Public Opinion:'अब पानी की चिंता खत्म...' यमुना जल समझौते पर शेखावाटी में खुशी की लहर, लोगों ने जताई बड़ी उम्मीद
Public Opinion On Shekhawati Yamuna Water: यमुना जल समझौते के बाद शेखावाटी क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल देखने को मिल रहा है. झुंझुनूं, सीकर और चूरू सहित कई इलाकों के लोगों का कहना है कि इस समझौते से वर्षों पुरानी पेयजल और सिंचाई की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि परियोजना समय पर धरातल पर उतरती है तो क्षेत्र में जल संकट काफी हद तक कम हो सकता है. किसानों का कहना है कि पर्याप्त पानी मिलने से खेती को नई दिशा मिलेगी और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा. वहीं आम लोगों का विश्वास है कि भविष्य में पेयजल की किल्लत से राहत मिलेगी. हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण बात इस समझौते का प्रभावी क्रियान्वयन है.
BAT BMS App: ड्राइवर ने चाबी नहीं घुमाई, फिर भी रुक गया रिक्शा...आखिर मोबाइल में ऐसा क्या था?
E-Rickshaw Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि सड़क पर दौड़ता ई-रिक्शा किसी मोबाइल ऐप की एक क्लिक से अचानक रुक सकता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ई-रिक्शा चालकों की चिंता बढ़ा दी है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि BAT BMS नाम का एक मोबाइल ऐप ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की लिथियम बैटरी से कनेक्ट हो सकता है. दावा है कि अगर बैटरी का BMS (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) ऐप से जुड़ा हो, तो मोबाइल से बैटरी को लॉक कर ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है. वीडियो में एक डेमो भी दिखाया गया है। इसमें एक व्यक्ति मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होता है और फिर 'स्विच ऑफ' कमांड देता है. इसके बाद ई-रिक्शा बंद हो जाता है और चालक चाहकर भी उसे आगे नहीं बढ़ा पाता. बाद में उसी ऐप से बैटरी को दोबारा ऑन कर दिया जाता है, जिसके बाद रिक्शा फिर से चलने लगता है.




News18

















