फैट लॉस के दौरान पीरियड्स के दिन आते ही अक्सर महिलाओं की पूरी जर्नी गड़बड़ा जाती है। यह वह वक्त होता है, जब क्रेविंग्स को रोक पाना काफी मुश्किल होता है। कभी मीठा खाने का मन करता है, तो कभी बहुत ज्यादा भूख लगती है और कभी पेट इतना फूला हुआ महसूस होता है कि लगता है जैसे पिछले कई दिनों की मेहनत बेकार हो गई। इतना ही नहीं, इन दिनों स्केल पर वजन भी काफी बढ़ा हुआ नजर आता है। ऐसे में पूरा मूड ही खराब हो जाता है।
अमूमन इस दौरान अक्सर महिलाएं अपनी पूरी डाइट से फोकस हटा देती हैं और बाद में गिल्ट की वजह से दोबारा अपनी जर्नी शुरू ही नहीं करतीं। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हुआ हो। तो चलिए जानते हैं कि वेट लॉस जर्नी में पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट में किस तरह के बदलाव करें, जिससे क्रेविंग्स और वजन दोनों को मैनेज किया जा सके-
समझदारी से खाएं मीठा
पीरियड्स के दौरान अक्सर मीठा खाने की बहुत अधिक क्रेविंग्स हो सकती है। ऐसे में खुद को बहुत ज्यादा रोकने की कोशिश ना करें। दरअसल, ऐसे में आप अचानक बहुत ज्यादा खा सकती हैं। कोशिश करें कि आप मीठा स्मार्टली खाएं। मसलन, पहले प्रोटीन व फाइबर वाला भोजन लें और फिर छोटी मात्रा में अपनी पसंद की चीज खाएं। मीठे की इच्छा पर दही के साथ फल और थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट लिया जा सकता है।
इन दिनों सिर्फ सलाद खाकर काम न चलाएं
अगर आप फैट लॉस पर हैं तो पीरियड्स में वजन बढ़ने के डर से खाना कम करने की कोशिश ना करें। इस दौरान शरीर पहले ही से थका हुआ महसूस कर रहा होता है और ऐसे में सिर्फ सलाद या सूप पर टिके रहना अच्छा विचार नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपनी थाली में दाल, चना, राजमा, लोबिया, पनीर या दही जैसे प्रोटीन स्रोत के साथ रोटी, चावल या कोई दूसरा संतुलित कार्बाेहाइड्रेट और सब्जियां रखें। पेट भी ज्यादा देर तक भरा रहेगा और बार-बार कुछ खाने का मन भी कम होगा।
हर भोजन में प्रोटीन
यह एक आसान रूल है, जो पीरियड्स के दौरान आपकी भूख व क्रेविंग्स को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकता है। कोशिश करें कि आप अपने भोजन को सिर्फ कम कैलोरी वाला बनाने के बजाय भरपेट और संतोषजनक बनाएं। इसके लिए हर मील में प्रोटीन को जरूर शामिल करें। नाश्ते में दही या दूध, दोपहर के खाने में दाल या पनीर और शाम को भुना चना जैसे विकल्प शामिल किए जा सकते हैं। इससे आपको हर थोड़ी देर में कुछ खाने की जरूरत कम महसूस होगी।
नमकीन चीजों पर रखें नजर
पीरियड्स के दिनों में अक्सर हम बहुत ज्यादा नमकीन चिप्स, पैकेट वाले नाश्ते, अचार और दूसरी अधिक नमक वाली चीजों का सेवन अनजाने में कर लेते हैं। जिससे ब्लोटिंग और भी ज्यादा बढ़ सकती है। कोशिश करें कि आप इनकी जगह घर का बना नाश्ता, फल, दही, भुना चना या मखाना जैसे विकल्प रखें। इससे आपकी खाने की इच्छा भी पूरी होगी और बेवजह ज्यादा नमक लेने से बचेंगी।
याद रखें कि पीरियड्स के आसपास आपका वजन अचानक 500 ग्राम या 1 किलो ऊपर चला गया, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों का वजन पानी, ब्लोटिंग और पाचन में बदलाव से प्रभावित हो सकता है।
- मिताली जैन
Continue reading on the app
बरसात के समय डेंगू का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। डेंगू का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे परेशान हो जाते हैं। इसको लेकर प्लेटलेट्स कम होने की चिंता सताने लगती है। इस बीमारी में प्लेटलेट्स का घटना आम बात है, लेकिन हर मरीज में इसकी स्थिति एक जैसी नहीं होती है। अक्सर प्लेटलेट्स कम होने के बाद मरीज की हालत सामान्य रहती है, बल्कि कुछ मामलों में दूसरे लक्षण ज्यादा गंभीर करते हैं।
इस मौसम में शरीर में होने वाले बदलावों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर बुखार के दिनों में मरीज की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्लेटलेट्स के लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल आते हैं, जैसे कि डेंगू में प्लेटलेट्स कब गिरती है, कितनी प्लेटलेट्स खतरनाक मानी जाती हैं और प्लेटलेट्स कम होने पर क्या करें? आइए आपको बताते हैं किन लक्षणों को देखकर तुरंत सावधान रहने की जरुरत है।
डेंगू में प्लेटलेट्स कब गिरती है?
असल में डेंगू की शुरुआत में तेज बुखार 2 से 7 दिनों तक रहता है। बीमारी के तीसरे से सातवें दिन के आसपास, खासकर जब बुखार कम होने लगता है, क्रिटिकल फेज शुरु हो सकता है। इसी दौरान प्लेटलेट काउंट तेजी से गिर जाती है। WHO के मुताबिक, वाइट रक्त कोशिकाओं में कभी के बाद प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट देखी जाती है।
अगर आप डेंगू को सिर्फ एक प्लेटलेट रिपोर्ट देखकर खतरे का अनुमान लगाना सही नहीं है। डॉक्टर प्लेटलेट्स के साथ हीमेटोक्रिट (HCT), ब्लड प्रेशर, नाड़ी, पेशाब की मात्रा, शरीर में पानी की स्थिति और मरीज के लक्षणों को भी देखते हैं। प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के साथ ही हीमेटोक्रिट बढ़ना प्लाज्मा लीकेज की ओर इशारा करता है।
कितनी प्लेटलेट्स कम होना चिंता की बात
यदि प्लेटलेट्स लगातार तेजी से गिर रही हैं या साथ में ब्लीडिंग , लो ब्लड प्रेशर, सांस लेने में परेशानी या अधिक कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं, ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरुरी है।
इन लक्षणों के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- तेज या काफी से लगातार पेट दर्द होना
- बार-बार या लगातार उल्टी होना
- मसूड़ों या नाक से खून आना
- उल्टी या मल में खून
- अक्सर सांस तेजी से चलना या सांस लेने में परेशानी
- बहुत ज्यादा कमजोरी, सुस्ती या बैचेनी
- अत्यधिक प्यास लगना
- त्वचा का पीला, ठंडा या चिपचिपा पड़ना
- शरीर में पानी जमा होने के संकेत
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या करें?
अगर डेंगू में प्लेटलेट्स अधिक बढ़ गई हैं, तो मरीज को डॉक्टर की सलाह के अनुसार पर्याप्त तरल पदार्थ और आराम देना महत्वपूर्ण है। डिहाड्रेशन से बचने के लिए पानी, ORS और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए तरल पदार्थ का सेवन करना उचित माना जाता है।
वहीं, पपीते के पत्ते या दूसरे घरेलू नुस्खों को प्लेटलेट्स बढ़ाने का प्रमाणित इलाज मानकर डॉक्टर की निगरानी को नजरअंदाज नहीं करें। प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन भी हर ऐसे मरीज को सिर्फ कम प्लेटलेट काउंट के आधार पर नहीं दिया जाता है, इसका निर्णय डॉक्टर मरीज की पूरी स्थिति और ब्लीडिंग के जोखिम को देखकर किया जाता है।
Continue reading on the app