मैं अब जॉबलेस हूं... Wipro से निकाले जाने के बाद कर्मचारी का इमोशनल वीडियो वायरल
Wipro Employee Layoff Viral Video: 5.5 साल बाद Wipro से निकाली गई कर्मचारी अनुकृति विद्यार्थी का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। जानें नौकरी जाने के बाद उन्होंने क्या कहा और लोग कैसे सपोर्ट कर रहे हैं।
Dhurandhar Japan Release: जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर, 'धुरंधर' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?
Dhurandhar Japan Release: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म की बेहतरीन स्टार कास्ट, कहानी और म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब भारत और कई देशों में सफलता हासिल करने के बाद अब 'धुरंधर' जापान में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की जापान रिलीज को लेकर फैंस के बीच भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। ये फिल्म जापान के सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसी मौके पर रणवीर सिंह ने अपने जापानी फैंस के लिए एक खास वीडियो मैसेज भी शेयर किया है।
रणवीर सिंह ने जापानी फैंस को दिया खास संदेश
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता जापानी भाषा में बात करते हुए अपने फैंस का स्वागत करते हैं और उन्हें फिल्म देखने का निमंत्रण देते हैं।
रणवीर ने कहा कि 'धुरंधर' एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है, जिसमें जबरदस्त ड्रामा, भावनाएं, एक्शन, भव्यता और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी। उन्होंने जापान के दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म का आनंद बड़े पर्दे पर जरूर लें और इसे "अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म" के रूप में अनुभव करें।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'धुरंधर' ने भारत में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया, जबकि विदेशों में भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली।
अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,307.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसी के साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
अब सभी की नजरें जापान रिलीज पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगर वहां भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपनी रैंकिंग में और सुधार कर सकती है।
क्या जापान में बनेगा नया रिकॉर्ड?
भारतीय फिल्मों को जापान में पिछले कुछ वर्षों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर इस बात पर है कि क्या 'धुरंधर' भी जापानी दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम करेगी।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही निर्देशक जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू हो सकती है और इसका एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi



















