मुंबई-पटना से दिल्ली तक 75KM आंधी का टॉर्चर! एक्टिव होगा नया विक्षोभ, 23 राज्यों में IMD अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मानसून अब अपना रंग दिखाने लगा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 23 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मुंबई, उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 2 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जबकि 3 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस कारण कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस खबर में जानिए पूरे देश के मौसम का हाल.
FIFA World Cup 2026: हालंद के गोल ने तोड़ा आइवरी कोस्ट का सपना, नॉर्वे फीफा वर्ल्ड कप प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
Ivory Coast vs Norway FIFA World Cup 2026 : एर्लिंग हालंद के आखिरी मिनट में किए गए गोल ने आइवरी कोस्ट का फीफा वर्ल्ड कप का सफर नॉक आउट दौर में ही थाम दिया. टीम को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 1-2 की हार झेलनी पड़ी. टीम के लिए अमाद दियालो ने एक मात्र गोल किया .




















