Responsive Scrollable Menu

Asus Vivobook 15 भारत में लॉन्च: Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर वाला पहला लैपटॉप; जानें कीमत और फीचर्स

Asus ने भारतीय बाजार में नया Vivobook 15 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला लैपटॉप है, जिसमें नया Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप रोजमर्रा के इस्तेमाल, ऑफिस वर्क, स्टूडेंट्स और AI आधारित टास्क को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

इसमें 15.6 इंच का फुल-HD डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM, 512GB SSD और AI Boost NPU जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही Asus ने Prime Day और Flipkart GOAT Sale के दौरान अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो पर विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की है।

Asus Vivobook 15 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Asus Vivobook 15 की एमआरपी 1,59,990 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,07,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को करीब 33% की छूट मिलेगी।

यह लैपटॉप Amazon Prime Day Sale और Flipkart GOAT Sale के दौरान एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। ग्राहक बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। यह लैपटॉप Cool Silver, Quiet Blue और Terra Cotta कलर ऑप्शन में आएगा।

ये भी पढ़ेः- BAT-BMS App BAN: ई-रिक्शा हैक करने वाले चाइनीज ऐप्स बैन, शिकायतों के बाद सरकार ने लिया एक्शन

Asus Vivobook 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नए Vivobook 15 में 15.6 इंच का Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें नया Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ Intel AI Boost NPU दिया गया है। यह AI वर्कलोड के लिए 16 TOPS तक की प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करता है।

लैपटॉप में 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और फास्ट डेटा एक्सेस का बेहतर अनुभव मिलेगा।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Vivobook 15 में HD वेबकैम के साथ Privacy Shutter दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड की जानकारी साझा नहीं की है।

लैपटॉप का वजन केवल 1.7 किलोग्राम है और यह MIL-STD-810H Military Grade Durability सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें Backlit Keyboard, Dedicated Copilot Key और Fingerprint Sensor जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Asus TUF Gaming A15 भी हुआ लॉन्च
Asus ने Amazon Prime Day के लिए नया TUF Gaming A15 भी लॉन्च किया है। इसकी एमआरपी 1,55,990 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर में इसे 1,18,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 (4GB) ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 NVMe SSD दी गई है। यह मॉडल Graphite Black रंग में उपलब्ध होगा।

Continue reading on the app

LIVE: Taylor Swift's wedding

Taylor Swift and Travis Kelce have kicked off rumoured wedding celebrations at Madison Square Garden in New York City.

Continue reading on the app

  Sports

क्या वो 5 ओवर मेडन खेल सकता है? कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए ऐसा क्यों कहा

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच से पहले कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा दिलचस्प बयान दिया है. Fri, 03 Jul 2026 22:59:41 +0530

  Videos
See all

Saqib Saleem: पैपराजी के साथ साकिब सलीम की मस्ती #humaqureshi #saqibsaleem #chunkypandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T18:45:02+00:00

Taylor Swift fans tell us their thoughts on expected wedding at Madison Square Garden. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T19:00:20+00:00

TMC Crisis: Mamata Banerjee को फिर लगा तगड़ा झटका! | Bengal Politics | Abhishek Banerjee | EC | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T18:45:39+00:00

Johnny Lever: ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 में छाए जॉनी लीवर #johnnylever #shorts #aajtak #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T18:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers