Responsive Scrollable Menu

Personal Loan: पर्सनल लोन की एक EMI भी कर दी मिस? जानिए आगे क्या हो सकता

पर्सनल लोन की एक EMI समय पर नहीं भर पाना हमेशा बड़ी वित्तीय परेशानी का संकेत नहीं होता। कभी सैलरी देर से आती है, बिजनेस पेमेंट अटक जाता है या बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने से ऑटो-डेबिट फेल हो जाता है। लेकिन यह सोचकर कि एक EMI ही तो है, अगले महीने दे देंगे, इसे टालना महंगा पड़ सकता है।

सबसे पहले जेब पर पड़ेगा असर
ईएमआई की तय तारीख निकलने के बाद बैंक या एनबीएफसी लोन एग्रीमेंट के मुताबिक लेट फीस, पेनल चार्ज या अतिरिक्त ब्याज वसूल सकता है। इसकी रकम अलग-अलग संस्थानों और लोन की शर्तों पर निर्भर करती है। शुरुआत में यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन भुगतान में ज्यादा देरी होने पर बकाया बढ़ता जाता है।

क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है असर
ईएमआई भुगतान की जानकारी नियमित रूप से क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों को भेजी जाती है। अगर बकाया EMI लंबे समय तक जमा नहीं होती और इसकी रिपोर्टिंग होती है, तो इसका असर आपके क्रेडिट इतिहास पर पड़ सकता है।

इसका नुकसान आगे तब दिख सकता है, जब आप नया पर्सनल लोन, होम लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आवेदन करें। लगातार समय पर EMI चुकाने से क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत होती है, जबकि भुगतान में देरी इसका उल्टा असर डाल सकती है।

बैंक के कॉल और मैसेज आ सकते हैं
ईएमआई मिस होने के बाद बैंक या एनबीएफसी की ओर से कॉल, SMS या दूसरे रिमाइंडर आना सामान्य प्रक्रिया है। अगर भुगतान किसी अस्थायी वित्तीय परेशानी की वजह से रुका है तो लेंडर से बात करना बेहतर है। समस्या छिपाने या कॉल से बचने के बजाय स्थिति स्पष्ट करने से समाधान निकालना आसान हो सकता है।

एक EMI को अगली किस्त तक न खींचें
अगर पहली बकाया EMI अगले महीने तक नहीं चुकाई गई तो दूसरी EMI भी देय हो जाएगी। ऐसे में दो किस्तों का बोझ एक साथ आ सकता है और धीरे-धीरे बकाया बढ़ने लगेगा। इसलिए मिस हुई EMI को जल्द से जल्द चुकाना बेहतर है।

ऑटो-डेबिट फेल होने की वजह भी जांचें
हर बार EMI मिस होने का कारण पैसों की कमी नहीं होता। ई-मैंडेट एक्सपायर होना, तकनीकी समस्या या ऑटो-डेबिट के समय खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होना भी इसकी वजह हो सकती है। ऐसे में बैंक खाते की जांच करें और जरूरत पड़ने पर लेंडर से संपर्क करें।

इमरजेंसी फंड से बच सकती है परेशानी
मेडिकल खर्च, नौकरी में बदलाव या बिजनेस पेमेंट में देरी जैसी परिस्थितियां अचानक बजट बिगाड़ सकती हैं। ऐसे समय कुछ महीनों की EMI के बराबर इमरजेंसी फंड मददगार हो सकता है।

एक EMI मिस होना वित्तीय संकट नहीं है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना समस्या बढ़ा सकता है। बकाया रकम जल्द चुकाएं और बैंक के संपर्क में रहें।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस, मूव्स को पलट-पलट के देख रहे लोग! देखें Video

Viral Video: बीच सड़क पर लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की ने गाने की धुन पर ऐसे शानदार डांस मूव्स दिखाए कि आसपास मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक गईं. उसका आत्मविश्वास और एनर्जेटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @komal_bohral नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

FIH World Cup 2026: भारतीय महिला टीम का दम जारी, इंग्लैंड को जीत से रोका, अगले राउंड में की एंट्री

भारतीय पुरुष टीम ने पहले अपने पूल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई. उसके एक दिन बाद महिला टीम ने भी अपने पूल में दूसरा स्थान हासिल किया और दूसरे राउंड में एंट्री की. Thu, 20 Aug 2026 22:20:57 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: कांग्रेस फिर कराना चाहती हैदेश का बंटवारा? | Congress | BJP | Sonia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T17:44:13+00:00

Breaking News: Congress का Jinnah प्रेम..भड़के Amit Shah! | GENZ | Omar Abdullah | Ladakh video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T17:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers