R Ashwin captain of Dublin Guardians: क्रिकेट जगत में नया रोमांच लेकर आ रही है 'यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग'. आईसीसी से मान्यता प्राप्त इस लीग में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ की मालिकाना हक वाली टीम 'डबलिन गार्डियंस' ने स्पिन लीजेंड रविचंद्रन अश्विन को अपना कप्तान और मेंटर नियुक्त किया है. अगस्त में होने वाले इस टूर्नामेंट में स्टीवन स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे वैश्विक सितारे भी नजर आएंगे. छह टीमों वाली इस लीग के लिए 2 जुलाई को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं. Wed, 1 Jul 2026 20:35:05 +0530