Pressure Cooker Safety Tips: घरों में आम तौर पर हम खाना जल्दी पकाने के लिए कुकर का इस्तेमाल करते है। कभी कभी सीटी न बजना, और कुकर से पानी बाहर आजाना जैसी परेशानियां सामने आती है। जिनकी वजह से दाल, चावल, सब्जियां अच्छे से पक नहीं पाते हैं। और किचिन में काम भी काफी बढ़ जाता है। सीटी न बजने जैसी समस्याओं के चलते दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आपकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम लेकर आए हैं। ये 5 बेहतरीन टिप्स और कुकर फटने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी उपाय।
प्रेशर कुकर की सीटी ठीक से न बजने पर करें ये 5 उपाय
प्रेशर कुकर की सीटी ठीक से न बजने पर करें ये 5 उपाय
1.कुकर को ज्यादा न भरें लोग अक्सर दो बार खाना बनाने से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा सामान भर देते है। जिसकी बजह से कुकर कि सीटी आने में दिक्कत होती है। खाना अच्छी तरह पकाने के लिए कुकर को थोड़ा खाली रहने दें।
2.सीटी की अच्छे से सफाई करें कुकर साफ करते समय उसकी सीटी को भी खोलकर ठीक से साफ कर लें। कई बार सीटी में खाना फस जाता है, जिसकी बजह से पानी बाहर निकलने लगता है। तो समय समय पर सीटी साफ करते रहें।
3.सही मात्रा में पानी डालें खाना पकते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें सामग्री के माप अनुसार ही पानी डालें। ताकि उबाल आने पर पानी बाहर न आए और खाना भी अच्छे से पक जाए।
4.तेज आंच पर न पकाएं कुकर चढ़ाते समय तेज आंच रखना ठीक है लेकिन जब थोड़ा समय हो जाए या फिर कुकर में प्रेशर बनने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें। कभी कभी तेज आंच के कारण कुकर से पानी बाहर आने लगता है। तेज आंच पर रखने से खाना ज्यादा पक सकता है। जिससे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। मीडियम फ्लेम पर पका हुआ खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
5.रबर छल्ले की जांच करें कुकर के ढ़क्कन में लगा रबर का छल्ला ढीला हो गया है। तो उसे बदल देना चाहिए अगर रबर ढीली होती है तो कुकर में प्रेशर ठीक से भी बन पाता ऐसे में सीटी आने में भी समय लग जाता है।
कुकर फटने से बचाने के लिए ये 4 बेहद जरूरी और आसान कदम उठाने चाहिए।
कुकर फटने से बचाने के लिए 4 बेहद जरूरी और आसान कदम
1.गैस को तुरंत बंद करें जैसे ही आपको आशंका हो कि कुकर में प्रेशर बनने पर भी सीटी नहीं आ रही है तो बिना समय बर्बाद किए गैस को बंद कर दे ताकि कुकर में और अतिरिक्त प्रेशर न बन पाए। इससे कुकर फटने का खतरा कम हो जाता है।
2.कुकर को छुए नहीं तुरंत दूरी बना ले गैस को सिलेंडर के साथ बंद करने के बाद कुकर को खोलने की कोशिश न करें। अक्सर सीटी न आने पर लोग सीटी को हाथ से उठाने लगते हैं, आप ये गलती न करे। आशंका होने पर कुकर से सुरक्षित दूरी बना लें।
3.कुकर के ऊपर ठंडा पानी डालें अगर कुकर में प्रेशर ज्यादा नहीं आया हो ओर आपको जल्दी संकेत मिल जांए तो कुकर को गैस पर से उठाकर सिंक में रख दें। और ऊपर से नल चालू कर दें। ठंडा पानी पड़ने से भाप पानी का रूप ले लेती है। इससे प्रेशर कम हो जाता है।
4.पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही ढक्कन खोलें जब कुकर की सीटी से गैस निकालनी बंद हो जाए तब ढक्कन खोले और खोलने के बाद कुकर के ढ़क्कन को सुई से साफ करे ताकि खाना अच्छे से निकल जाए। अगर कुकर में ये परेशानी बार बार होती है तो मैकेनिक को दिखाकर ठीक करा लें।
IND vs ENG 2nd T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला रात 10 बजे खेला गया था, लेकिन दूसरे मुकाबले का टाइम बदला हुआ है। आइए जान लेते हैं दूसरा मुकाबला कब-कहां खेला जाएगा और लाइव एक्शन कहां देख सकते हैं।
Thu, 02 Jul 2026 17:43:59 +0530