Splinter Removal Tips:अक्सर घर के काम, बागवानी या लकड़ी का काम करते समय त्वचा में लकड़ी या किसी चीज़ का छोटा टुकड़ा (फांस) चुभ सकता है. हालांकि, इसे गलत तरीके से निकालने की कोशिश करने से दर्द बढ़ सकता है और इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है.
Bhagalpur Silk Industry Ground Report: भागलपुर के बुनकर सिल्क धागे की अनुपलब्धता और प्रशासन के अधूरे वादों से परेशान हैं. सिल्क की ब्रांडिंग के दावे कागजों तक सीमित हैं. जिससे बुनकरों की आय प्रभावित हो रही है. बुनकर आलोक कुमार ने बतलाया कि हकीकत तो ये है कि बुनकरों के लिए चलाई जाने वाली योजना तक बुनकरों को पता नहीं है. जानिए प्रशासनिक दावे के बीच हकीकत क्या है?
इंडिया- ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक फोर डे मैच के पहले दिन दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे की जिम्मेदार पारी ने मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
टॉस जीतकर इंडिया-ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम को पहली सफलता के लिए 16वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा। तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने सलामी बल्लेबाज सोहन डी लिवेरा को 28 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद दूसरे ओपनर पवंथा वीरासिंघे ने 39 रन बनाए, लेकिन पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने उन्हें विकेटकीपर और कप्तान ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गुरनूर हाल ही में भारत के लिए वनडे डेब्यू भी कर चुके।
शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद नुवानिंदु फर्नांडो और अशेन बंडारा ने पारी को संभाला। फर्नांडो ने 44 रन बनाए, जबकि अशेन ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद अंजला बंडारा ने भी 42 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।
भारतीय ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने लगातार सटीक गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अंजला बंडारा की पारी का अंत किया और दिन खत्म होने से ठीक पहले श्रीलंका ए को एक और झटका दिया। यश ठाकुर और सारांश जैन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली।
दिन का सबसे बड़ा आकर्षण श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे की नाबाद पारी रही। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ए पहले दिन स्टंप्स तक 300 रन के करीब पहुंचने में सफल रही।
इस मुकाबले से पहले इंडिया-ए के बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन की फिटनेस पर सवाल थे। पहले चार दिवसीय मैच की दूसरी पारी में वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन इस मैच से पहले उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया। अब दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द श्रीलंका ए की पारी समेटकर मैच में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगे।