Responsive Scrollable Menu

डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई

फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर वेंकी अटलूरी ने एक्टर सूर्या को बातों में उलझाकर अचानक उनके पैर छू लिए। यह घटना 11 अगस्त को हैदराबाद में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में हुई। दरअसल, जब सूर्या स्टेज पर बात कर रहे थे, तभी वेंकी ने ऊपर की ओर इशारा करते हुए कहा, सर, ऊपर कुछ है। सूर्या के ऊपर देखने के बाद वेंकी तुरंत झुककर उनके पैर छूने लगे। यह देखकर हैरान हो गए और मुस्कुराने लगे। इवेंट के दौरान सूर्या ने वेंकी की एनर्जी और डायरेक्शन की तारीफ भी की। लोगों को ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आया वेंकी का यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आ गया। फिल्म में एक्ट्रेस सौंदर्या ने भानुप्रताप की बहू और कलेक्टर का किरदार निभाया था। परिवार में मनमुटाव के चलते भानुप्रताप उनसे नाराज रहते हैं। इसलिए सीधे उनके पैर छूने के बजाय वो पेपरवेट जानबूझकर भानुप्रताप के पैरों के पास गिरा देती है। पेपरवेट उठाने के बहाने वह नीचे झुकती है और इसी दौरान उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले लेती है। अब वेंकी ने भी सूर्या को बहाने से ऊपर देखने को कहा और मौका मिलते ही उनके पैर छू लिए। यही वजह है कि लोगों को ‘सूर्यवंशम’ वाला सीन याद आ गया। बता दें कि सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ में ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन नजर आएंगी। विश्वनाथ एंड संस एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सूर्या संजय विश्वनाथ नाम के 40 साल के इंटरनेशनल पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे हैं। वो ममिता बैजू के अपोजिट नजर आएंगे। कहानी में दोनों के बीच उम्र के फासले वाली लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलूरी ने किया है। इसका म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। …………. यह खबर भी पढ़ें... चिरंजीवी को देख इन्फ्लुएंसर पोटी मामा हुए भावुक:पैरों में झुककर रोने लगे; चोट के बावजूद भतीजे वरुण ने चिरंजीवी के पैर छुए फिल्म कोरियन कनकराजू के एक इवेंट में फिल्म के एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पोटी मामा स्टेज पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि वह कई सालों से अपने आइडल चिरंजीवी से मिलने का सपना देख रहे थे। भावुक होकर वह ऑडियंस में बैठे चिरंजीवी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर गिर पड़े। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

दाऊद की पार्टी में कुमार सानू ने गाया गाना: अखबार में फोटो छपी तो उड़े होश! अबू सलेम को लेकर भी किया खुलासा

Kumar Sanu: मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर के एक ऐसे दौर का खुलासा किया है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपने म्यूजिक करियर के दौरान दो बार दुबई गए थे, जहां उनका सामना अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से हुआ। ये लोग थे कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम, जिनकी पार्टी में कुमार सानू को परफॉर्म करने बुलाया गया था।

दाऊद इब्राहिम के सामने गाया था गाना
कुमार सानू ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उस घटना को याद करते हुए बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई लेकर गए थे। उन्हें बताया गया था कि वहां किसी की जन्मदिन की पार्टी है। सानू के मुताबिक, उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि कार्यक्रम किसके लिए आयोजित किया गया है या वहां कौन-कौन लोग मौजूद होंगे।

उन्होंने बातचीत में कहा- “मैंने एक बार दुबई में गाना गाया था। नदीम जी मुझे वहां ले गए थे। वह या तो दाऊद के भाई की बेटी का जन्मदिन था या उसकी अपनी बेटी का। अनु मलिक और मैं वहां थे। दाऊद इब्राहिम भी वहां मौजूद था; मैंने उसे अपने सामने बैठे हुए देखा था।” सानू ने कहा कि उस मुलाकात के बाद उन्होंने न तो दाऊद से दोबारा मुलाकात की और न ही उनसे कोई बातचीत हुई।

Kumar Sanu

अखबार में तस्वीर छपने के बाद लगा डर
कुमार सानू ने बताया कि कार्यक्रम के वक्त उन्हें इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं था। उन्हें लगा था कि वह सामान्य जन्मदिन समारोह में परफॉर्म करने जा रहे हैं। लेकिन बाद में जब कार्यक्रम की तस्वीरें अखबारों में प्रकाशित हुईं, तब उन्हें पता चला कि वह किस तरह के लोगों के बीच कार्यक्रम कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अखबार में अपनी तस्वीर देखने के बाद उन्हें चिंता हुई और उन्होंने सोचा कि आखिर वह किस स्थिति में फंस गए थे।

अबू सलेम के शो में जाने से पहले पुलिस ने दी थी चेतावनी
कुमार सानू ने एक अन्य घटना का भी जिक्र किया, जो अबू सलेम से जुड़े एक कार्यक्रम से संबंधित थी। उनके मुताबिक, उनसे एक रकम देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी काम के लिए बुलाया जा रहा है तो वह गाना गा सकते हैं।

सानू ने बताया कि इसके बाद वह अबू सलेम से जुड़े एक शो में परफॉर्म करने के लिए दुबई गए थे। हालांकि, उनके जाने की जानकारी पुलिस को हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फोन कर कार्यक्रम में नहीं जाने की सलाह दी थी।

'या तो मुझे सुरक्षा दो या भरोसा दिलाओ'
सानू के अनुसार, पुलिस की चेतावनी के बावजूद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर उन्हें कार्यक्रम में जाना है तो सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए या फिर यह भरोसा दिया जाए कि उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा।

सिंगर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें यह भी चेतावनी दी थी कि अगर वह दुबई गए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके जवाब में सानू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह एक गायक हैं और उनका काम गाना है।

चेतावनी के बावजूद गए दुबई और सुरक्षित लौटे
कुमार सानू ने बताया कि आखिरकार वह दुबई गए, कार्यक्रम में परफॉर्म किया और बिना किसी परेशानी के वापस लौट आए। उनके मुताबिक, उन्होंने अपना कार्यक्रम पूरा किया, होटल लौटे, सामान लिया और भारत वापस आ गए।

सानू ने इस पूरे अनुभव को याद करते हुए कहा कि जिस काम को लेकर उन्हें चेतावनी दी गई थी, उन्होंने वही काम किया और सुरक्षित लौट आए।

उस दौर में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते पर भी बोले
इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने उस दौर के बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच कथित संबंधों पर भी बात की। उन्होंने संकेत दिया कि उस समय फिल्मों की फंडिंग और आर्थिक लेन-देन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड के बीच संपर्क की चर्चाएं आम थीं।

कुमार सानू के इन खुलासों ने उनके करियर के उस दौर की एक अलग तस्वीर सामने रखी है, जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते को लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे। सानू के मुताबिक, उस समय कई कलाकारों को कार्यक्रमों में बुलाया जाता था, लेकिन उन्हें हर बार आयोजन से जुड़े लोगों की पूरी जानकारी नहीं होती थी।

Continue reading on the app

  Sports

Video: गॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पड्डीकल ने किया बड़ा खुलासा

गॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पड्डीकल ने किया बड़ा खुलासा एक भारतीय क्रिकेटर ने सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट के बीच अपनी तकनीक और मानसिकता में बदलाव पर बात की. उन्होंने टीम की रणनीति, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आगामी मैचों में धैर्य की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. #CricketTalk #IndianCricket #GamePlan #SportsNews #2026Cricket Tue, 18 Aug 2026 20:13:15 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: डिबेट के दौरान विवेक श्रीवास्तव पर क्यों भड़के एंकर? | Congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T14:41:29+00:00

Mohan Bhagwat: "दुनिया अपनी अधूरी दृष्टि के कारण लड़खड़ा रही है" | RSS Chief Mohan Bhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T14:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers