Amarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे में 4800 से अधिक यात्री; मार्ग पर बारिश की मार
आज से अगले 57 दिन ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियों में बाबा बर्फानी के जयकारे गूंजेंगे. अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है. 28 अगस्त तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 3,888 मीटर पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे.
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को जम्मू के भगवती बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया. जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल थे, जो 259 वाहनों के सुरक्षा घेरे में रवाना हुए.
कश्मीर में मौसम का मिजाज ठीक नहीं है, इसलिए यात्रियों को दर्शन के बाद तुरंत नीचे लौटना होगा. हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ भी लगाए गए हैं. दोमेल रूट पर 4 जगह स्क्रीन पर मौसम का अपडेट मिलेगा.
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रास्ते या गांदरबल जिले में छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते से की जा सकती है.
Railway JE Recruitment: रेलवे में 4098 पदों पर होगी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन



News Nation

















