Breaking News Today Live Updates: जापानी पीएम के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे PM मोदी, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
Breaking News Today Live Updates: आज 02 जून 2026 और दिन गुरुवार है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक आज अच्छी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने 2 जुलाई यानी आज के लिए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ घंटो में बहुत अधिक बारिश हो सकती है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के बीच, आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेताओं के बीच, आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, एआई और अहम खनिजों के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप से पहलगाम और बालटाल मार्ग के लिए रवाना होगा. इसके अलावा, आज से UPTET की परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा पूरे राज्य में आज से लेकर 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा, भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए ढाका यूनिवर्सिटी के हिंदी विद्वान आज भारत आएंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























