A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Pressure Cooker Safety Tips: क्या आपका कुकर सीटी नहीं दे रहा? तो आजमाएं ये 5 आसान टिप्स

Pressure Cooker Safety Tips: घरों में आम तौर पर हम खाना जल्दी पकाने के लिए कुकर का इस्तेमाल करते है। कभी कभी सीटी न बजना, और कुकर से पानी बाहर आजाना जैसी परेशानियां सामने आती है। जिनकी वजह से दाल, चावल, सब्जियां अच्छे से पक नहीं पाते हैं। और किचिन में काम भी काफी बढ़ जाता है। सीटी न बजने जैसी समस्याओं के चलते दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आपकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम लेकर आए हैं। ये 5 बेहतरीन टिप्स और कुकर फटने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी उपाय।

प्रेशर कुकर की सीटी ठीक से न बजने पर करें ये 5 उपाय 

प्रेशर कुकर की सीटी ठीक से न बजने पर करें ये 5 उपाय 

1.कुकर को ज्यादा न भरें
लोग अक्सर दो बार खाना बनाने से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा सामान भर देते है। जिसकी बजह से कुकर कि सीटी आने में दिक्कत होती है। खाना अच्छी तरह पकाने के लिए कुकर को थोड़ा खाली रहने दें। 

2.सीटी की अच्छे से सफाई करें
कुकर साफ करते समय उसकी सीटी को भी खोलकर ठीक से साफ कर लें। कई बार सीटी में खाना फस जाता है, जिसकी बजह से पानी बाहर निकलने लगता है। तो समय समय पर सीटी साफ करते रहें। 

3.सही मात्रा में  पानी डालें
खाना पकते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें सामग्री के माप अनुसार ही पानी डालें। ताकि उबाल आने पर पानी बाहर न आए और खाना भी अच्छे से पक जाए। 

4.तेज आंच पर न पकाएं
कुकर चढ़ाते समय तेज आंच रखना ठीक है लेकिन जब थोड़ा समय हो जाए या फिर कुकर में प्रेशर बनने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें। कभी कभी तेज आंच  के कारण कुकर से पानी बाहर आने लगता है। तेज आंच पर रखने से खाना ज्यादा पक सकता है। जिससे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। मीडियम फ्लेम पर पका हुआ खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

5.रबर छल्ले की जांच करें
कुकर के ढ़क्कन में लगा रबर का छल्ला ढीला हो गया है। तो उसे बदल देना चाहिए अगर रबर ढीली होती है तो कुकर में प्रेशर ठीक से भी बन पाता ऐसे में सीटी आने में भी समय लग जाता है। 

कुकर फटने से बचाने के लिए ये 4 बेहद जरूरी और आसान कदम उठाने चाहिए।

कुकर फटने से बचाने के लिए 4 बेहद जरूरी और आसान कदम 

1.गैस को तुरंत बंद करें
जैसे ही आपको आशंका हो कि कुकर में प्रेशर बनने पर भी सीटी नहीं आ रही है तो बिना समय बर्बाद किए गैस को बंद कर दे ताकि कुकर में और अतिरिक्त प्रेशर न बन पाए। इससे कुकर फटने का खतरा कम हो जाता है। 

2.कुकर को छुए नहीं तुरंत दूरी बना ले
गैस को सिलेंडर के साथ बंद करने के बाद कुकर को खोलने की कोशिश न करें। अक्सर सीटी न आने पर लोग सीटी को हाथ से उठाने लगते हैं, आप ये गलती न करे। आशंका होने पर कुकर से सुरक्षित दूरी बना लें। 

3.कुकर के ऊपर ठंडा पानी डालें
अगर  कुकर में प्रेशर ज्यादा नहीं आया हो ओर आपको जल्दी संकेत मिल जांए तो कुकर को गैस पर से उठाकर सिंक में रख दें। और ऊपर से नल चालू कर दें। ठंडा पानी पड़ने से भाप पानी का रूप ले लेती है। इससे प्रेशर कम हो जाता है। 

4.पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही ढक्कन खोलें
जब कुकर की सीटी से गैस निकालनी बंद हो जाए तब ढक्कन खोले और खोलने के बाद कुकर के ढ़क्कन को सुई से साफ करे ताकि खाना अच्छे से निकल जाए। अगर कुकर में ये परेशानी बार बार होती है तो मैकेनिक को दिखाकर ठीक करा लें। 

यह भी पढ़े: दिमाग से दिल तक फायदा पहुंचाता है अखरोट, जान लें खाने का सही तरीका और 6 लाभ

Continue reading on the app

Maharashtra Politics में Operation Tiger की धमक! निर्दलीय MLC किरण सरनाइक शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल

महाराष्ट्र की सियासत में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुधवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य में जारी आक्रामक सियासी जोड़-तोड़ के बीच, निर्दलीय विधान परिषद सदस्य (MLC) किरण सरनाइक औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) में अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सरनाइक ने बुधवार देर रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
 
राज्य की राजनीति में अपना प्रभाव बढ़ाने की लगातार कोशिशों के बीच सत्ताधारी पार्टी के लिए इस घटनाक्रम को एक और बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद में अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सरनाइक बुधवार देर रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

