A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

CM Yogi Rampur Visit : CM योगी ने रामपुर को दी बड़ी सौगात, 102 विकास योजनाओं का दिया तोहफा

CM Yogi Rampur Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में रामपुर का दौरा किया. इस मौके पर सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले चाचा भतीजे की जोड़ी युवाओं की नौकरियों से वसूली करती थी. सीएम ने रामपुर के ₹690 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात भी दी है.

सीएम योगी ने रामपुर की जनता को 690 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. इन परियोजनाओं का मकसद रामपुर की सांस्कृतिक, धार्मिक और औद्योगिक पहचान को और मजबूत करना है. 2017 के पहले का रामपुर और 2017 के बाद का रामपुर आप सबके सामने है.

रामपुर में गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था

एक समय था जब यहां पर गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था. जब रामपुर में वाल्मीकि समुदाय के जमीनों से उन्हें जबरन वंचित कर दिया जाता था. सत्ता जब निरंकुश होती है अन्याय का पर्याय बन जाती है और समाजवादी पार्टी में यहां के दलितों की आवाज को यहां के गरीबों की आवाज को उसी अन्याय
सत्ता ने बंद करने का काम किया था और जब भी सत्ता अन्याय होती है जनता जनार्दन उसको पलट करके रख देती है और यही ही कार्य रामपुर से निकला हुआ यह संदेश पूरे प्रदेश के अंदर गया था.

विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया. मंच से बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी रही. विकास दो लोगों का होता था. या तो सेफाई परिवार का या रामपुर के एक परिवार का. बाकी लोग विकास से वंचित रहते थे. इन्होंने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया. जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया.
विरासत को अपमानित करने के लिए, बहन बेटियों को अपमानित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कुछ भी कोर कसर नहीं छोड़ी थी.

राम मंदिर से जुड़े विवादों पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े विवादों और राम भक्ति को लेकर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने बिना नाम लिए एसपी नेतृत्व पर तीखा तंज कसा. आज राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है?
आज भगवान राम की भक्ति की दुहाई कौन दे रहा है? 2017 के पहले जो जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे. 2017 के पहले जब उत्तर प्रदेश में राम भक्त कहता था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे. उन राम भक्तों पर जो उस समय गोली चलाते थे. आज वे आस्था की वकालत करते हुए दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें - यूपी के ग्रामीण मजदूरों को बड़ी राहत! अब 125 दिन मिलेगा रोजगार, 300 रुपये से कम नहीं होगी दिहाड़ी

यह भी पढ़ें - CM Yogi Adityanath Janata Darbar In Lucknow : लखनऊ में लगा CM योगी का जनता दरबार, सुनी फरियादें, दिए निर्देश

Continue reading on the app

PM मोदी के बाद बीजेपी और कांग्रेस अध्यक्ष को भी मिला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का न्योता

Ali Khamenei Funeral: ईरान  के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जाएगा. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावा आया है. अब जानकारी सामने आई है कि ईरान ने अपने पूर्व दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण भेजा है. बता दें कि अमेरिका और ईरान ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उसके बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर जंग छिड़ गई थी. जिसका असर अभी भी मध्य पूर्व में तनाव के रूप में देखने को मिल रहा है.

खामेनेई की अंतिम संस्कार में भारत की ओर से कौन जाएगा?

बता दें कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी को न्योता मिला है, लेकिन भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. बता दें कि मार्गेरिटा और हसनैन- जो शिया समुदाय के उन कुछ लोगों में शामिल हैं जो अभी किसी संवैधानिक पद पर हैं. बता दें कि खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों की शुरुआत 4 जुलाई से तेहरान में होंगी. इस कार्यक्रम में मार्गेरिटा और हसनैन भारत सरकार की ओर से शामिल हो सकते हैं.

ईरानी राष्ट्रपति ने दिया था पीएम मोदी को न्योता

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले हफ़्ते ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था. हालांकि भारत की तरफ से इसमें किस स्तर पर भागीदारी होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ईरान ने अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के लिए चीन, रूस, पाकिस्तान और कतर के नेताओं को भी न्योता दिया है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि अंतिम संस्कार में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.

कई बार बदली गई खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख

बता दें कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की तारीख कई बार बदली. ईरान के अधिकारियों ने जून में उनको सुपुर्द-ए-खाक करने और अंतिम संस्कार समारोह की जानकारी दी. ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 9 जुलाई को इमाम रज़ा के मज़ार पर दफ़नाया जाएगा. इससे पहले तेहरान, क़ोम और मशहद में 6, 7 और 9 जुलाई को अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में उनसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चल रही चर्चाओं और सोशल मीडिया पर हो रही प्रतिक्रियाओं के बारे में सवाल पूछा गया। अय्यर ने इस पर बेहद स्पष्ट और संक्षिप्त जवाब दिया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बता दें कि भारत हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 श्रृंखला में 0-2 से हार गया था। इस हार के बाद टीम चयन को लेकर कई सवाल उठे थे। सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई, जिन्हें शानदार घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें दोनों मुकाबलों में अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले एक पत्रकार ने श्रेयस अय्यर से पूछा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने टीम और कप्तान से ध्यान भटका दिया है। इस पर अय्यर ने कहा कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते और न ही इस तरह की चर्चाओं पर ध्यान देते हैं।

श्रेयस अय्यर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई चर्चा नहीं देखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह न तो समाचारों पर लगातार नजर रखते हैं और न ही सामाजिक माध्यमों पर चल रही हर प्रतिक्रिया को देखते हैं। इसलिए उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं हैं।

इसके बाद जब उनसे वैभव सूर्यवंशी के संभावित पदार्पण को लेकर सवाल किया गया तो भारतीय कप्तान ने टीम की रणनीति सार्वजनिक करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पहले से नहीं बता सकता कि आगे क्या होगा। टीम संयोजन पूरी तरह आंतरिक मामला है और विपक्षी टीम के सामने ऐसी जानकारी साझा नहीं की जा सकती हैं।

श्रेयस अय्यर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके जवाब को सख्त और बेबाक बताया, जबकि कुछ ने उनके व्यवहार पर सवाल भी उठाए। कई क्रिकेट प्रशंसकों का मानना था कि कप्तान ने पत्रकार के सवाल का सीधा जवाब देकर अनावश्यक विवाद से बचने की कोशिश की हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीम के अंदर का माहौल और चयन प्रक्रिया को केवल खिलाड़ी और टीम प्रबंधन ही बेहतर तरीके से समझते हैं। उनके अनुसार मीडिया का सवाल पूछना और प्रशंसकों का अपनी राय रखना स्वाभाविक है, लेकिन टीम को बाहरी शोर से अलग रहकर फैसले लेने होते हैं।

अब सभी की नजर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले पर टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। यदि उन्हें फिर अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिलती है तो टीम चयन को लेकर बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज केवल नतीजों के लिहाज से ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Wed, 01 Jul 2026 22:25:34 +0530

  Videos
See all

Ketan Murder News: Siya के पिता का बड़ा बयान! 12 घंटे पूछताछ के बाद क्या बोले? | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:30:21+00:00

Unnao News: मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, ऐन वक्त पर भागा दूल्हा! Unnao News Today | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:45:22+00:00

News Ki Pathshala| Rubika Liyaquat:Rahul Gandhi के दावों की Fact Check! Indian Economy पर बड़ी क्लास #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:31:41+00:00

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का स्टाइलिश लुक वायरल #shehnaazgill #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T18:32:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once