बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोगों के पक्ष में आए मोहन भागवत, कहा- वे शरणार्थी नहीं योद्धा थे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS चीफ मोहन भागवत बटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोगों के पक्ष में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन के बाद भारत आने वाले लोग शरणार्थी नहीं थे बल्कि वे लोग संघर्ष के योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि और धर्म के प्रति प्रेम की वजह से कई कठिनाइयों और दर्द को झेला है. भागवत ने कहा कि मातृभूमि के लिए इन्होंने पाकिस्तान में अपनी संपत्ति और व्यवसाय छोड़कर भारत आने का फैसला किया.
बता दें, भागवत ने ये बातें एक दिन पहले महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सिंधु एजुकेशन सोसाइटी के 75वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. सिंधी समाज की ओर से इस सोसाइटी का संचालन किया जाता है.
कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि विभाजन के बाद इन लोगों ने जानबूझकर भारत आने का फैसला किया. क्योंकि वह उस भूमि पर रहना चाहते थे, जहां बिना किसी डर के वे अपने धर्म का पालन कर सकें. वे शरणार्थी नहीं थे. वे विस्थापित थे. वे योद्धा थे. अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम की वजह से उन्होंने कष्ट झेले हैं. करियर या फिर धन नहीं बल्कि उन्होंने देश और धर्म को चुना है.
जीवन की मुश्किलों पर भागवत ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए किसी को भी हार नहीं माननी चाहिए. बल्कि दोबारा से उठने का प्रयास करना चाहिए. ऐसा करने वाले व्यक्ति को ही अंत में सफलता मिलती है. कार्यक्रम में उन्होंने सिंधु एजुकेशन सोसाइटी की 75 वर्ष की यात्रा का जिक्र भी किया. उन्होने कहा कि ऐसे पड़ाव किसी संस्था द्वारा किए गए कामों की समीक्षा करने और उसके लक्ष्यों को याद करने का एक मौका देते हैं.
पहचानो कौन: रणबीर कपूर का वो लंगोटिया यार, आज TV की दुनिया पर करता है राज! साथ में बंक की क्लास, खेला फुटबॉल
स्कूल की दोस्ती कई बार उम्रभर साथ चलती है. जब दो दोस्तों में एक बॉलीवुड का मेगास्टार बन जाए और दूसरा टीवी का सबसे बड़ा चेहरा तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. रणबीर कपूर का भी एक ऐसा ही बचपन का यार है, जिसके साथ उन्होंने एक ही क्लास में पढ़ाई की, स्कूल की शरारतें कीं और फुटबॉल के मैदान में एक ही टीम से खेला. सालों बाद जब दोनों की मुलाकात कैमरे पर हुई तो रणबीर भी पुरानी यादों में खो गए और बचपन का ऐसा राज खोल दिया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. आज यह दोस्त टीवी की दुनिया पर राज करता है और करोड़ों दर्शकों का चहेता स्टार बन चुका है. क्या आप पहचान पाए?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18















.jpg)





