Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: 'भारतीय टीम हमसे बेहतर..' हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले से पहले PAK कप्तान ने मानी हार? जानें क्या कहा

FIH वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 19 अगस्त को आमने-सामने होंगी। भारत पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में हार मिली थी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान अबू बकर महमूद ने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म कर पाएगी

Continue reading on the app

मोहम्मद सिराज को पसंद आई श्रीलंका की पिच, जड़ रहे गगनचुंबी छक्के, Video हुआ वायरल

IND vs SL: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हमेशा बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने जैसे गेंदबाजों की भी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. श्रीलंका की धरती पर सिराज गगनचुंबी छक्के जड़ दे रहे हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें श्रीलंका की पिचें पसंद आ रही हैं. उन्होंने पहले वॉर्म-अप मैच में छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. अब गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी सिराज बल्लेबाजी के लिए आए तो छक्के जड़ दिए, जिसे देख सभी हैरान रह गए. सिराज ने श्रीलंका के स्पिनर केशरा नुवान्था की गेंद पर जोरदार स्लॉग-स्वीप खेलते हुए गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया, जिसका वीडियो खुब वायरल हो रहा है.

मोहम्मद सिराज ने चौथी ही गेंद पर जड़ दिया लंबा छक्का

गॉल टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. टीम इंडिया ने 432 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में सिराज को तेजी से रन बनाने के लिए भेजा गया था. क्रीज पर आते ही उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया था कि वो किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. उन्होंने अपनी पारी की चौथी ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. हालांकि इसके बाद वो कोई बड़ा शॉट लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने सिराज को पवेलियन भेज अपनी टीम को राहत की सांस दिलाई. सिराज ने 15 गेंदों पर 11 रन बनाए.

वॉर्म-अप मैच में सिराज ने की छक्के की बारिश 

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक 3-दिवसीय वार्म-अप मैच खेला था. इस मैच में टीम इंडिया एक समय जब मुश्किल में नजर आ रही थी, तब सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने अपनी इस पारी से सभी को चौंका दिया था. उस वॉर्म-अप मैच में सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था. हालांकि गॉल टेस्ट की पहली पारी में सिराज एक अच्छी पारी खेलने में सफल नहीं हुए.

यह भी पढ़ें: गॉल में ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने देवदत्त पडिक्कल, पुजारा, रहाणे और विराट कोहली सब रह गए पीछे

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Ashok Dham Temple Stampede in Lakhisarai: केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan ने बताया कैसे हुआ हादसा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:15:46+00:00

Ranchi Student Protest: रांची में छात्रों का हल्ला बोल, हेमंत-राहुल के पुतले फूंके | Hemant | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T06:14:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers