Responsive Scrollable Menu

कंगना की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थीं साई पल्लवी:डांस शो से बाहर किया, आज भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में सीता बनीं

2017 में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की घोषणा हुई। देशभर के नामी लोग इस प्रोजेक्ट से जुड़े और 2021 में फिल्म की को-प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने घोषणा की कि इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्टार कास्ट होगी। रणबीर कपूर और यश, भगवान राम और रावण के रोल के लिए चुने गए। हर किसी को इंतजार था कि आखिर माता सीता के रोल के लिए किस एक्ट्रेस का चुनाव होगा। आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसे कई नाम की चर्चाएं हुईं। मेकर्स को एक ऐसे चेहरे की तलाश थी, जिसमें सादगी और खूबसूरती हो और उस नाम के साथ कोई स्कैंडल या विवाद न हो। और फिर अगस्त 2023 में इस रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के नाम की घोषणा हुई। साई पल्लवी, एक ऐसी एक्ट्रेस, जो कुछ सालों पहले तक एक जूनियर आर्टिस्ट हुआ करती थीं। फिल्म में उन्हें छोटे-मोटे रोल दिए जाते थे, जिनके डायलॉग भी कम ही हुआ करते थे। वहीं फिल्मों में आने से पहले साई पल्लवी एक मेडिकल स्टूडेंट थीं और साउथ के एक डांस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट थीं। वो दी अल्टीमेट डांस शो की फाइनलिस्ट रहीं, लेकिन जीत नहीं सकीं, लेकिन कुछ सालों बाद इन्हीं साई पल्लवी के गाने राउडी बेबी ने 1 बिलियन व्यूज हासिल कर इतिहास रच दिया। आज सक्सेस स्टोरी के 3 चैप्टर्स में जानिए कभी जूनियर आर्टिस्ट रहीं साई पल्लवी की भारत की टॉप एक्ट्रेस बनने की प्रेरणादायक कहानी- 9 मई 1992 तमिलनाडू के कोयम्बटूर में एक्साइज ऑफिसर के घर साई पल्लवी का जन्म हुआ। उनका परिवार तमिलनाडु के कोटागिरी से ताल्लुक रखता है। शुरुआती पढ़ाई अविला कॉन्वेंट स्कूल से हुई। वो बैडमिंटन की भी बेहतरीन प्लेयर रहीं। लव लेटर लिखने पर घर में हुई पिटाई साई पल्लवी स्कूल के दिनों में बेहद शरारती थीं और स्कूल में पॉपुलर थीं। वह दूसरे बच्चों का जमकर मजाक उड़ाती थीं। देखने में बेहद खूबसूरत साई को कई लड़के अप्रोच करते थे। एक बार 7वीं क्लास में एक लड़के ने उनके बैग में लव लेटर रख दिया था। शाम को जब उनके पिता ने उनका बैग चेक किया तो उसमें लेटर निकला। ये देखकर उन्हें पिता की खूब मार पड़ी थी। साई ने खुद नेटफ्लिक्स के शो माय विलेज में ये किस्सा बताया था। कंगना की फिल्म में बनीं जूनियर आर्टिस्ट उनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं था, इसके बावजूद घर में टीवी देखते हुए उनका झुकाव डांस और एक्टिंग की तरफ था। उन्होंने टीवी शो देखकर डांस सीखा। पहली बार उनका फिल्मी दुनिया से परिचय 2005 की फिल्म कस्तूरी मान से हुआ। वो फिल्म से हीरो-हीरोइन के पीछे डांस करने वालीं बैकग्राउंड डांसर के तौर पर जुड़ीं, लेकिन फिर फिल्म में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिला। कुछ लोगों से जान-पहचान की मदद से वो टीनएज में फिल्म धाम धूम (2008) में जूनियर आर्टिस्ट रहीं। वह छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से बॉलीवुड में नई-नई आईं कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। साई पल्लवी को फिल्म में कंगना रनोट के पीछे खड़े हुए देखा जा सकता है। इन फिल्मों में छोटे रोल करने के बाद साई पल्लवी ने पढ़ाई पर फोकस किया, हालांकि स्कूल में उन्होंने कल्चरल इवेंट में हिस्सा लेना जारी रखा। वो लोकल डांस कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया करती थीं। डांस स्कूल के कुछ साथियों की मदद से साई पल्लवी ने 2008 में साउथ के तमिल डांस रियलिटी शो उंगलिल यार अदुथा प्रभु देवा (कौन बनेगा अगला प्रभु देवा) में हिस्सा लिया। शो का फाइनलिस्ट बनने पर कंटेस्टेंट को प्रभु देवा से मिलने का मौका दिया जाने वाला था। साई इसके लिए बेहद एक्साइटेड थीं, लेकिन फिनाले से ठीक पहले उनका एलिमिनेशन हो गया। दुर्भाग्य से जिस दिन वो एलिमिनेट हुईं, उस दिन उनका बर्थडे था। साई का मानना था कि अगर बर्थडे के दिन रोए, तो पूरे साल रोना पड़ेगा। एलिमिनेशन की घोषणा के बाद साई भावुक हो गईं, लेकिन आंसू रोककर रखे। घर लौटकर साई ने बर्थडे नहीं मनाया और सीधे बिस्तर पर लेट गईं। मां उनकी उदासी समझ गईं और कहा- ‘बेटा जिंदगी में जो होता है, अच्छे के लिए होता है। तुम अभी रोना चाहो, तो रो लो, आज के बाद कभी रोना नहीं पड़ेगा।’ पहले डांस शो से निकलने के बाद साई ने 2009 में दी अल्टीमेट डांस शो (D4) में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट रहीं। शो के एक एपिसोड में डांट पड़ने से साई पल्लवी मंच पर खड़ीं भावुक हो गईं। कैमरा उन्हें रोते हुए कैप्चर न करें, इसलिए वो पलट गईं और देर तक पीछे मुड़कर रोती रहीं। फ्राइज एंज पोटैटो को दिए इंटरव्यू में साई ने कहा था, ‘एक मास्टर ने मुझे डांटा तो मैं पीछे मुड़कर रोने लगी। शो की एंकर राम्या मुझे धीरे से कह रही थीं कि तुम्हें पलटना होगा। लेकिन मैंने कहा, नहीं, मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे रोते हुए देखें। मैं दुखी लड़की की तरह नहीं लगना चाहती थी।’ शो न जीतने के बावजूद उनकी बेहतरीन हाई-एनर्जी डांस परफॉर्मेंस की वीडियो क्लिप अक्सर फेसबुक पर वायरल होती थीं। एक एपिसोड में सामंथा बतौर गेस्ट पहुंचीं और साई की जमकर तारीफ की थी। बेहतरीन कैमरा अपीयरेंस के चलते उन्हें कुछ टीवी एड और शॉर्ट फिल्म ‘काची पिजाई’ में काम मिला। शो के बाद साई पल्लवी की मां ने उन्हें मेडिकल स्टडीज के लिए जॉर्जिया भेजने का मन बना लिया। साई जाना नहीं चाहती थीं, लेकिन मां ने कहा कि उनकी कजिन भी बाहर जाकर पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें शादी के लिए अच्छे लड़के मिलेंगे, अगर साई नहीं गईं, तो वो कजिन से पीछे रह जाएंगी। मां की बात मानकर साई ने जॉर्जिया जाने का फैसला किया। डांस रियलिटी शो की बदौलत कई फिल्में ऑफर हुईं, हर रोल ठुकराया साउथ फिल्ममेकर शेखर काम्मुला ने साई के डांस रियलिटी शो की एक क्लिप देखकर उन्हें फिल्म हैप्पी डेज ऑफर की। हालांकि साई ने पढ़ाई के लिए फिल्म ठुकरा दी। कुछ दिनों बाद उन्हें फिल्म मद्रास (2014) में लीड रोल ऑफर हुआ, लेकिन साई ने एकेडमिक्स के लिए ये ऑफर भी ठुकरा दिया। साई पल्लवी ने फ्राइज एंड पटेटो को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘जॉर्जिया जाने से पहले मेरे भाई बहन ने मुझे एक लेटर दिया था। बाद में जब मैंने वो पढ़ा था, तो उसमें लिखा था, अच्छे मार्क के साथ लौटना। लेटर में मार्क का इशारा एग्जाम रिजल्ट नहीं, बल्कि लड़के की ओर था। मैं बालों में तेल लगाकर कॉलेज जाती थी। लड़के मुझे देखते भी नहीं थे। सारे लड़के जॉर्जिया की सुंदर लड़कियों को देखते थे। मुझे बिल्कुल भी अटेंशन नहीं मिलता था।’ मेडिकल स्टडीज के फाइनल ईयर में साई छुट्टियां मनाने भारत आई थीं। इस समय उन्हें फेसबुक के जरिए फिल्मों के ऑफर मिलते थे। एक दिन अल्फोंस नाम के एक शख्स ने उन्हें मैसेज कर फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। साई को लगा कोई मजाक कर रहा है, तो उन्होंने मैसेज इग्नोर कर दिया। कुछ दिनों बाद साई के घर में कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो अल्फोंस हैं। फिल्में बनाते हैं और साई को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। साई को लगा कि ये किसी स्कैमर का कॉल है। उनकी मां पास ही खड़ी थीं। साई की मां ने जैसे ही उनके हाथ से फोन लिया, साई ने फुसफुसाते हुए कहा- ‘मां ये एक स्कैमर है, बातों पर ध्यान मत देना।’ उनकी बात कॉलर ने सुन ली और मां से कहा, ‘मैं फिल्ममेकर हूं, आप गूगल में मेरे बारे में पता कर सकती हैं। आप चाहें तो मैं अपनी फोटो भेजने के लिए भी तैयार हूं।' कॉल करने वाले शख्स वाकई में साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर अल्फोंस थे। गलतफहमी दूर होने के बाद साई ने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि 6 साल पहले साई के डांस रियलिटी शो की क्लिप देखने के बाद उनसे संपर्क किया था, लेकिन तब साई ने पढ़ाई का हवाला देकर इनकार कर दिया था। साई ने इस बार ऑफर में दिलचस्पी दिखाई तो अल्फोंस की टीम खासतौर पर साई का ऑडिशन लेने कोयम्बटूर पहुंची। स्क्रीनटेस्ट सफल रहा और इस तरह साई को पहली फिल्म ‘प्रेमम’ मिली। साई की ये पहली फिल्म थी, इसके बावजूद उन्होंने अपनी 3 खास शर्तें रखीं। पहली शर्त- जब तक कॉलेज की छुट्टी है, तब तक ही फिल्म की शूटिंग करूंगी। दूसरी शर्त- छोटे कपड़े नहीं पहनूंगी, जो कपड़े सहज लगे, वही पहनाएं जाएं। तीसरी शर्त- मेकअप नहीं करूंगी। तब करीब 22 साल की साई पल्लवी के चेहरे पर कई मुंहासे थे। कोई भी लड़की इन्हें फिल्म में छिपाना चाहती, लेकिन साई ने मेकअप न करने का फैसला किया। छुट्टियों में ही साई ने पूरी फिल्म शूट की और फिर जॉर्जिया जाकर एग्जाम दिया। साई पल्लवी फिल्म ‘प्रेमम’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जॉर्जिया से भारत आईं। जैसे ही थिएटर में फिल्म खत्म हुई, पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए न्यूकमर साई पल्लवी को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 अवॉर्ड मिले थे। उनके बिना मेकअप काम करने की भी काफी चर्चा रही। पहली फिल्म प्रेमम की बदौलत साई पल्लवी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, लेकिन मां ने कहा कि उन्हें पढ़ाई पूरी करनी होगी। अगले एक साल तक साई जॉर्जिया में ही रहीं। वहां साउथ के कई और स्टूडेंट थे, जिन्होंने प्रेमम देखी थी। ऐसे में जब साई आम कपड़े पहनकर कॉलेज जातीं, तो लोग उनके पहनावे पर सवाल उठाते थे। भारत आकर 2016 में साई ने दुलकर सलमान के साथ मलयाली फिल्म ‘काली’ की। ये फिल्म भी हिट रही और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला। मलयाली फिल्मों में स्टारडम हासिल करने के बाद साई ने 2017 में तेलुगु फिल्म ‘फिदा’ की, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को 100 ग्रेटेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डीकेड्स में शामिल किया है। आगे उन्होंने ‘मिडिल क्लास अब्बाई’, ‘मारी 2’, ‘एथिरन’, ‘लव स्टोरी’ जैसी बेहतरीन फिल्में करते हुए खुद को साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल किया। साई पल्लवी बैक-टु-बैक कई फिल्में शूट करती हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार नाइट शिफ्ट में काम करना पड़ता है। देर रात काम करने से नींद न आए, इसलिए साई हमेशा अपने पास एक ड्राइंग बुक और क्रेयॉन्स रखती हैं। वो सेट पर फ्री समय में नींद से बचने के लिए ड्राइंग बनाती हैं। किसिंग सीन, तो कभी गहराई न होने पर ठुकराईं कई फिल्में आमिर ने कहा था- साई पल्लवी भारत की बेस्ट एक्ट्रेस साई पल्लवी ने 2026 में आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद को साई के अपोजिट कास्ट किया गया था। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में आमिर खान ने कहा था- अगर मैं आज अपने दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई इस देश की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। रामायण में सीता बनी हैं साई पल्लवी साई पल्लवी, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में माता सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, केजीएफ स्टार यश, रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में हैं। ये माइथोलॉजिकल फिल्म भारत की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसे 2,000-4,000 करोड़ से बड़े बजट में बनाया गया है। ये भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को इसी साल रिलीज किया जाएगा। देखिए रामायण से साई पल्लवी के लुक-

Continue reading on the app

Moongfali Tel Ke Fayde: रसोई का ये तेल दिल और त्वचा के लिए हो सकता है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट की राय

मूंगफली का तेल भारतीय रसोई में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. स्वाद के साथ इसमें अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, संतुलित मात्रा में इसका इस्तेमाल डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, हालांकि जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

कभी नक्सल का गढ़, अब पर्यटकों का ठिकाना...बीजापुर के Nambi Waterfall की पूरी कहानी ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:28:40+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers