Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प की वफादार कैरोलिन लेविट ने नौकरी छोड़ी:पत्रकारों पर तंज के लिए मशहूर थीं, कहा- अच्छी मां बनना चाहती हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिनी जाने वाली व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 28 साल की लेविट इस महीने के आखिर में व्हाइट हाउस छोड़ देंगी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लेविट अब अपने परिवार और दो छोटे बच्चों को ज्यादा समय देना चाहती हैं। हालांकि, वह ट्रम्प की बाहरी सलाहकार बनी रहेंगी और रिपब्लिकन पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। लेविट 27 साल की उम्र में अमेरिका के इतिहास की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनी थीं। मई में बेटी के जन्म के बाद वह कुछ समय के मातृत्व अवकाश पर गई थीं और कुछ दिन पहले काम पर लौटी थीं। उनका एक दो साल का बेटा भी है। डिलीवरी से ठीक पहले भी ड्यूटी निभाई अप्रैल 2026 में जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी पर पूरी दुनिया की नजर थी, तब कैरोलिन लेविट ने अपना मातृत्व अवकाश शुरू करने के बजाय खुद कैमरे के सामने आकर ट्रम्प प्रशासन की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद ही वह मातृत्व अवकाश पर गईं। मई 2026 में बेटी के जन्म के बाद करीब दो महीने छुट्टी पर रहीं, जुलाई में काम पर लौटीं और एक महीने बाद इस्तीफे का ऐलान कर दिया। प्रेस सचिव रहते हुए कई बार विवादों में रहीं लेविट करीब 20 महीने तक कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे भरोसेमंद प्रवक्ता रहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब भी ट्रम्प की नीतियों, फैसलों या विवादों पर मुश्किल सवाल पूछे जाते, तो उनका जवाब देने की जिम्मेदारी अक्सर लेविट ही संभालती थीं। उन्होंने कई बार ट्रम्प का आक्रामक तरीके से बचाव किया और मीडिया के सवालों का तीखे अंदाज में जवाब दिया। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों के साथ उनकी कई बार तीखी नोकझोंक हुई, जो सुर्खियों में रही। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवाल पूछने वाले एक रिपोर्टर को ‘वामपंथी सोच वाला’ और ‘पत्रकार के नाम पर कलंक’ तक कह दिया था। इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ। लेविट कई बार मेनस्ट्रीम मीडिया पर पक्षपात का आरोप भी लगाती थीं। उनका कहना था कि कुछ मीडिया संस्थान ट्रम्प सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाते हैं। वहीं, उन पर आरोप लगता था कि वे पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए उन पर व्यक्तिगत हमले करती हैं। प्रेस ब्रीफिंग में पहली बार यूट्यूबर्स को एंट्री दिलाई लेविट ने व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग का तरीका भी काफी बदला। उनके कार्यकाल में पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्ट होस्ट, यूट्यूब क्रिएटर्स और ट्रम्प समर्थक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछने का मौका मिला। ट्रम्प सरकार का कहना था कि इससे ऐसे लोगों तक भी सरकार की बात पहुंचेगी, जो मेन स्ट्रीम मीडिया नहीं देखते। हालांकि, इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई। पत्रकारों का कहना था कि सरकार अपनी आलोचना से डरती है और ट्रम्प समर्थकों को ज्यादा अहमियत दी जा रही है। ट्रम्प की बात नहीं मानी तो AP को प्रेस पूल से बाहर किया लेविट उस समय भी विवादों में आ गई थीं, जब व्हाइट हाउस ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) को प्रेस पूल से बाहर कर दिया। यह विवाद इसलिए हुआ क्योंकि एजेंसी ने ट्रम्प सरकार की इच्छा के बावजूद 'गल्फ ऑफ अमेरिका' नाम इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था और अपनी रिपोर्टों में पहले से चल रहे नाम 'गल्फ ऑफ मेक्सिको' का ही इस्तेमाल जारी रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति हर जगह सैकड़ों पत्रकारों को साथ नहीं ले जा सकते। इसलिए कुछ चुनिंदा पत्रकारों और मीडिया संस्थानों का एक छोटा समूह बनाया जाता है। इसे प्रेस पूल कहा जाता है। यह टीम राष्ट्रपति के साथ यात्रा करती है और उनकी बैठकों, कार्यक्रमों और बयानों को सबसे पहले कवर करती है। इसके बाद यही जानकारी बाकी मीडिया संस्थानों के साथ भी साझा की जाती है। यानी प्रेस पूल की खबरें पूरे मीडिया तक पहुंचती हैं। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ईरान को पता था ट्रम्प तुर्किए में कहां रुके:फ्लोर तक की जानकारी थी, इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी वक्त पर प्लेन बदला तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Black and White Highlight : Rahul Gandhi | PM Modi | Air India | PEW Survey | Anjana Om Kashyap

दिल्ली में रचनात्मक कांग्रेस का पहला अधिवेशन था. उसका मकसद ये बताया गया कि कांग्रेस नए तरह की राजनीति करने वालों को अपने साथ जोड़ना चाहती है. लेकिन नए तरह की राजनीति वाले इस मंच से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर अभद्र टिप्पणी हुई और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर राहुल गांधी की व्यंगात्मक एक्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है. देश में स्वतंत्रता दिवस के जोश और लहराते तिरंगों के बीच कश्मीर घाटी से एक बार फिर सनसनीखेज और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है...प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत घाटी में तैनात कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों और पंडितों को आतंकवादियों ने खुलेआम निशाना बनाने की धमकी दी है. Pew Research Center की ताजा सर्वे रिपोर्ट ने दुनिया के 36 देशों की नब्ज टटोली है. इसके आंकड़े चौंकाने वाले भी हैं और भारत की ग्लोबल कूटनीति के कई नए रंग दिखाने वाले भी हैं. एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 में सिर्फ एयर टर्बुलेंस और पायलट के नशे में होने के दावों की चर्चा थी लेकिन अब इस विमान को बनाने वाली कंपनी Airbus की शुरुआती जांच रिपोर्ट ने Aviation Sector में सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, हवा में कुछ सेकेंड के लिए प्लेन के सभी हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गए थे. यानी कुछ पल के लिए विमान से कंट्रोल पूरी तरह से खो चुका था. आपने अपनी स्कूल की किताबों में पढ़ा होगा कि भारत एक कल्याणकारी राज्य यानी Welfare State है. सामाजिक योजनाओं को चलाने का खर्च सरकारें Tax और Cess लगाकर पूरा करती हैं. लेकिन Tax और Cess किन वस्तुओं पर लगे, किस तरह का Tax और Cess लगे, कितना Tax और Cess लगेे, इसका एक नैतिक और आर्थिक आधार होना चाहिए. Uttarakhand में एक और टनल हादसा हो गया. चमोली में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल हादसे में, 7 मजदूर मारे गए हैं, लेकिन सवाल है बार बार क्यों उत्तराखंड में टनल हादसे हो रहे हैं? #blackandwhite #anjanaomkashyap #rahulgandhi #pmmodi #airindia #pewresearch #himachalpradesh #aajtakdigital #tvchunks VIDEO COURTESY: SANSAD TV Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल है नाम, कैच छोड़ना है काम, गॉल में इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई?

India vs Sri Lanka, 1st Test: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल से एक ऐसी गलती हो गई जिसकी उम्मीद उनसे नहीं थी. उन्होंने फर्स्ट स्लिप पर कैच छोड़ दिया. Mon, 17 Aug 2026 13:43:56 +0530

  Videos
See all

Ujjain Nagchandreshwar Temple Stampede : महाकाल मंदिर परिसर में हड़कंप, भगदड़ में श्रद्धालु घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:42:59+00:00

Ujjain-Lakhisarai Stampede: उज्जैन-लखीसराय में भगदड़, नागपंचमी पर मचा हाहाकार! | Sawan Somwar | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers