रणजी से IPL और अब श्रीलंका के खिलाफ 167! पिछले 12 महीनों से मैदान पर राज कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल
Devdutt Padikkal Century: घरेलू क्रिकेट में बल्ले से तहलका मचाने वाले स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था, जिसके बाद से इस बात की पूरी संभावना थी कि पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेला था, जिसमें पडिक्कल ने शतक जड़कर बता दिया था कि वो श्रीलंका दौरे पर किस अंदाज में खेलने वाले हैं. अब पहले ही टेस्ट मैच में पडिक्कल ने शानदार शतक लगाते हुए 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली है. उनके शतक के दम पर टीम इंडिया ने एक बड़ा स्कोर बना लिया है. देवदत्त पडिक्कल ने पिछले 12 महीनों में बल्ले से खूब तहलका मचाया है. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में उन्होंने छाप छोड़ी है. उनके बल्ले ने हर जगह रनों की बरसात की है.
विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार
देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए अपने बल्ले से खूब तहलका मचाया है. उन्होंने इस सीजन की 9 पारियों में 90.6 की शानदार औसत से कुल 725 रन बनाए थे, जिसमें 4 शानदार शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. इसी के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में दो अलग-अलग सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
रणजी ट्रॉफी में दिखाया दमखम
देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में कर्नाटक की कप्तानी करते हुए 10 पारियों में 60.33 की बेहतरीन औसत से कुल 543 रन बनाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा था, जिसमें उनके फर्स्ट-क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रन भी शामिल था.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जलवा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2025-26 सीजन में देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उन्होंने 61.80 की बेहतरीन औसत और करीब 167 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.
DEVDUTT PADDIKAL IN LAST 12 MONTHS:
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 16, 2026
- 725 runs, 90.6 average in VHT.
- 543 runs, 60.33 average in Ranji.
- 309 runs, 61.8 average in SMAT.
- 464 runs, 168.72 SR in IPL.
- 142*(164) in Practice Match for India.
- 167(230) in first Test Vs SL.
Incredible, Devdutt Paddikal. ???? pic.twitter.com/wzQPL9bwlz
आईपीएल में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी
आईपीएल 2026 में भी देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से खूब धमाल मचाया. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए एक अलग और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. इस सीजन 16 मैच में कुल 464 रन बनाए. उन्होंने 168.72 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाकेदार डेब्यू
अब श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में मौका मिला. इस मैच में वो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और कमाल की पारी खेली. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़ा और टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पडिक्कल ने इस मैच में 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का लगाया.
1⃣6⃣7⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
2⃣3⃣0⃣ Balls
1⃣5⃣ Fours
1⃣ Six
That was a top-tier knock from Devdutt Padikkal ???? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/nJRvxurRBt
बांग्लादेश बोला- पूर्व पीएम शेख हसीना को वापस भेजो:बातचीत के लिए सही माहौल जरूरी, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा टली
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा फिलहाल टल गया है। ढाका के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पहले भारत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजे। इसके बाद ही पीएम रहमान के भारत दौरे की तैयारियां आगे बढ़ेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए.के. शाहिदुल करीम ने कहा कि मौजूदा हालात में यात्रा के लिए सही माहौल नहीं है। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री 21 अगस्त को दिल्ली आने वाले थे। इस दौरे को लेकर दोनों देशों में बातचीत चल रही थी। हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ा माहौल शाहिदुल करीम ने कहा- नई दिल्ली में 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने भारत की जमीन से राजनीतिक बयान दिए। इससे यात्रा के लिए बना माहौल खराब हुआ। करीम ने कहा कि बांग्लादेश पहले भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर चुका है। हम चाहते हैं कि पीएम तारिक की यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच सही माहौल बना सकें। तारिक के अगस्त के तीसरे हफ्ते में भारत आने की खबरें आई थीं। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी ठहरा चुकी है। बांग्लादेश ने भारत के सामने 2 मांगें रखीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब बांग्लादेश भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। पीएम रहमान की पार्टी उनकी भारत यात्रा के खिलाफ भारत ने तारिक को दिल्ली आने का न्योता दिया था भारत की ओर से तारिक रहमान को दिल्ली आने का न्योता पहले ही दिया जा चुका है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 17 फरवरी को तारिक के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में ढाका पहुंचे थे, तब उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें निमंत्रण दिया था। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी से जुड़े देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष होने के नाते तारिक को सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने का भी न्योता मिला है। भारतीय हाई कमिश्नर ने पीएम तारिक से मुलाकात की बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने 10 अगस्त को प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान ढाका ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उम्मीद भी जताई। मुलाकात के बाद त्रिवेदी ने कहा कि दोनों देश आगे की ओर देख रहे हैं और द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर सकारात्मक सोच है। इसके कुछ ही घंटों बाद त्रिवेदी नई दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद तारिक की दिल्ली यात्रा को लेकर उम्मीदें बढ़ी थीं। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:2 साल बाद वर्चुअल भाषण दिया, कैमरा ऑफ था; बांग्लादेश सरकार बोली- दिल्ली में बैठकर जहर उगला बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। जब हसीना बोल रही थीं, उस दौरान उनका कैमरा बंद था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









