प्रकृति की दुनिया के कई ऐसे जीव हैं जो बेहद खूबसूरत हैं. वैसे तो प्रकृति ने हर चीज ही कमाल की बनाई है लेकिन कुछ क्रीचर्स को देख हैरानी होती है कि कैसे उन्हें प्रकृति ने बेहद फुरसत से बनाया है. इसी में से एक है कोकोनट लोरीकीट. तोते की इस प्रजाति की खूबसूरती चर्चा का विषय है.
जब भी हम बीमार होते हैं तो डॉक्टर कई बार हमें कई तरह के टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. ब्लड, यूरिन या स्टूल टेस्ट के जरिये पता चलता है कि हमारी बॉडी के अंदर क्या गड़बड़ चल रही है. इनकी जांच करने वाले लैब टेक्निशियंस की लाइफ भी आसान नहीं होती है. खुद एक लैब कर्मचारी ने सबसे बड़ी समस्या लोगों के साथ शेयर की.
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श अब जिम्बाब्वे की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के नए गेंदबाजी कोच होंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। वॉल्श हाल ही में भारत और श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान टीम के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े थे। उनके काम से प्रभावित होकर बोर्ड ने उन्हें अब पूर्णकालिक गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया।
टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया और सुपर-8 चरण तक का सफर तय किया। इसी प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ में निरंतरता बनाए रखने का फैसला लिया।
कोर्टनी वॉल्श के पास इंटरनेशनल स्तर पर कोचिंग का लंबा अनुभव है। उन्होंने सितंबर 2016 से तीन साल तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। साल 2018 में चंडिका हथुरुसिंघा के इस्तीफे के बाद वह कुछ समय के लिए टीम के अंतरिम मुख्य कोच भी रहे।
इसके बाद अक्टूबर 2020 में वॉल्श को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनका कार्यकाल 2023 महिला टी20 विश्व कप तक चला, जिसके बाद उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सीनियर टीम के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ में भी भरोसा जताया है। जस्टिन सैमन्स मुख्य कोच बने रहेंगे। उनके साथ बल्लेबाजी सहायक कोच डियोन इब्राहिम, फील्डिंग और निचले क्रम की बल्लेबाजी के कोच स्टुअर्ट मात्सिकेनयेरी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कर्टली डीजल, टीम डॉक्टर डॉ. सोलोमन मद्जोगो, टीम मैनेजर दिलीप चौहान, लॉजिस्टिक्स मैनेजर लोवमोर बांडा और मीडिया मैनेजर डार्लिंगटन मजोंगा अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
बोर्ड ने भविष्य की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट में उत्तराधिकार योजना भी बनाई है। पूर्व जिम्बाब्वे क्रिकेटर चामू चिभाभा को टीम मैनेजमेंट में विकसित किया जाएगा। वहीं चयन समिति में डेविड मुतेंदेरा संयोजक बने रहेंगे, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैमिल्टन मसाकाद्जा और क्रिस्टोफर म्पोफू को चयनकर्ता बनाया गया है।
अंडर-19 टीम में एल्टन चिगुम्बुरा मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि पूर्व ऑलराउंडर डोनाल्ड तिरिपानो को गेंदबाजी सहायक कोच बनाया गया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन तावेंगा मुकुहलानी ने कहा कि ये नियुक्तियां अनुभव, विशेषज्ञता और नई सोच का बेहतरीन मिश्रण हैं। उनका मानना है कि इससे राष्ट्रीय टीम और युवा खिलाड़ियों के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा जिम्बाब्वे क्रिकेट अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेगा।