फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, बाजार खुलते ही गिरे दाम, खरीदने से पहले चेक करें ताजा भाव
Jain Saint Acharya Lokesh: कौन हैं जैन संत आचार्य लोकेश? जिन्हें मिला खामेनेई के जनाजे में शामिल होने का न्योता
Samit Dravid viral video: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी केएससीए टी20 ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। समित ने एक बार फिर दिखाया कि उनके खेल में भी पिता राहुल द्रविड़ जैसी तकनीक और धैर्य की झलक साफ दिखाई देती।
हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए 20 साल के समित ने 23 गेंदों में 32 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 शानदार चौके लगाए। बैकफुट कट, लॉफ्टेड ड्राइव और दमदार पुल शॉट्स ने काफी प्रभावित किया। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बना।
राहुल के बेटे समित ने शानदार पारी खेली
समित ने रोहन पाटिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 38 गेंदों में 64 रन बनाए। उन्होंने प्रवीण दुबे के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। प्रवीण ने भी सिर्फ 28 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली।
Samit Dravid had the whole field covered ????
— FanCode (@FanCode) July 1, 2026
Catch all the action from the Maharaja Trophy KSCA T20 2026 LIVE on FanCode ????#MaharajaTrophy pic.twitter.com/gurjHdavpE
समित द्रविड़ ने 32 रन की पारी खेली
आखिरी ओवरों में शिवराज ने केवल 7 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन तक पहुंचा दिया। हुबली टाइगर्स की ओर से वैभव शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक अहलावत ने 2 सफलताएं हासिल कीं।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स ने आखिर तक हार नहीं मानी। अनीश्वर गौतम ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि शिवकुमार रक्षित ने 30 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा प्रभावित मैनवंथ कुमार ने किया, जिन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। अभिषेक मनोहर ने भी 15 गेंदों में 21 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
आखिरी गेंद पर हुबली को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 7 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में निश्चित राव ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि विद्वत कावेरेप्पा ने 2 विकेट झटके।
यह बेंगलुरु ब्लास्टर्स की 7 मैच में छठी जीत रही। टीम अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर मजबूती से बनी हुई। दूसरी ओर, हुबली टाइगर्स को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। समित द्रविड़ की बल्लेबाजी ने जरूर यह संकेत दे दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य में एक और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज मिल सकता।
Thu, 02 Jul 2026 14:50:14 +0530