Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन पुलिस का बड़ा फैसला, ऑटो-ई-रिक्शा संचालन पर नई व्यवस्था, यूनिक आईडी और शिफ्ट सिस्टम होगा लागू

उज्जैन, जो अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए देश-विदेश में जाना जाता है, वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों में जुट गया है। इस बड़े आयोजन से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को आसान और व्यवस्थित बनाना एक बड़ी चुनौती है। वहीं इसे ध्यान में रखते हुए उज्जैन यातायात पुलिस ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है।

दरअसल शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव और खासकर श्रीमहाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास लगने वाले भारी जाम से निपटने के लिए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उज्जैन में चलने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ‘यूनिक आईडी’ अनिवार्य कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद बिना यूनिक आईडी के कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर नहीं चल सकेगा।

उज्जैन शहर में करीब 5,000 ऑटो और ई-रिक्शा पंजीकृत

यातायात पुलिस के अनुसार, फिलहाल उज्जैन शहर में करीब 5,000 ऑटो और ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इन सभी वाहनों को अब एक अलग पहचान संख्या (यूनिक आईडी) दी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य प्रमुख रास्तों पर वाहनों का ज्यादा दबाव कम करना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। इसी के तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा अब दो शिफ्टों में चलेंगे। हर वाहन को दी गई यूनिक आईडी के आधार पर ही उसके चलने का समय तय किया जाएगा, ताकि सड़कों पर एक साथ बहुत ज्यादा वाहन न आएं और यातायात सुचारु बना रहे।

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को निर्देश

इस नई व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने के लिए यातायात पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्हें अगले सात दिनों के भीतर उज्जैन यातायात थाने पहुंचकर अपनी यूनिक आईडी लेना जरूरी होगा। इसके लिए वाहन चालकों को अपने वाहन के सभी वैध दस्तावेज, जैसे पंजीकरण प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा और चालक का आधार कार्ड साथ लाना होगा। पुलिस इन सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करेगी। इसके बाद ही संबंधित वाहन को यूनिक आईडी जारी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल वैध और पंजीकृत वाहनों को ही यह आईडी मिले।

वाहन जब्त करना या परमिट रद्द हो सकता है

दरअसल यातायात पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि तय सात दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद यदि कोई ऑटो या ई-रिक्शा बिना वैध यूनिक आईडी के शहर की सड़कों पर चलता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई चालक अपनी तय शिफ्ट के अलावा दूसरे समय पर वाहन चलाता हुआ या बिना यूनिक आईडी के पकड़ा गया, तो उस पर मोटरयान अधिनियम और लागू यातायात नियमों के तहत चालान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दूसरी कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है, जिसमें वाहन जब्त करना या परमिट रद्द करना भी शामिल हो सकता है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह नई और बेहतर व्यवस्था सिंहस्थ-2028 से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को काफी बेहतर बनाने में मदद करेगी। इससे महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट और दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास लगने वाले लगातार जाम में काफी कमी आएगी। यह कदम न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि सिंहस्थ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी आने-जाने को आसान बनाएगा, जिससे वे बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह उज्जैन को बेहतर और व्यवस्थित यातायात वाला शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Continue reading on the app

कृष्णा अभिषेक संग ऐसे खत्म हुआ सुनीता आहूजा का झगड़ा, बोलीं- कश्मीरा मेरे पैरों…

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उन्हें अपनी जिंदगी तो कभी पति गोविंदा को लेकर बयान देते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

यह तो सब जानते हैं कि सुनीता और गोविंदा का अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के परिवार के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहा था। कुछ समय पहले जब यह लेटर सेक्स में पहुंचे तब उन्होंने अपने मन मुटाव को दूर किया और वापस से परिवार के तौर पर साथ खड़े दिखाई दिए। अभागी में सुनीता कोई कहते हुए देखा गया कि मामला सुलझाने के लिए कश्मीरा उनके पैरों में गिर गई थी।

कश्मीरा ने पकड़े सुनीता के पैर

सुनीता आहूजा को इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में देखा जा रहा है। यहां मैं आकांक्षा चौधरी और माधुरी ग्रोवर से बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि लाफ्टर शेफ्स पर गई तो कृष्ण और मेरा पेचअप हुआ। 14 15 साल बाद यह सब हुआ। मैंने उसके बच्चों को कभी नहीं देखा था वह 9 साल के हो गए जबकि मैंने उसे पाल पोस कर बड़ा किया है। लेकिन कश्मीरा एक प्यारी लड़की है पैर पर गिर कर रो-रो कर उसने माफी मांगी, मैं भी रोने लगी। बोली सॉरी मुझसे गलती हो गई।

Video credit: Namaste Bollywood

कृष्णा और गोविंदा का मनभेद

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन का ही सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक्टर को कॉमेडियन के जोक्स पसंद नहीं आए। सुनीता ने भी कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बना ली। यह बताया जाता है कि वह कश्मीरा के पुराने ट्वीट से नाराज थी जिसमें पैसों के लिए डांस करने वाले लोगों का जिक्र था। उन्हें लगा कि वो गोविंदा के लिए किया गया है। कुछ समय तक दोनों की तरफ से सार्वजनिक बयान सामने आते रहे और तनाव बढ़ता चला गया। हालांकि, बाद में जब गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी तब कृष्ण और कश्मीरा उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच चल रहे झगड़े कोई खत्म होने का हिंट मिला।

कहां देखें लॉकअप

अगर आप लॉकअप का सीजन 2 देखना चाहते हैं तो यह नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें सुनीता आहूजा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, आकांक्षा चौधरी, धीरज धूपर, योगेश रावत, रियाज अली, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

Sreesanth: श्रीसंत को मिली बड़ी राहत, KCA ने हटाया 3 साल का बैन

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर लगाया गया 3 साल का प्रतिबंध वापस ले लिया। इसके साथ ही अब श्रीसंत के लिए केरल क्रिकेट लीग में अपनी भूमिका जारी रखने का रास्ता साफ हो गया।

यह फैसला 1 जुलाई को आयोजित केरल क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन ने बताया कि श्रीसंत ने अपने विवादित बयानों को लेकर बिना शर्त माफी मांगी थी। उनकी इसी माफी पर विचार करने के बाद बैन हटाने का निर्णय लिया गया।

श्रीसंत पर लगा बैन हटा
दरअसल, श्रीसंत ने पहले सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कुछ बयान दिए थे। केसीए का आरोप था कि इन कमेंट से संघ की छवि को नुकसान पहुंचा और उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसी वजह से उन पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

श्रीसंत ने केसीए से बिना शर्त माफी मांगी
श्रीसंत ने इस कार्रवाई को तिरुवनंतपुरम मुंसिफ कोर्ट में चुनौती भी दी थी। हालांकि अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन को बिना शर्त माफी का पत्र भेजा और अपने बयानों पर खेद जताया।

केरल क्रिकेट लीग में को-ओनर का रोल निभा सकेंगे
केसीए ने अपने फैसले में यह भी साफ किया है कि भविष्य में अगर श्रीसंत की ओर से दोबारा इस तरह का कोई व्यवहार सामने आता है तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध हटने के बाद 43 साल के श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। पिछले सीजन से पहले लगे प्रतिबंध के कारण उनकी भूमिका पर अनिश्चितता बनी हुई थी।

श्रीसंत का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। उन्होंने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 87 विकेट हासिल किए, जिसमें 3 बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5/40 और मैच में 8/99 रहा। वनडे में उनके नाम 75 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 7 विकेट लिए।

श्रीसंत ने 74 फर्स्ट क्लास मैच में 213 विकेट, 92 लिस्ट-ए मुकाबलों में 124 और 65 टी20 में 54 विकेट अपने नाम किए। केसीए का यह फैसला उनके क्रिकेट प्रशासन और लीग से जुड़े भविष्य के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

Wed, 01 Jul 2026 15:11:59 +0530

  Videos
See all

Ketan Murder Case: क्या केतन जान चुका था सिया की हकीकत? #aajtak #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T11:09:25+00:00

AAJTAK 2 LIVE | RAM MANDIR CONTROVERSY | आरोपियों से जेल में पूछताछ, क्या बताया क्या छिपाया? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T11:12:37+00:00

Ketan Murder Case: केतन-सिया के रिश्ते पर ज्योतिषी ने कही थी बड़ी बात#aajtak #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T11:07:10+00:00

Ram Mandir। Arvind Kejriwal। “891 दिनों में 42 से ज्यादा बार राम मंदिर का जिक्र किया, वोट मांगे...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T11:09:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers