President Trump made more than $1bn from crypto in first year back in office | BBC News
US President Donald Trump made more than $1bn (£750m) last year from business dealings in cryptocurrency, according to his mandatory financial report for 2025. In a 927-page disclosure, he reported $635m in royalties from a Trump meme coin that has plunged in value since he launched it days before taking office. He also reported over $500m in income from World Liberty Financial, a cryptocurrency firm founded by his own sons and the children of his special envoy, Steve Witkoff. Trump also earned millions more from real estate and Trump-themed items. But the White House denied he was profiting from the presidency. White House deputy press secretary Anna Kelly said the president had proudly made the US "the crypto capital of the world". "Neither the President nor his family has ever engaged - or will ever engage - in conflicts of interest," she said in a statement. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Crypto #DonaldTrump #BBCNews
सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर:लिखा- माई सिक्स पैक; फिल्म मेकर राज निदिमोरू के साथ पिछले साल हुई थी शादी
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में इस फोटो के साथ 'माई सिक्स पैक' लिखा है। सामंथा और उनके पति, फिल्म मेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फोटो शेयर कर लिखा- माई सिक्स पैक सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वे अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "माई सिक्स पैक। आई विल सी यू व्हेन आई सी यू।" उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म की सक्सेस मीट में दिया बयान साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने हाल ही में एक इवेंट में प्रेग्नेंसी की खबरों पर कन्फर्मेशन दे दी थी। एक इवेंट में टी-शर्ट पहनने से दिखे बेबी बंप के बाद से ही एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं। एक्ट्रेस ने बताया था की वो मदरहुड के लिए फिल्मों से ब्रेक भी लेने वाली हैं। सामंथा रुथप्रभू बुधवार को हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मां इंती बंगारम के सक्सेस मीट में पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची थीं। इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए सामंथा ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मां इंती बंगारम के बाद मैं अपनी कंडीशन को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मुझे मेटरनिटी लीव लेनी ही पड़ेगी। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’ टी-शर्ट में बेबी बंप दिखने से हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा सामंथा रुथप्रभू की फिल्म मां इंती बंगारम 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में सामंथा एक फैन मीट-अप का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पेयर किया था। इवेंट से बाहर आते हुए हर किसी की नजर उनके बेबी बंप पर थी, जो फिटेड टी-शर्ट में साफ नजर आ रहा था। 6 महीने पहले की राज निदिमोरू से शादी सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर 2025 में द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सामंथा-राज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया था। सामंथा रुथप्रभू ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था- ‘01.12.2025।’ देखिए सामंथा- राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें- सामंथा रुथप्रभू और राज निदिमोरू ने पॉपुलर सीरीज द फैमिली के दूसरे सीजन में साथ काम किया था। जिसे राज निदिमोरू और डीके ने मिलकर बनाया था। कौन हैं राज निदिमोरू? 50 साल के राज निदिमोरू, फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की फिल्ममेकर जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। दोनों ने यूके से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद 2002 की फिल्म शादी डॉट कॉम से साथ में फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों ने साल 2003 से स्वतंत्र फिल्ममेकर के तौर पर फिल्म 99 लिखी, प्रोड्यूस की और डायरेक्ट की। इसके बाद दोनों ने शोर इन द सिटी, गो गोवा गोन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। साल 2019 से राज और डीके ने ओटीटी में कदम रखा और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन डायरेक्ट-प्रोड्यूसर की। आगे उन्होंने फर्जी, सिटाडेल और गन्स और गुलाब जैसी सीरीज बनाईं। राज और डीके की जोड़ी ने ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री लिखी और प्रोड्यूस की है। 2021 में सामंथा ने लिया था नागा चैतन्य से तलाक सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। सामंथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की है।



BBC News












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



