जांच पूरी होने तक चुप रहें आरोपी, करूर भगदड़ केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंची DMK, सीएम विजय की मुश्किलें बढ़ीं
करूर भगदड़ मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के पास है और यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है. डीएमके की इस नई याचिका ने सीएम विजय के लिए परेशानी बढ़ा दी है.
कानपुर सेंट्रल स्टेशन का 700 करोड़ रुपये से पुनर्विकास, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, ग्रीन बिल्डिंग, मेट्रो कनेक्टिविटी, जाने
कानपुर सेंट्रल स्टेशन का 700 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास हो रहा है. यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. 50% से अधिक काम पूरा, सांसद रमेश अवस्थी ने जायजा लिया. रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन यात्रियों की सुविधा, बेहतर आवाजाही और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.स्टेशन के दोनों ओर नए भवन बनाए जा रहे हैं. घंटाघर यानी सिटी साइड पर यात्रियों के लिए जी प्लस सेवन का भव्य भवन तैयार किया जा रहा है, जबकि कैंट साइड पर जी प्लस टू का आधुनिक भवन बनाया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दोनों भवनों का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.



News18












.jpg)