शिंदे ने पार्टी में सरनाइक का स्वागत किया
पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरनाइक कई वर्षों से कई जनहित के मुद्दों पर उनके साथ काम कर रहे थे और अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर शिवसेना का सहयोगी सदस्य बनने का फैसला किया है। शिंदे के अनुसार, विधायक का यह फैसला महाराष्ट्र में पार्टी के नेतृत्व और उसके राजनीतिक एजेंडे के लिए बढ़ते समर्थन को दर्शाता है।

राजनीतिक रूप से अहम दिन हुआ यह घटनाक्रम
सरनाइक का शिवसेना में शामिल होना उसी दिन हुआ, जिस दिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी शिवसेना (UBT) के MLC सचिन अहीर को महाराष्ट्र विधान परिषद का उप-सभापति निर्विरोध चुना गया। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सत्ताधारी महायुति गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर अहीर ने यह पद हासिल किया, जो राज्य में एक और अहम राजनीतिक घटनाक्रम है।
 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | कीव पर रूस का अब तक का सबसे भीषण हमला! रातभर बरसीं मिसाइलें और ड्रोन, 8 की मौत, ढह गईं बहुमंजिला इमारतें


उनके इस पद पर आने को व्यापक रूप से एकनाथ शिंदे के आक्रामक राजनीतिक अभियान - जिसे आमतौर पर "ऑपरेशन टाइगर" कहा जाता है - के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। इस अभियान का मकसद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के नेताओं को सत्ताधारी खेमे में लाना है।

'ऑपरेशन टाइगर' महाराष्ट्र की राजनीति को नई शक्ल दे रहा है
किरण सरनाइक का शामिल होना शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के लिए हालिया राजनीतिक फायदों की कड़ी में एक और इजाफा है। पिछले महीने, शिवसेना (UBT) के छह सांसदों ने अपना पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के गुट का दामन थाम लिया था। इन नेताओं में संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और नागेश पाटिल-अष्टिकर शामिल थे। हाल ही में, बीजेपी के बागी नेता गोकुल गीते, जिन्होंने विधान परिषद चुनाव के दौरान नासिक लोकल बॉडीज़ निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना उम्मीदवार किशोर दराडे को हराया था, वे भी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में सहयोगी सदस्य के तौर पर शामिल हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पीली त्वचा को हल्के में न लें, Leukemia से Low BP तक, जानिए इसके 6 छिपे हुए कारण


यह नया जुड़ाव क्यों अहम है
इस नए जुड़ाव से विधान परिषद में सत्ताधारी शिवसेना की मौजूदगी मज़बूत हुई है। साथ ही, इससे भविष्य के चुनावी मुकाबलों से पहले राजनीतिक समर्थन जुटाने की एकनाथ शिंदे की कोशिशों को भी बल मिला है। हाल के हफ़्तों में कई नेताओं के पाला बदलने और नए लोगों के शामिल होने से शिंदे गुट ने विपक्षी शिवसेना (UBT) पर दबाव बनाए रखा है।

Continue reading on the app

  Sports

Team India का Sri Lanka दौरा फाइनल, Shubman Gill की कप्तानी में पहली Test Series

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका का दौरा करेगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबले बेहद जरूरी हैं। वर्तमान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम पांचवें और श्रीलंकाई टीम छठे स्थान पर है।

2017 के बाद श्रीलंका में पहला टेस्ट दौरा

भारतीय टीम के लिए यह दौरा ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि साल 2017 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी। पिछले 9 सालों में भारत ने श्रीलंका में वनडे और टी20 सीरीज तो खेली हैं, लेकिन पारंपरिक रेड-बॉल क्रिकेट का मुकाबला लंबे समय बाद देखने को मिलेगा। अब अगले महीने यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।

इन मैदानों पर होंगे मुकाबले, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

सीरीज का पहला मुकाबला स्पिनरों की मददगार मानी जाने वाली गॉल की पिच पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। गिल पहली बार बतौर कप्तान श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच: 15 से 19 अगस्त, गॉल
दूसरा टेस्ट मैच: 23 से 27 अगस्त, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

टी20 सीरीज पर अभी भी सस्पेंस

शेड्यूल के एलान के साथ ही एक दिलचस्प बात भी सामने आई है। पहले दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों के बीच इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज कराने को लेकर भी बातचीत चल रही थी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई नई जानकारी में इन टी20 मैचों का कोई जिक्र नहीं है। इससे साफ है कि फिलहाल दोनों टीमों का पूरा ध्यान केवल इन दो टेस्ट मैचों पर ही रहने वाला है।
Thu, 02 Jul 2026 18:40:10 +0530

  Videos
See all

ALi Khamenei Funeral Procession: कर्बला और नजफ क्यों जाएगा खामेनेई का शव? रो पड़े मुस्लिम देश! N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:15:34+00:00

Poochta Hai Bharat LIVE: Ram Mandir के बाद Ajmer Sharif Dargah में Donation Scam | CM Yogi | SIT #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:10:37+00:00

World News: अमेरिका, चीन और भारत के बीच टेक्नोलॉजी की महाजंग | Technology #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:12:28+00:00

UP News: Kanpur में बीच सड़क पर महिला के साथ बर्बरता, रोती रही 5 साल की बच्ची! 2 आरोपी गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once