Car Care Before Monsoon: मानसून की दस्तक के साथ, कार मालिकों को वाहन चेकअप जरूर कराना चाहिए ताकि बरसात में किसी प्रकार की समस्या न आए. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी गाड़ी बीच रास्ते नहीं बंद होगी और आप किसी बड़े खर्चे से भी बचे रहेंगे.
Gold-Silver Rate: आज सोना कितना महंगा हुआ और चांदी का नया रेट क्या है? अगर आप खरीदारी करने वाले हैं, तो पटना, रांची, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव और पूरा अपडेट यहां देखें.
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान के बाहर भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय टीम का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल का स्नैपचैट अकाउंट अपने कब्जे में ले लिया। दोनों ने फैंस से अपने लिए सवाल भेजने की अपील की और मजाकिया अंदाज में बातचीत कर सभी का दिल जीत लिया।
वीडियो की शुरुआत में अभिषेक शर्मा कैमरा संभालते हुए कहते हैं, 'आज पाजी के फोन से हम आए हैं। सारे सवाल मैंने पढ़ लिए हैं। पाजी, सब जवाब आ गए?" यह सुनकर पीछे बैठे अक्षर पटेल हंसने लगते हैं और जवाब देते हैं, "भाई, तू ही जवाब दे दे। सबको बता दे कि तूने सारे सवाल पढ़ लिए हैं।'
अक्षर का स्नैपचेट वीडियो हुआ हाईजैक इसके बाद अभिषेक कैमरा वैभव सूर्यवंशी की तरफ घुमाते हुए कहते हैं, "इसके लिए भी सवाल भेजो।" इस पर 15 वर्षीय वैभव अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए कहते हैं, "लंबे-लंबे सवाल लिखना, अच्छे से समझाकर जवाब दूंगा।" दोनों खिलाड़ियों की यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।
हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेटरों के बीच स्नैपचेट का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। खिलाड़ी इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के मजेदार पल और पर्दे के पीछे की झलक फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। फुटबॉल स्टार एरलिंग हालांड भी स्नैपचेटपर काफी लोकप्रिय हैं। माना जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म का आसान और अनौपचारिक अंदाज खिलाड़ियों को युवा फैंस से सीधे जोड़ने में मदद करता है।
इंग्लैंड दौरे पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की शानदार बॉन्डिंग भी लगातार चर्चा में है। टीम इंडिया के साथ जुड़ने के बाद से दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। क्रिकेट गलियारों में यह भी चर्चा है कि दूसरे टी20 मुकाबले में अगर टीम प्रबंधन बदलाव करता है और संजू सैमसन को आराम देता है, तो अभिषेक और वैभव पहली बार भारत के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
हालांकि टीम प्रबंधन ने अभी प्लेइंग-11 को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने मैच से पहले फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। मैदान के बाहर खिलाड़ियों की यह दोस्ती अब फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।