकी रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानी को परिवार उसके इशारों और हालत से समझता है। किडनी देने के बाद मां की तबीयत भी खराब अल्ताफ की मां शेरूनिका की तबीयत भी अब अक्सर खराब रहती है। परिवार के मुताबिक, उनके पेट में दर्द रहता है और बीच-बीच में बुखार भी आता रहता है। एक तरफ अल्ताफ का इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ शेरूनिका की सेहत भी परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिता शाहिद दोनों की देखभाल कर रहे हैं। अब हर तीसरे दिन जुटाने होते हैं 3 हजार रुपए कभी अबू धाबी में ड्राइवर की नौकरी करने वाला अल्ताफ अब लगातार इलाज पर निर्भर है। परिवार के मुताबिक, ट्रांसप्लांट और उसके बाद के इलाज में करीब 9.5 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा एक बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी। अब हर तीसरे दिन करीब 3 हजार रुपए की डायलिसिस होती है। अल्ताफ बोल नहीं पाता। पिता शाहिद उसके इलाज और खर्च का इंतजाम कर रहे हैं। परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इलाज को लगातार जारी रखना है।

Continue reading on the app

इलायची विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस:भारत में LPG-किल्लत खत्म करने की तैयारी, टॉप-10 में 5 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ घटा

कल की बड़ी खबर पान-मसाला से जुड़ी रही। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा। वहीं मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण LPG सप्लाई पर पड़े असर से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस: महाराष्ट्र फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे पान-मसाला का प्रचार माना; ₹10 लाख जुर्माना लग सकता है महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, FDA ने 11 अगस्त को तीनों को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका पर 15 दिन में जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है। शाहरुख खान को बांद्रा स्थित उनके घर ‘मन्नत’, अजय देवगन को जुहू स्थित आवास और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के पते पर नोटिस भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में LPG किल्लत खत्म करने की तैयारी: सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किए टारगेट, रोजाना 63,810 टन गैस का उत्पादन होगा मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण LPG सप्लाई पर पड़े असर से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को जारी आदेश में 21 कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन की क्षमता और टारगेट निर्धारित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10 में 5 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ घटा: TCS टॉप लूजर, वैल्यू ₹34,263 करोड़ घटी; LIC की वैल्यू बढ़ी बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 1 लाख करोड़ रुपए घटा है। इस दौरान आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹34,263 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार तक की कमाई: ₹1.03 करोड़ का फंड भी हो जाएगा तैयार, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में इतिहास दोहराने से चूकी टीम इंडिया, नहीं कर पाई 19 साल पहले जैसा कारनामा

प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 रन कम क्या बनाए, टीम इंडिया तो इतिहास रचने से ही चूक गई. गॉल टेस्ट में कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गई. Mon, 17 Aug 2026 10:53:25 +0530

  Videos
See all

LPG e-KYC Deadline: LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म, अब क्या करें? | Gas Connection | Rules | Latest |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:44:00+00:00

UP News: UP के राशन कोटेदारों को CM योगी की बड़ी सौगात | CM Yogi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:20:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers