'जोहो का नाम लिया और 90% कम हो गई कीमत' Zoho के को-फाउंडर ने शेयर किया किस्सा
Sridhar Vembu: जोहो के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने दावा किया कि एक भारतीय ग्राहक को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लाइसेंस रिन्यूअल के दौरान करीब 90 प्रतिशत की छूट मिली। उनके मुताबिक, ग्राहक ने जब माइक्रोसॉफ्ट को बताया कि वह जोहो के ऑफिस सॉफ्टवेयर को भी एक ऑप्शन के तौर पर देख रहा है
Tata Sierra EV: भारत में टाटा की 665 Km रेंज वाली ईवी लॉन्च, 15 जुलाई से होगी डिलीवरी
Tata Sierra EV: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी है। नई इलेक्ट्रिक SUV लंबी ड्राइविंग रेंज, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD), एडवांस चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी जैसे फीचर्स के साथ आई है। Sierra EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से शुरू होगी।
Tata Sierra EV: कीमत और वेरिएंट
नई Tata Sierra EV को Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A समेत कुल पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट Empowered A (QWD) की कीमत 25.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ग्राहक 49,000 रुपये अतिरिक्त देकर 7.2 kW AC फास्ट चार्जर का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Tata Sierra EV: बैटरी, रेंज और चार्जिंग
नई Sierra EV में 63 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार, 75 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 665 किलोमीटर (MIDC प्रमाणित) तक की रेंज देता है, जबकि 63 kWh बैटरी की रेंज 565 किलोमीटर है।
रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग में 75 kWh बैटरी वाला मॉडल 510 से 530 किलोमीटर, जबकि 63 kWh बैटरी वाला मॉडल 440 से 460 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं, QWD (Quad Wheel Drive) वेरिएंट 500 किलोमीटर से अधिक की वास्तविक रेंज देने का दावा करता है।
चार्जिंग के लिए इसमें 120 kW DC फास्ट चार्जिंग, 7.2 kW AC और 3.3 kW AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, केवल 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह SUV 250 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।
इसके अलावा Sierra EV में Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बिजली सप्लाई की जा सकती है।
Tata Sierra EV: पावर और परफॉर्मेंस
नई Sierra EV के Rear-Wheel Drive (RWD) वेरिएंट में 175 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 340 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, टॉप वेरिएंट में 103 kW की अतिरिक्त फ्रंट मोटर मिलती है, जिसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है।
कंपनी का दावा है कि Sierra EV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करती है।
Tata Sierra EV: डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो नई Sierra EV अपने ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसे आधुनिक इलेक्ट्रिक पहचान देने के लिए फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और प्रीमियम स्टाइलिंग दी गई है। वहीं, पीछे का डिजाइन काफी हद तक पुराने Sierra की पहचान को बरकरार रखता है।
नई Sierra EV में प्रीमियम डिजाइन के साथ आधुनिक EV टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है। इसके अलावा कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत और आकर्षक विकल्प बनकर सामने आती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi



















