PM मोदी के बाद बीजेपी और कांग्रेस अध्यक्ष को भी मिला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का न्योता
Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जाएगा. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावा आया है. अब जानकारी सामने आई है कि ईरान ने अपने पूर्व दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निमंत्रण भेजा है. बता दें कि अमेरिका और ईरान ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. इस हमले में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उसके बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर जंग छिड़ गई थी. जिसका असर अभी भी मध्य पूर्व में तनाव के रूप में देखने को मिल रहा है.
खामेनेई की अंतिम संस्कार में भारत की ओर से कौन जाएगा?
बता दें कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी को न्योता मिला है, लेकिन भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. बता दें कि मार्गेरिटा और हसनैन- जो शिया समुदाय के उन कुछ लोगों में शामिल हैं जो अभी किसी संवैधानिक पद पर हैं. बता दें कि खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों की शुरुआत 4 जुलाई से तेहरान में होंगी. इस कार्यक्रम में मार्गेरिटा और हसनैन भारत सरकार की ओर से शामिल हो सकते हैं.
ईरानी राष्ट्रपति ने दिया था पीएम मोदी को न्योता
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले हफ़्ते ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था. हालांकि भारत की तरफ से इसमें किस स्तर पर भागीदारी होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
ईरान ने अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के लिए चीन, रूस, पाकिस्तान और कतर के नेताओं को भी न्योता दिया है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि अंतिम संस्कार में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.
कई बार बदली गई खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख
बता दें कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की तारीख कई बार बदली. ईरान के अधिकारियों ने जून में उनको सुपुर्द-ए-खाक करने और अंतिम संस्कार समारोह की जानकारी दी. ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 9 जुलाई को इमाम रज़ा के मज़ार पर दफ़नाया जाएगा. इससे पहले तेहरान, क़ोम और मशहद में 6, 7 और 9 जुलाई को अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम होंगे.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
बिना FASTag वाले वाहनों से अधिक शुल्क लिया जाएगा.

News Nation
NDTV