Responsive Scrollable Menu

IND vs ENG: 8 साल बाद इंग्लैंड के इस मैदान पर T20I खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानें यहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड

IND vs ENG T20 Head to Head in Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20I मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मैच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. आपको बता दें कि मैनचेस्टर में टीम इंडिया 8 साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी, तो चलिए जानते हैं कि ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत बनाम इंग्लैंड का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

ओल्ड ट्रैफर्ड में कैसा है भारत बनाम इंग्लैंड का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड?

टीम इंडिया का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में टी20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है. हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम ज्यादा टी20 मैच नहीं खेली है. टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 1 मैच में जीत और एक मैच में हार मिली है. यानी इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड 50-50 रहा है.

मैनचेस्टर में अपने पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली थी हार

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच साल 2011 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी, जबकि सुरेश रैना ने 33 और राहुल द्रविड़ ने 31 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया को इस मैदान पर अपने पहले ही मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

मैनचेस्टर में अपने दूसरे टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराया

हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराया था. भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरा और आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2018 में खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 18.2 ओवरों में ही सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया था, वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया था.

भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20I मैच रहा बेनतीजा

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे आखिरी में 42 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहे. टीम इंडिया की पारी खत्म होने के बाद बारिश तेज होने लगी और काफी इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. इस तरह इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई और मैच बेनतीजा रहा. 

यह भी पढ़ें:  'अन्याय हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से रोकने पर भड़के 'भाभीजी' एक्टर, गंभीर-अय्यर पर भड़के

Continue reading on the app

ISRO मुख्यालय को बम उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया भवन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल बैंगलूरु स्थिति इसरो के मुख्यालय को बम उड़ाने की धमकी मिली है. खास बात यह है कि इस धमकी को ईमेल के जरिए भेजा गया है. यही नहीं ये मेल और किसी को नहीं बल्कि ISRO के चेयरमैन डॉ. वी नारायण को ही मिला है.

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की कर रहीं जांच

धमकी मिलने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. फिलहाल ईमेल के स्रोत का पता लगाने और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि धमकी वास्तविक है या किसी शरारती तत्व की हरकत. प्रारंभिक जांच में साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है ताकि ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान की जा सके. अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

साइबर ट्रैकिंग पर विशेष जोर

जांच एजेंसियां ईमेल के डिजिटल ट्रेल, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण कर रही हैं. यदि ईमेल किसी फर्जी पहचान, वीपीएन या विदेशी सर्वर के जरिए भेजा गया है, तो उसकी भी जांच की जाएगी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और बिना सत्यापन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

हाल के महीनों में देश के कई सरकारी संस्थानों, अदालतों, स्कूलों और रक्षा प्रतिष्ठानों को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं. अधिकांश मामलों में जांच के बाद ये धमकियां फर्जी साबित हुईं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से लेकर व्यापक जांच करती हैं.

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

इस मामले में अभी विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस ने पुष्टि की है कि जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सुरक्षा कारणों से कई जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं.

पहली बार आया ऐसा धमकी भरा मेल

बता दें कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो को लेकर ऐसा पहली बार हुआ है कि इसे उड़ाने की धमकी मिली हो. यही वजह है कि इस तरह की धमकी को लेकर पुलिस काफी गंभीर है. दफ्तर को भी तुरंत प्रभाव से खाली कराया गया औऱ बम निरोधक दस्ते ने पूरे भवन की छानबिन शुरू कर दी. 

इस धमकी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस की कई टीमें इसको लेकर सक्रिय हैं. और आरोपी की पहचान के लिए अलग-अलग दस्तों में काम करना शुरू कर दिया है. पुलिस इस बात की तलाश में भी जुटी है कि क्या ये धमकी वाली ईमेल देश से ही आया है या फिर इसे किसी विदेशी हैंडल से भेजा गया है. 

Continue reading on the app

  Sports

Tilak Varma: तिलक वर्मा ने बढ़ाई टेंशन, बिगड़ रहा बैटिंग का ग्राफ, टीम इंडिया के इस फैसले से भी बिगड़ी बात

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर अभी तक टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह रंग में नहीं दिखी है. जहां चर्चा ओपनिंग जोड़ी की नाकामी की हो रही है, वहीं मिडिल ऑर्डर में उप-कप्तान तिलक वर्मा की धीमी बैटिंग भी धीरे-धीरे बड़ी परेशानी बनती जा रही है Thu, 02 Jul 2026 19:23:54 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Row | 'चढ़ावा चोरी' मामले में आरोपी अविनाश के घर से क्या-क्या बरामद ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:07:02+00:00

PM Modi Japan Visit: इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में PM Modi ने क्या कहा सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:10:51+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Banke Bihari Mandir में VIP 'घुसपैठ' | Bengaluru Daycare Horror | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:09:40+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय पर FIR की मांग, वकीलों ने खोला मोर्चा | Ayodhya | Protest | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T14:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers