Responsive Scrollable Menu

ये हैं इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 3 भारतीय नाम

Most Runs Against England In T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. ये सीरीज 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसका आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा. एक ओर टीम इंडिया आयरलैंड में मिली हार को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. तो वहीं, दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन से हैं? साथ ही ये भी जानेंगे की इस टॉप-10 लिस्ट में शामिल 3 भारतीय खिलाड़ी कौन से हैं.

नंबर-10 पर हैं क्रिस गेल

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पूर्व कैरियाबाई दिग्गज क्रिस गेल का नाम आता है. 2007 से 2021 तक क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 154.57 की स्ट्राइक रेट और 32.46 के औसत से 422 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. गेल ने 39 चौके और 30 छक्के भी जड़े.

नंबर-9 पर हैं हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नौवें स्थान पर आते हैं. हार्दिक ने 2017 से अब तक 21 टी-20 मैचों की 19 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 151.54 की स्ट्राइक रेट और 29.40 के औसत से 441 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 30 चौके और 27 छक्के निकले हैं.

नंबर-8 पर है रोहित शर्मा का नाम

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने 2007 से 2024 के बीच 16 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 139.82 की स्ट्राइक रेट औऱ 35.92 के औसत से 467 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित ने 49 चौके और 18 छक्के जड़े हैं.

नंबर-7 पर हैं मार्टिन गप्टिल

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम आता है. मार्टिन गप्टिल ने 2012 से 2021 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 15 टी-20 मैच खेले, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 31.40 के औसत और 145.37 की स्ट्राइक रेट से 471 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए. गप्टिल ने 40 चौके और 22 छक्के लगाए.

नंबर-6 पर हैं निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का नाम इस लिस्ट में 6वें नंबर पर आता है. पूरन ने 2019 से 2024 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 20 टी-20 मैच खेले, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 128.07 की स्ट्राइक रेट और 26.61 के औसत से 479 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 29 चौके और 30 छक्के भी जड़े. पूरन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में एक बार शून्य पर भी आउट हुए.

नंबर-5 पर हैं मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता है. रिजवान ने 2015 से 2024 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 17 टी-20 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में 46.66 के औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 560 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए. रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 47 चौके और 16 छक्के लगाए हैं.

नंबर-4 पर हैं एरोन फिंच

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच का नाम आता है. फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 से 2022 तक 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में 160.77 की स्ट्राइक रेट और 47.61 के औसत से 619 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए. फिंच ने 55 चौके और 35 छक्के लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए.

तीसरे नंबर पर हैं रॉमवेल पॉवेल

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के रॉमवेन पॉवेल का नाम आता है. पावेल ने 2017 से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 19 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में 165.19 की स्ट्राइक रेट और 42.40 औसत के साथ 636 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. पॉवेल ने 38 चौके और 49 छक्के जड़े हैं.

दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट ने 2011 से 2024 तक इंग्लैंड के खिलाफ 21 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 135 की स्ट्राइक रेट और 38.11 के औसत से 648 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए. विराट कोहली ने 61 चौके और 19 चौके भी लगाए. विराट टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 1 बार डक पर भी आउट हुए.

नंबर-1 पर हैं बाबर आजम

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर ने 2016 से अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 19 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 139.22 की स्ट्राइक रेट और 45.66 के औसत से 685 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर ने 69 चौके और 15 छक्के भी जड़े.

यहां देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

रैंक बल्लेबाज देश मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100/50 चौके छक्के
1 बाबर आजम पाकिस्तान 19 18 685 45.66 139.22 1/4 69 15
2 विराट कोहली भारत 21 21 648 38.11 135.00 0/5 61 19
3 रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज 19 18 636 42.40 165.19 1/3 38 49
4 एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 16 16 619 47.61 160.77 1/3 55 35
5 मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 17 14 560 46.66 133.33 0/6 47 16
6 निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 20 19 479 26.61 128.07 0/3 29 30
7 मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 15 15 471 31.40 145.37 0/4 40 22
8 रोहित शर्मा भारत 16 15 467 35.92 139.82 1/3 49 18
9 हार्दिक पांड्या भारत 21 19 441 29.40 151.54 0/3 30 27
10 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 14 14 422 32.46 154.57 1/2 39 30

ये भी पढ़ें: भारत को खलेगी इंग्लैंड में इन 2 खिलाड़ियों की कमी, अगर टीम में होते तो अंग्रेजों पर क्लीन स्वीप पक्का

Continue reading on the app

Rajasthan News: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर वित्त विभाग की शिकायतों की हुई समीक्षा, 181 कॉल सेंटर्स का निरीक्षण

Rajasthan News: राजस्थान के वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. भारती दीक्षित ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का मंगलवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वित्त विभाग से संबंधित शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति और शिकायत समाधान प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करना था, ताकि नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके. दरअसल, बीते कुछ दिनों से शिकायतों का आंकड़ा काफी बढ़ गया था.

कौन हैं डॉ. भारती दीक्षित?

डॉक्टर भारती दीक्षित 2014 बैच की प्रमुख IAS अधिकारी है. वे फिलहाल राजस्थान कैडर में कार्यरत है. वह मूल रूप ले दिल्ली की रहने वाली है और सिविल सर्विस से पहले MBBS की पढ़ाई कर चुकी है. डॉ. भारती दीक्षित ने अपने पहले ही अटैम्पट में साल 2013 की UPSC परीक्षा में 5वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी. वह वर्तमान में वित्त विभाग, राजस्थान सरकार (जयपुर) में संयुक्त शासन सचिव (व्यय) के रूप में कार्यरत हैं.

शिकायतों के आंकड़ों का किया विश्लेषण

औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. भारती दीक्षित ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज वित्त विभाग से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया. उन्होंने शिकायतों की कुल संख्या, समाधान की स्थिति, नागरिकों की संतुष्टि, शिकायतों के औसत समाधान समय और सबजेक्ट वाइस कंप्लेंट्स की श्रेणियों का भी रिव्यू किया. इसके अलावा, उन्होंने अलग-अलग अधिकारी स्तर पर लंबित कार्यों की भी ध्यान से समीक्षा की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में सबसे ज्यादा समय लगता है और उसे कैसे कम किया जा सकेगा.

लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. दीक्षित ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटाया जाए. उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और हर एक शिकायत के समाधान की समय-सीमा को तय की जाए. डॉ. दीक्षित ने सभी अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि शिकायतों के निपटारा करने में अनावश्यक देरी से बचा जा सके और नागरिकों को समय पर सही जवाब दिया जाया सके. इससे विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों ही मजबूत होगी.

समाधान प्रक्रिया को और कार्यकुशल बनाने की तैयारी

IAS डॉ. भारती दीक्षित ने इस समीक्षा बैठक के दौरान इस बात पर ज्यादा जोर दिया है कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता सिर्फ समय पर निपटारे तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि इनका समाधान भी ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके. उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि शिकायतों की सही वजह की पहचान कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित कर सके. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी खास विषय से संबंधित शिकायतें बार-बार सामने आ रही हैं, तो उसके पीछे मौजूद कारणों का सही विश्लेषण करें और आवश्यकता के अनुसार, सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतों की संख्या कम हो.

नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में पहल

राजस्थान संपर्क 181 पोर्टल राज्य सरकार का एक जरूरी शिकायक केंद्र है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर संबंधित विभागों से उसका समाधान प्राप्त करते हैं. वित्त विभाग द्वारा इस तरह की नियमित समीक्षा का उद्देश्य शिकायत निवारण प्रणाली को ज्यादा प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेही बनाना है. डॉ. भारती दीक्षित के निरीक्षण और समीक्षा से यह बात साफ हो गई है कि वित्त विभाग नागरिकों की शिकायतों के तुरंत समाधान को प्राथमिकता दे रहा है. अधिकारियों को दिए गए निर्देशों से उम्मीद लगाई जा रही है कि लंबित मामलों का अब जल्द निस्तारण होगा और शिकायत समाधान प्रणाली पहले से और अधिक मजबूत और प्रभावी बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अपॉइंटमेंट ऑर्डर जारी, इन परीक्षा की मॉडल आंसर-की भी हुई जारी

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 ऑक्शन में बिके विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर, किसे-कितने पैसे मिले?

DPL 2026 Auction Full List Of Sold Unsold Players:दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ. ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. तेजस्वी दहिया, हिम्मत सिंह जैसे प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हुई तो विराट कोहली के भतीजे आर्यन और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर भी बोली लगी. Wed, 1 Jul 2026 20:13:15 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina Statement: "इसी साल बांग्लादेश लौटूंगी" | Sheikh Hasina on her return to Bangladesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:40:35+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case में नया बड़ा मोड़ , सेशन कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से भी सोनम को मिली जमानत #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:45:06+00:00

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष Mahant Nritya Gopal Das अस्पताल के ICU में भर्ती, क्या हुआ सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:42:21+00:00

Sheikh hasina return to Bangladesh: घर वापसी पर शेख हसीना के साथ क्या होगा? | Tariq Rahman | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T15:40:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers