Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अब खेलेंग अपना पहला मैच, संजू सैमसन के फ्लॉप शो के बाद मिलेगा डेब्यू का मौका?

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का इंतजार पुरी दुनिया कर रही है. आईपीएल और उसके बाद श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी से टीम इंडिया के लिए आयरलैंड में तूफान मचाने की उम्मीद थी लेकिन वो पूरा नहीं हो पाया क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर ने उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं दिया. अब इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. 

अब वैभव सूर्यवंशी की हो सकता है अंतरराष्ट्रीय डेब्यू?

अब वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू टीम इंडिया के लिए कब होगा. ये सबसे बड़ा सवाल है. क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज और क्रिकेट फैंस उनके टी20 डेब्यू की लगातार मांग कर रहे है, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेले सकते हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. क्योंकि धीरे-धीरे उनके डेब्यू करने की राह पूरी तरह से साफ हो रही है. 

क्यों नहीं मिल रहा है वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका?

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए खेलने का मौका इस लिए नहीं मिल रहा है क्योंकि टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज को तौर पर फिक्स हैं. ये खिलाड़ी टीम को दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन देते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. खासकर संजू सैमसन का योगदान महत्वपूर्ण रहा है.

ऐसे में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए उन खिलाड़ियों को बाहर नहीं करना चाहते हैं, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप दिलाया और लगातार टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं. अय्यर की मानें तो वैभव से पहले टीम के लिए कई खिलाड़ी रन बना रहे हैं. वो टीम के लिए बहुत कुछ कर चुके हैं. ऐसे में उनके बाहर कर वैभव को मौका देना उनके साथ नाइंसाफी होगी. 

अब बन गया वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू का रास्ता

अब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर समेत टीम मैनेजमेंट का ये तर्क फीका पड़ता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के लिए लगातार संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी है. वो 3 मैचों में सिर्फ 6 रन बना पाए हैं. इन मैचों में उनका स्कोर क्रमशछ: 5, 0, 1  रहा है. वो आयरलैंड के खिलाफ रन नहीं बना पाए और टीम को सीरीज 2-0 से गंवानी पड़ गई. वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 7 बॉल में सिर्फ 1 रन बनाया और टीम इंडिया को दबाब की स्थिति में ला दिया. 

संजू सैमसन के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अब अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रास्ता साफ कर दिया है. संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाकर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने का समय आ गया है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही खतरनाक बल्लेबाज हैं. इन दोनों की बैटिंग टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाएगी और इंग्लैंड की सरजमीं पर जीत का मंत्रा भी बन सकती है.

भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.

ये भी पढ़ें : लगातार क्यों फ्लॉप हो रहे हैं संजू सैमसन? पिछली तीन पारियों में बनाए सिर्फ 6 रन, 1 इनिंग्स में तो खाता भी नहीं खोल पाए

Continue reading on the app

चेस्टर ले स्ट्रीट में नहीं बदला इतिहास, लगातार तीसरी बार रद्द हुआ भारत इंग्लैंड मैच

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारत-इंग्लैंड का यह लगातार तीसरा मुकाबला है, जो बेनतीजा रहा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: एक ही गेंदबाज जिससे परेशान दो भारतीय बल्लेबाज, क्रीज पर आते ही बना लेता है शिकार

IND vs ENG 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लेकिन इस मुकाबले में इंग्लैंड का एक तेज गेंदबाज एक बार फिर भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़ा. Thu, 02 Jul 2026 08:02:37 +0530

  Videos
See all

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा शुरू, मनोज सिन्हा ने पहला जत्था किया रवाना | Manoj Sinha | Pilgrims #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T04:14:40+00:00

MP News | पन्ना में शराब पीने से रोकने पर दुकानदार को पीटा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T04:00:34+00:00

Kanpur Conversion Case: कानपुर में धर्मांतरण का घिनौना खेल! 8 साल तक सही यातनाएं | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T04:10:15+00:00

CM Yogi Viarl video | "ब्रह्मोस मिसाइल जब छोड़ी जाती है, तो पाक भी बाप-बाप चिल्ला उठता है" #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T03:59:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers