Responsive Scrollable Menu

पन्न में पुलिस का एक्शन, किराए के मकान से बरामद हुई 1 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना: मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजयगढ़ चौराहे के पास एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर शहर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि अजयगढ़ चौराहे के पास पुरुषोत्तमपुर में बीरेंद्र कुमार जड़िया के किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। इतना ही नहीं यह जानकारी भी मिली कि कुछ लोग शराब को बेचने की फिराक में मकान के बाहर मौजूद हैं।

किराए के मकान की तलाश में मिली अवैध शराब

इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने किराए के मकान की तलाशी ली जहां से 11 पेटियां यानि 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों की पहचान जावेद खान (28 वर्ष) और अंकुल कुशवाहा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला के निवासी हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Continue reading on the app

रणजी से IPL और अब श्रीलंका के खिलाफ 167! पिछले 12 महीनों से मैदान पर राज कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal Century: घरेलू क्रिकेट में बल्ले से तहलका मचाने वाले स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था, जिसके बाद से इस बात की पूरी संभावना थी कि पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेला था, जिसमें पडिक्कल ने शतक जड़कर बता दिया था कि वो श्रीलंका दौरे पर किस अंदाज में खेलने वाले हैं. अब पहले ही टेस्ट मैच में पडिक्कल ने शानदार शतक लगाते हुए 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली है. उनके शतक के दम पर टीम इंडिया ने एक बड़ा स्कोर बना लिया है. देवदत्त पडिक्कल ने पिछले 12 महीनों में बल्ले से खूब तहलका मचाया है. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में उन्होंने छाप छोड़ी है. उनके बल्ले ने हर जगह रनों की बरसात की है. 

विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार

देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए अपने बल्ले से खूब तहलका मचाया है. उन्होंने इस सीजन की 9 पारियों में 90.6 की शानदार औसत से कुल 725 रन बनाए थे, जिसमें 4 शानदार शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. इसी के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में दो अलग-अलग सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रणजी ट्रॉफी में दिखाया दमखम 

देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए 10 पारियों में 60.33 की बेहतरीन औसत से कुल 543 रन बनाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा था, जिसमें उनके फर्स्ट-क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रन भी शामिल था.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जलवा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उन्होंने 61.80 की बेहतरीन औसत और करीब 167 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. 

आईपीएल में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी

आईपीएल 2026 में भी देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से खूब धमाल मचाया. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए एक अलग और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. इस सीजन 16 मैच में कुल 464 रन बनाए. उन्होंने 168.72 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाकेदार डेब्यू

अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिला. इस मैच में वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और कमाल की पारी खेली. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़ा और टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पडिक्कल ने इस मैच में 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: कंगारू के घर में 'टाइगर्स' की दहाड़..., जानें ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बनाए कौन से 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

13 चौके-छक्के… RCB ने बिना मौका दिए किया था बाहर, अब उसी ने 45 गेंदों में 82 रन ठोक मचाया गदर

Swastik Chikara: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 में स्वास्तिक चिकारा के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने सीजन के 5वें मैच में गोरखपुर लायंस के खिलाफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. Sun, 16 Aug 2026 23:07:06 +0530

  Videos
See all

CJP Saurav Das On PM Modi: Saurav Das ने पीएम मोदी के दिमाग नक्सल वाले बयान पर सुनिए क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:07:21+00:00

Final Cut: दिल्ली में खौफनाक मर्डर | Varanasi Airport Firing | kamesh Rai | Kalyanpuri Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:03:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers