Username Row: यूजरनेम फीचर को लेकर विवाद बढ़ने लगा है. व्हाट्सएप के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने टेलीग्राम और सिग्नल को नोटिस जारी किया है. इसमें मौजूदा यूजरनेम फीचर पर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके साथ दोनों प्लेटफॉर्म से पूछा गया है कि यूजरनेम के माध्यम से होने वाले फर्जीवाड़े, फर्जी पहचान और साइबर अपराधों को रोकने को उन्होंने क्या-क्या सुरक्षा उपाय अपनाएं हैं?
किस तरह से शुरू हुआ विवाद
इस पहले भी मेटा की ओर जारी नोटिस में सरकार ने चिंता व्यक्त की है कि WhatsApp का यूजरनेम फीचर ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं और नकली पहचान के मामले को काफी हद तक बढ़ाया गया है.
WhatsApp के इंडिया आपरेशंस के मुख्य अनुपालन अधिकारी को यह नोटिज भेजा गया है. यह फीचर नकली पहचान और पहचान संबंधी धोखाधड़ी को आसान बनाने के लिए रखा गया है. इसमें लोगों, सरकारी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों की नकल करना शामिल है. यह असली लोगों या संस्थानों से जुड़े यूजरनेम को अपनाने की अनुमति देता है.
सरकार ने मेटा से पूछताछ कि WhatsApp के नए फीचर पर आइटी एक्ट व नियमों के तहत कार्रवाई को क्यों नहीं किया जाना चाहिए. इस फीचर से साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हो सकती है. केंद्र ने मेटा को को यह याद दिलाया है कि अहम इंटरनेट मीडिया इंटरमीडियरी होने के नाते वह आइटी एक्ट और उसके नियमों से बंधा है.
Saleem Al-Ashqar killed in Gaza: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच फुटबॉल जगत से झकझोर देने वाली खबर आई है. इजरायली सेना की गोलीबारी में खान यूनिस सर्विसेज क्लब के 32 वर्षीय फिलिस्तीनी गोलकीपर सलीम खादर अल-अश्कर की मौत हो गई. महज 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गए. वह सात बहनों के इकलौते भाई थे. अक्टूबर 2023 से जारी गाजा संघर्ष में अब तक 567 फुटबॉलरों सहित 1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की जान जा चुकी है. Thu, 2 Jul 2026 23:07:12 +0530