A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के भीतर की एयरस्ट्राइक, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को बनाया निशाना

पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दो दिन पहले पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा में किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए तालिबान ने एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसके ड्रोन विमानों ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर आतंकी संगठन ISIS-K के ठिकानों पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। इस ताजा जवाबी कार्रवाई की पुष्टि अफगानिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल 'टोलो न्यूज' ने भी की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

​खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में ड्रोनों से सटीक हमला, मलबे में तब्दील हुआ स्कूल

​तालिबान के सैन्य सूत्रों के मुताबिक, यह जवाबी एयरस्ट्राइक मुख्य रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में की गई है। तालिबान के ड्रोनों ने उन ठिकानों को सीधे हिट किया जहां ISIS-K के आतंकी छिपे हुए थे और अफगानिस्तान में हमलों की साजिश रच रहे थे। इस गोलाबारी के दौरान खैबर पख्तूनख्वा के सरान इलाके में स्थित एक स्कूल पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

तालिबान का दावा है कि आतंकी इस स्कूल को अपना गुप्त ठिकाना बनाकर रह रहे थे। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है, जबकि तालिबान ने साफ किया है कि इसमें किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

​पाकिस्तानी बमबारी में मारे गए थे 28 बेकसूर लोग, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

​दरअसल, यह पूरी कार्रवाई दो दिन पहले पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर किए गए ताबड़तोड़ हवाई हमलों का नतीजा है। संयुक्त राष्ट्र (UNAMA) की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की उस एकतरफा सैन्य कार्रवाई में कम से कम 28 बेकसूर लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे।

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मरने वाले नागरिकों की कुल संख्या 38 बताई थी, जिनमें बड़ी संख्या में बेकसूर महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। तालिबान ने इस ड्रोन स्ट्राइक को उसी पाकिस्तानी हमले का सीधा और करारा जवाब माना है।

​भारत ने की पाकिस्तानी हमलों की कड़क निंदा, कहा= दूसरों की सीमा में घुसना संप्रभुता का उल्लंघन

​इस गंभीर अंतरराष्ट्रीय विवाद पर भारत सरकार की ओर से भी कड़ी और कड़क प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अफगानिस्तान की धरती पर हुए पाकिस्तानी हमलों की साफ शब्दों में निंदा की है। भारत का कहना है कि किसी दूसरे देश की सीमा में घुसकर इस तरह हमला करना उसकी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है, जिससे पूरे दक्षिण एशियाई इलाके की शांति खतरे में पड़ती है।

भारत ने अपने बयान में सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू और राजनीतिक नाकामियों से अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए अक्सर पड़ोसियों पर ऐसे गैर-जिम्मेदाराना हमले करता रहता है।

​'आतंकवाद पाकिस्तान की खुद की पैदा की हुई समस्या'- तालिबान का पटवार

​इस सैन्य टकराव के बीच पाकिस्तान हमेशा की तरह यह आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार अपने यहाँ आतंकियों को पनाह दे रही है। इस पर पलटवार करते हुए तालिबान ने दोटूक कहा है कि आतंकवाद पूरी तरह से पाकिस्तान की खुद की पैदा की हुई और उसकी अपनी अंदरूनी समस्या है, जिसका दोष वह दूसरों पर मढ़ने की कोशिश न करे।

फिलहाल इस ताजा एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बॉर्डर पर सेनाएं पूरी तरह आमने-सामने आ चुकी हैं और पूरे इलाके में हालात अत्यधिक तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Continue reading on the app

फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस:स्वीडन को 3-0 से हराया; नॉर्वे आइवरी कोस्ट से जीतकर अंतिम-16 में पहुंचा

पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने फुटबॉल वर्ल्डकप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराया। इससे पहले मंगलवार के आखिरी मैच में नॉर्वे ने एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट के गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट को 2-1 से मात दी। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने दो गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने एक गोल दागा। इधर, डलास स्टेडियम में नॉर्वे के लिए एंटोनियो नुसा और एरलिंग हालैंड ने गोल किए। आइवरी कोस्ट की ओर से अमाद डियालो ने एकमात्र गोल किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना पैराग्वे से 5 जुलाई को होगा। जबकि, 6 जुलाई को नॉर्वे का मुकाबला पांच बार की चैंपियन ब्राजील से होगा। मैच रिपोर्ट पढ़िए फ्रांस Vs स्वीडन टॉप गोल स्कोरर में मेसी की बराबरी पर आए एमबाप्पे एमबाप्पे ने 45वें और 74वें मिनट में गोल किए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार डबल गोल किए हैं। टूर्नामेंट में उनके छह गोल हो गए हैं। उन्होंने इस एडिशन के टॉप गोल स्कोरर की लिस्ट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है। एमबाप्पे के वर्ल्ड कप करियर में अब 18 गोल हो गए हैं। वे मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में उनके 10 गोल हो गए हैं। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज लियोनिडास और रोनाल्डो के आठ-आठ गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ओलिसे ने 2 गोल असिस्ट किए फ्रांस ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। टीम ने स्वीडन पर 25-7 से शॉट लगाए, जिनमें पहले हाफ में 15-3 की बढ़त रही। पहले एमबाप्पे और फिर माइकल ओलिसे की साइकिल किक पोस्ट से टकराई। इसके बाद एमबाप्पे ने ओलिसे के प्रयास पर मिले मौके को गोल में बदला। 53वें मिनट में गुस्ताफ लागरबिएल्के से गेंद छिनने के बाद ऑरेलियन चुआमेनी ने ओलिसे को पास दिया। ओलिसे ने शानदार मूव बनाते हुए बारकोला को गेंद दी और उन्होंने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। तीसरा गोल भी ओलिसे और बारकोला की मदद से एमबाप्पे ने किया। फ्रांस के कोच मां के अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़े फ्रांस के कोच दिदिए देशां अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़े। मैच के अंत में जब एमबाप्पे को बदला गया तो देशां ने झुककर उनका अभिवादन किया। फ्रांस अब तक टूर्नामेंट में 13 गोल कर चुका है और सिर्फ दो गोल खाए हैं। माइकल ओलिसे पांच गोल में असिस्ट दे चुके हैं। आइवरी कोस्ट Vs नॉर्वे हालैंड ने इस वर्ल्ड कप में 5वां गोल दागा नॉर्वे ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। एरलिंग हालैंड ने निर्णायक गोल 86वें मिनट में किया। पैट्रिक बर्ग ने पेनाल्टी एरिया में तीन डिफेंडरों को अपनी ओर खींचने के बाद हालैंड को पास दिया और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5वां गोल दाग दिया। नॉर्वे के लिए पहला गोल 39वें मिनट में एंटोनियो नुसा ने किया। उन्होंने पेनाल्टी एरिया के बाएं हिस्से से शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद जाल में पहुंचाई। यह उनका पहला वर्ल्ड कप गोल और नॉर्वे के लिए 28 मैचों में 9वां इंटरनेशनल गोल था। अमाद डियालो ने बराबरी का गोल दागा आइवरी कोस्ट ने 74वें मिनट में बराबरी की। निकोलस पेपे के साथ वन-टू खेलने के बाद अमाद डियालो ने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले डियालो ने दूसरे हाफ में टॉरब्योर्न हेगेन के शॉट को भी डिफ्लेक्ट कर अपनी टीम को बचाया था। हालैंड के गोल के बाद आइवरी कोस्ट ने बराबरी की पूरी कोशिश की। स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में डियालो की सीधी फ्री-किक पर गोलकीपर ऑरजान नीलांड ने शानदार बचाव किया। यह मैच में उनका चौथा और सबसे अहम सेव रहा। ----------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

Wimbledon 2026: सेरेना विंबलडन सिंगल्स से बाहर, 44 साल की दिग्गज पर 20 साल की माया जॉइंट पड़ी भारी

Serena Williams loses, Wimbledon 2026: 44 साल की सेरेना विलियम्स की 4 साल बाद विंबलडन में वापसी निराशाजनक रही. उनको ऑस्ट्रेलिया की 20 साल की माया जॉइंट ने पहले सिंगल्स मुकाबले में 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराया. महज अपना दूसरा विंबलडन खेल रही माया की यह पहली जीत है. Wed, 1 Jul 2026 07:47:06 +0530

  Videos
See all

Weather Update Today: 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट | IMD Rain Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T02:45:20+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Top News | CM Dhami | Weather Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T02:35:11+00:00

Asaduddin Owaisi Big Decision on Alliance: आखिर गठबंधन पर Owaisi का बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T02:45:00+00:00

Child Fell Into Borewell: Ambala में बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF चला रही Rescue Operation! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-01T02:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once