टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रहे हैं। शो में उनके बेहतरीन खेल और बेबाक अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी और अतीत से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
बातचीत के दौरान साझा किए अपने विचार
शो के दौरान जब कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला बायसेक्शुअल लोगों को समाज में होने वाली परेशानियों पर बात कर रहे थे, तब हर्षद चोपड़ा ने एक्टर धीरज धूपर के साथ अलग जाकर इस विषय पर अपने विचार साझा किए। हर्षद ने कहा, "मैं दो से तीन ऐसे लोगों को जानता हूं, जिनके साथ मैं बहुत सहज हूं और मुझे उनसे कोई डर नहीं लगता। लेकिन सच यह है कि मुझे ऐसे लोगों के साथ सहज होने में थोड़ा वक्त लगता है, मैं तुरंत घुल-मिल नहीं पाता। मेरा पहला रिएक्शन डर ही होता है।" इस पर धीरज धूपर ने अपनी राय देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा कोई डर नहीं लगता, बल्कि उन्हें लगता है कि वे लोग ज्यादा अच्छे और सहनशील इंसान होते हैं।
अतीत की घटना का डर आज भी है बरकरार
हर्षद चोपड़ा ने धीरज को अपने इस डर की वजह बताते हुए अतीत का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "मैंने अपने करियर में सिर्फ एक बार रैंप वॉक की थी, लेकिन मुझे उसके पैसे भी नहीं मिले क्योंकि पैसे लेने के लिए उस इंसान के घर जाना था। मैं डर के मारे वहां से सीधा भाग गया था।"
हर्षद ने आगे बताया, "अभी कुछ दिनों पहले ही मैं उस इंसान से दोबारा मिला था। उस समय मैं शूटिंग का बहाना बनाकर भागा था, जबकि उसे पता था कि शूट कैंसिल हो चुका है। मुझे समझ नहीं आता था कि उस स्थिति का सामना कैसे करूं। हाल ही में जब मैं उससे मिला, तो मैंने अपनी उस हरकत के लिए माफी भी मांगी। इसी पुरानी घटना की वजह से मुझे सहज होने में थोड़ा समय लगता है।"
Continue reading on the app
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी का ऐलान कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब उनकी और गौरी स्प्रैट की शादी के वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
भव्य समारोह नहीं, घर पर ही होगी रजिस्टर्ड मैरिज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी आगामी 5 जुलाई को मुंबई में आमिर के निजी घर पर ही संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी बड़ी या भव्य शादी की योजना नहीं बना रहे हैं। वे बहुत ही सादगी से अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। शादी से जुड़ी सभी रस्में दिन के पहले हिस्से यानी सुबह से दोपहर के बीच पूरी कर ली जाएंगी। इस खास और बेहद निजी मौके पर आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहेंगे।
शादी में शामिल होंगे सिर्फ इतने मेहमान
खबरों की मानें तो इस शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से सिर्फ परिवार के लोगों और बेहद खास दोस्तों को बुलाया गया है। शादी में लगभग 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने खुद जाकर अपने खास मेहमानों को निमंत्रण दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी कलाकार या हस्ती को इनवाइट नहीं किया गया है।
Continue reading on the app