Responsive Scrollable Menu

विमल इलायची विज्ञापन विवाद में घिरे शाहरुख-अजय:पुराने बयान चर्चा में; शाहरुख बोले थे- मेरी कमाई मत रोको, अजय ने कहा- बनाना बंद कर दो

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर कार्रवाई की है। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है। इस मामले के बाद कलाकारों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के प्रमोशन को लेकर पुराने बयान फिर चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान और अजय देवगन पहले भी कह चुके हैं कि अगर कोई प्रॉडक्ट सेहत के लिए नुकसानदेह है, तो सरकार को उसके निर्माण और बिक्री पर ही रोक लगा देनी चाहिए। शाहरुख ने कहा था- मेरी कमाई मत रोको CNN-IBN को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया था कि स्वास्थ्य मंत्री ने सेलिब्रिटीज से सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे उत्पादों का विज्ञापन न करने की अपील की है, क्योंकि बच्चे उन्हें देखकर पीने लगते हैं। इस पर शाहरुख ने कहा था कि अगर सिगरेट या सॉफ्ट ड्रिंक्स खराब हैं, तो सरकार देश में उनकी बिक्री और उत्पादन ही रोक दे। सरकार को मिलता है रेवेन्यू, फिर मेरी कमाई क्यों रोकते हैं शाहरुख खान ने अपने जवाब में तर्क दिया था कि सरकार ऐसे उत्पादों को इसलिए बंद नहीं करती क्योंकि वे सरकार के लिए राजस्व (रेवेन्यू) का जरिया हैं। शाहरुख ने कहा था कि जब सरकार अपने रेवेन्यू के लिए उत्पादन नहीं रोक रही है, तो उनकी कमाई को भी नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे एक एक्टर हैं और काम करके कमाना उनका पेशा है। अगर कोई चीज वाकई गलत है, तो उसका बनना ही बंद होना चाहिए। अजय देवगन बोले- मैं केवल इलायची का प्रचार करता हूं साल 2022 में भी जब इस तरह के विज्ञापन पर विवाद बढ़ा था, तब अभिनेता अजय देवगन ने अपना पक्ष रखा था। अजय ने कहा था कि वे केवल 'इलायची' का विज्ञापन करते हैं और सरोगेट एडवरटाइजिंग के आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि किसी उत्पाद को इस्तेमाल करना इंसान की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। अजय ने भी शाहरुख खान की बात से सहमति जताते हुए कहा था कि अगर कोई उत्पाद हानिकारक है, तो सबसे पहले उसके निर्माण पर रोक लगानी चाहिए। एक्टर्स पर लग सकता है जुर्माना

Continue reading on the app

हॉकी वर्ल्डकप- 32 साल से इंग्लैंड से नहीं जीता भारत:आज शाम 6:30 बजे भिड़ंत; टीम इंडिया पहला मुकाबला वेल्स से जीती थी

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का आज सामना इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया 32 साल से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है। उसे आखिरी जीत 1994 में मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने 15 अगस्त को खेले गए पिछले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 4-1 से जीत मिली थी। भारत पूल-D में दूसरे स्थान पर भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स हैं। नए फॉर्मेट में हर पूल की टॉप-2 टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। भारत और इंग्लैंड अपने पहले मुकाबलों के बाद 3-3 अंक पर हैं। गोल डिफरेंस के आधार पर इंग्लैंड ग्रुप में टॉप पर है। यह मैच जीतने वाली टीम अगले राउंड की दावेदारी मजबूत कर लेगी। इंग्लैंड वर्ल्ड कप में भारत से लगातार जीता वर्ल्ड कप में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला है। भारत ने आखिरी बार 1994 में सिडनी में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2002, 2006 और 2010 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। 2014 में भी इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया। 2018 में दोनों टीमों का मुकाबला नहीं हुआ, जबकि 2023 वर्ल्ड कप में मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था। भारत इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ने के मकसद से उतरेगा। पेरिस ओलिंपिक में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया था ओलिंपिक में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के एथलीट्स ग्रेट ब्रिटेन के नाम के साथ खेलते हैं। भारत और ग्रेट ब्रिटेन की भिड़ंत पेरिस ओलिंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में हुई थी। मैच के 17वें मिनट में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के बाद भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस करते हुए फाइनल टाइम में ग्रेट ब्रिटेन को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। फिर पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कप्तान हरमनप्रीत ने पिछले मुकाबले में 2 गोल दागे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने वेल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे थे। भारत की ओर से संजय ने भी सेट पीस पर गोल किया था। टीम के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए थे। हालांकि टीम को ओपन प्ले में फिनिशिंग सुधारनी होगी। वेल्स के खिलाफ अभिषेक और सुखजीत सिंह ने मौके बनाए, लेकिन भारत फील्ड गोल नहीं कर सका। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिले मौकों को गोल में बदलना जरूरी होगा। इंग्लैंड भी शानदार फॉर्म में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप से पहले 2025-26 FIH प्रो लीग में 16 में से सिर्फ 2 मुकाबले गंवाए थे और बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद वर्ल्ड कप में भी टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है। इंग्लैंड पिछले पांच वर्ल्ड कप में लगातार टॉप पर रहा है। क्वालिफिकेशन में भी टीम ने जापान को 5-0, मिस्र को 3-0, अमेरिका को 5-0, मलेशिया को 7-1 और पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंठ शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। इंग्लैंड: जैचरी वॉलेस (कप्तान), निकोलस पार्क, जैक वॉलर, थॉमस सॉर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, सैम वार्ड, जेम्स अल्बरी, फिल रोपर, जेम्स मजारेजो (गोलकीपर), स्टुअर्ट रशमेयर, टिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, ऑलिवर पेन (गोलकीपर), निकोलस बंडुराक, जेम्स गॉल, लियाम सैनफोर्ड, कॉनर विलियमसन, विल कैलनन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स। 17 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले…

Continue reading on the app

  Sports

WCL Season 3 में David Warner और Yuvraj Singh का जलवा, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगा रोमांच का तड़का

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सत्र में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट तीन से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा, हालांकि अभी तक आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है।

डब्ल्यूसीएल के पहले सत्र में इंडियन चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराया था। दूसरे सत्र में साउथ अफ्रीका चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराकर खिताब जीता था।

आयोजकों ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र में कुछ बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वार्नर और महमदुल्लाह रियाद भी शामिल हैं।

Mon, 17 Aug 2026 14:04:13 +0530

  Videos
See all

Nag Panchami Viral Video : नागपंचमी पर दिखा विशालकाय सांप | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:45:44+00:00

Ujjain-Lakhisarai Stampede: उज्जैन-लखीसराय में भगदड़, नागपंचमी पर मचा हाहाकार! | Sawan Somwar | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers