भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से भले ही बेनतीजा रहा, लेकिन मैच के दौरान ईशान किशन का रनआउट सबसे बड़ी चर्चा बन गया। खास बात यह रही कि टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 बनने के कुछ घंटे बाद ही ईशान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके रनआउट पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी और गलती ईशान किशन की बताई।
भारतीय पारी के दौरान ईशान किशन ने तेजी से पहला रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने रन लेने से साफ इनकार कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और ईशान वापस लौटने की कोशिश में रनआउट हो गए। वह सिर्फ 2 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए।
ईशान किशन के रन आउट पर विवाद इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि आखिर गलती किसकी थी। कई लोगों ने अभिषेक शर्मा को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान साफ कहा कि इसमें अभिषेक की कोई गलती नहीं थी।
Another Disappointing start for Team India.
Sanju Samson again fails to score. Followed by a run out of in-form Ishan Kishan.
गावस्कर ने कहा, 'इस फॉर्मेट में हर बल्लेबाज जल्दी से जल्दी खाता खोलना चाहता है। लेकिन यह अभिषेक शर्मा की गलती नहीं थी। पूरी तरह ईशान किशन की ही गलती थी।'
अभिषेक के साथ बहस स्टम्प माइक में रिकॉर्ड रन लेने से इनकार करते हुए अभिषेक शर्मा की आवाज भी स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई। उन्होंने ईशान से कहा कि क्या कर रहा है? लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ईशान रनआउट हो गए।
A costly mix-up in the middle. ????
Moments after the run-out: Abhishek Sharma and Ishan Kishan share a brief conversation.#ENGvIND 1st T20I ???? Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/1kagvrBjV9
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
बारिश के कारण मैच रद्द हुआ आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़कर भारत का स्कोर 189 तक पहुंचाया। हालांकि भारतीय पारी खत्म होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत कवर बिछा दिए, लेकिन बारिश लगातार जारी रही। खिलाड़ी रात 9 बजे (स्थानीय समय) तक इंतजार करते रहे, जो पांच ओवर का मैच कराने की अंतिम समय सीमा थी।
आखिरकार अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया और दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया। बारिश की वजह से दर्शकों को भारत की गेंदबाजी देखने का मौका नहीं मिल सका, जबकि ईशान किशन का रनआउट पूरे मैच की सबसे चर्चित घटना बन गया।