Responsive Scrollable Menu

UN हेडक्वार्टर के बाहर शख्स ने खुद को आग लगाई:अस्पताल में मौत; तिब्बती झंडे के साथ पहुंचा था, पुलिस ने जांच शुरू की

अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। उसके हाथ में तिब्बती झंडा था। सूचना मिलने पर पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, क्योंकि उसके परिजनों को पहले सूचना दी जानी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के वक्त सभी आधिकारिक बैठकें खत्म हो चुकी थीं। इसलिए UN के नियमित कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। घटना का पूरा वीडियो…. 20 साल से अमेरिका में रह रहा था शख्स कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान उसके एक दोस्त ने लोबगा रांगजेन के रूप में की है। बताया गया है कि वह करीब 20 साल से अमेरिका में रह रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर सामने आए वीडियो में व्यक्ति पारंपरिक बौद्ध भिक्षु जैसे वस्त्र पहने दिखाई देता है। उसने पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद एक मिनट से भी कम समय में वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मौके से ‘चाइना आउट ऑफ तिब्बत’ लिखे पर्चे भी बरामद किए गए। तिब्बत को लेकर लंबे समय से विवाद चीन का कहना है कि तिब्बत 13वीं सदी के मध्य से उसका हिस्सा है और 1951 से वहां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है। वहीं कई तिब्बती मानते हैं कि वे लंबे समय तक प्रभावी रूप से स्वतंत्र रहे और चीन उनकी सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने के साथ-साथ संसाधनों से समृद्ध इस क्षेत्र का दोहन करना चाहता है। चीन तिब्बत की निर्वासित सरकार सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन को मान्यता नहीं देता। साथ ही 2010 के बाद से दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ उसकी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। फ्री तिब्बत अभियान चलाने वाले संगठन के मुताबिक, 2009 से अब तक 150 से ज्यादा तिब्बती चीनी शासन के विरोध में आत्मदाह कर चुके हैं। संगठन का कहना है कि कई प्रदर्शनकारियों ने दलाई लामा की वापसी, पंचेन लामा की रिहाई और तिब्बत में ज्यादा मानवाधिकार व आजादी की मांग वाले नारे लगाए थे।

Continue reading on the app

Venus in magha nakshatra 2026: प्रेम और वैभव के कारक शुक्र करेंगे केतु के नक्षत्र में प्रवेश और इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किल, जानें बचने के उपाय

Venus in magha nakshatra 2026: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, सौंदर्य और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह रहस्य और विवाद के कारक केतू के नक्षत्र मघा में प्रवेश करने वाला है। इस नक्षत्र गोचर से 5 राशियों के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानें इससे बचने के उपाय

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नॉकआउट गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। 41 साल और 147 दिन की उम्र में, रोनाल्डो 40 साल की उम्र के बाद FIFA वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन गए। Fri, 03 Jul 2026 07:38:57 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh News : सुहागरात के दिन दुल्हन क्यों भागी? #madhyapradeshnews #ytshorts #gwalior #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T03:36:34+00:00

Tirri E Rickshaw Switch off: चीनी ऐप का खौफ, बीच सड़क पर बंद हो रहे ई-रिक्शा, रो पड़े ड्राइवर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T03:45:23+00:00

Uttrakhand News: उत्तराखंड की 4 एकड़ जमीन पर विवाद, वाड्रा Family पर लगे गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T03:38:05+00:00

LPG-Price Cut: LPG सिलेंडर हो गया सस्ता? | Petrol Price Today | Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T03:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers