Responsive Scrollable Menu

Tripura में BJP और TMP गठबंधन वार्ता जारी, Manik Saha बोले- विकल्प खुले हैं

(फाइल फोटो के साथ) अगरतला, 16 अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि आदिवासी परिषद के आगामी ग्राम समिति चुनाव में गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के बीच बातचीत अब भी चल रही है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन बाद टीएमपी भावी गठजोड़ पर निर्णय लेने के लिए अपनी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने वाली है। त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की 587 ग्राम समितियों के लिए सितंबर के पहले पखवाड़े में चुनाव होने हैं।

साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ग्राम समिति चुनाव के लिए गठबंधन के रास्ते अब भी खुले हैं और दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। टीएमपी के साथ चुनावी समझौता होने के बाद ही अंतिम घोषणा की जा सकती है।’’ पिछले टीटीएएडीसी चुनाव में, राज्य स्तर पर भाजपा के साथ सत्ता में होने के बावजूद टीएमपी ने 28 में से 24 सीट जीती थीं। साहा ने कहा कि भाजपा की अपने गठबंधन सहयोगियों का साथ न छोड़ने की परंपरा रही है।

उन्होंने चुनाव के लिए टीएमपी के साथ गठबंधन को लेकर उम्मीद जताई। टीएमपी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबवर्मा ने चुनाव के वास्ते पार्टी की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को यहां एक बैठक बुलायी है। पार्टी विधायक रंजीत देबवर्मा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो को गठबंधन पर और बातचीत करने के लिए दिल्ली से फोन आया है तथा वह पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद दिल्ली जा सकते हैं।

Continue reading on the app

Udhayanidhi Stalin ने TVK सरकार को बताया फासीवादी, विरोधियों की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने राजनीतिक विरोधियों, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और युवा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर की जा रही गिरफ्तारियों के बढ़ते चलन को लेकर रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार की आलोचना की। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कानूनी शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रशासन के कदमों को फासीवादी बताया और अधिकारियों पर भाषण और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लोगों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप बोलते हैं तो गिरफ्तारी हो जाती है।

अगर आप सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं तो गिरफ्तारी हो जाती है। यह सरकार अपनी गहरी असुरक्षा की भावना के कारण फासीवादी शासन की तरह काम कर रही है। ऐसा लगता है जैसे वे हर सुबह एक कार्य सूची और समय-सारणी के साथ उठते हैं कि अगला किसे गिरफ्तार करना है।

अपनी हालिया गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उदयनिधि ने कहा, जब पुलिस सुबह आठ बजे मेरे घर पहुंची, तब मैं अखबार पढ़ रहा था। मुझे लगा कि वे इस अक्षम सरकार की आलोचना करने के कारण मुझे गिरफ्तार करने आए हैं, लेकिन उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं था। हमारी कानूनी टीम त्वरित गति से मद्रास उच्च न्यायालय पहुंची और सुनिश्चित किया कि न्याय मिले।

तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री को लोकप्रिय अभिनेत्री तृशा के संदर्भ में कथित द्विअर्थी टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में चार अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। द्रमुक नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जान-बूझकर युवा कार्यकर्ताओं और जेन-जेड युवाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, यह सरकार जेन-जेड युवाओं से डरी हुई है जो हमारी विचारधारा के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं।

वे उनके परिवारों में डर पैदा करने के लिए उन्हें निशाना बनाते हैं। हमारी कानूनी शाखा को इन युवा आवाजों की सुरक्षा के लिए एक अभेद्य किले की तरह काम करना चाहिए। इस बीच, द्रमुक की कानूनी इकाई ने एक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में तंजावुर में किसानों के समर्थन में बोलने पर उदयनिधि की गिरफ्तारी के लिए टीवीके सरकार की कड़ी निंदा की।

एक और प्रस्ताव में सोशल मीडिया मंच पर विपक्ष के नेता के बारे में अपमानजनक बातें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए राज्य सरकार की निंदा की गई।

Continue reading on the app

  Sports

Video: सिर्फ 24 सेकेंड में गोल…आर्सेनल के तूफान में उड़ी मैनचेस्टर सिटी, फिर जीती Community Shield

प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने नए इंग्लिश सीजन का आगाज इस धमाकेदार जीत के साथ किया, जहां मैनचेस्टर सिटी के पास उसके अटैक का कोई जवाब नहीं था. अब नजरें नये PL सीजन पर हैं, जो 23 अगस्त से शुरू होगा. Sun, 16 Aug 2026 22:16:46 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram विवाद में Prashant Kishor की एंट्री, BJP से बोले- “Sonia Gandhi पर केस करें” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:31:50+00:00

Crime Kahaniyan With Shams Ep. 100: क्या Iran की Missile के निशाने पर था Donald Trump का विमान? | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:34:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers