एचसीएल टेक को यूरोप की फॉर्च्यून ग्लोबल 50 फर्म से 1.14 अरब डॉलर की एआई डील मिली
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस) देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 फर्म से ग्राहकों के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क को बदलने और मैनेज करने के लिए एआई-आधारित ऑपरेटिंग मॉडल स्थापित करने के लिए डील साइन की है और इसकी वैल्यू 1.14 अरब डॉलर है।
आईटी कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस समझौते की शुरुआती अवधि जुलाई से दिसंबर 2031 तक है और इसे और पांच साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी है। शुरुआती अवधि के दौरान इसकी अनुमानित कीमत 1.14 अरब डॉलर है।
फाइलिंग में कंपनी ने आगे कहा कि यह डील पूरी तरह से नया बिजनेस है और उम्मीद है कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।
इस पार्टनरशिप के तहत, एचसीएल टेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कस्टमर के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क ऑपरेशन्स को आधुनिक बनाएगी और उसका प्रबंधन करेगी।
हाल के महीनों में कई पार्टनरशिप, अधिग्रहण और निवेश की घोषणाओं के बाद, यह डील एचसीएल टेक की एआई रणनीति में एक और अहम पड़ाव है।
जून में, कंपनी ने आईटी सेवाओं को एक साथ लाने और एआई-आधारित ऑपरेशनल बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के साथ लंबे समय का स्ट्रैटेजिक एग्रीमेंट किया।
कंपनी ने एआई-आधारित आरऐप्स का इस्तेमाल करके ऑटोनॉमस टेलीकॉम नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन को तेज करने के लिए नोकिया के साथ पार्टनरशिप की और एआई-पावर्ड टेलीकॉम सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन विकसित करने के लिए सर्कल्स और ग्रेस्काईज के साथ मिलकर काम किया।
इसके अलावा, एचसीएलटेक ने क्लाउड सॉफ्टवेयर ग्रुप से बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जैस्परसॉफ्ट को खरीदने की प्रक्रिया पूरी की और सॉवरेन एआई स्टार्टअप सर्वम एआई के 234 मिलियन डॉलर के सीरीज बी फंडिंग राउंड में निवेश किया।
इस ऐलान के बाद एचसीएल के शेयर में तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) कंपनी का शेयर दोपहर 12 बजे 6.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,145.70 रुपए पर था। इससे पहले बीते एक साल में कंपनी का शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क चुका है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Sawan 2026 Lucky Rashiyan: सावन का दुर्लभ महासंयोग इन 4 राशियों को दिलाएगा धन, सफलता और तरक्की, बरसेगी महादेव की कृपा
Sawan 2026 Lucky Rashiyan: ज्योतिषियों के अनुसार, हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिससे महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े विधि-विधान के साथ की जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा. कहते हैं कि जो भी साधक सावन के सभी सोमवारों का व्रत रखता है उसकी भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. यह महीना कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है.
सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग
ज्योतिषिय नजरिए से इस बार सावन की शुरुआत कई शुभ योगों और संयोगों में होने जा रही है. जिसमें सबसे खास है आयुष्मान योग. इसके अलावा सावन के महीने में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. साथ ही, शनि वक्री और गुरु भी अस्त होंगे. यह संयोग 53 साल बाद बनने जा रहा है. भगवान शिव की आराधना के इस पवित्र महीने में ग्रहों की खास स्थिति के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसने वाली है. इन राशियों के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस साल सावन का महीना किन राशियों के लिए फलदायी रहने वाला है.
किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा सावन का महीना
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महासंयोग बेहद शुभ और मंगलकारी रहने वाला है. भोलेनाथ की कृपा से आपका अटका हुआ काम पूरा होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना करियर और पारिवारिक जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है. इसलिए यह महीना आपके लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी. इसके अलावा आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो सावन के दौरान आपको बेहतरीन ऑफिर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महासंयोग आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ रहा है. आर्थिक स्थिति से पहले से काफी मजबूत होगी. यदि कोई नया बिजनेस या प्रोजक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढे़गा और शत्रु पक्ष परास्त होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन का महीना भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं. जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वे अब तेजी से पूरी होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और सेहत में पहले से बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्या करें?
शिवलिंग पर करें जलाभिषेक
अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने चाहते हैं तो तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़ा गंगाजल और काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.
108 बार महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें
इसके अलावा रोजाना कम से कम 108 बार ऊं नम: शिवाय या महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें.
भोलेनाथ को इन चीजों का भोग लगाएं
सावन के महीने में भोलेनाथ को बेलपत्र, पंचामृत और धतूरा अर्पित करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation