आवारापन 2 की बंपर सक्सेस पर भावुक हुए इमरान हाशमी, फैंस के नाम लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Emraan Hashmi Emotional Note For Fans: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में इमरान 19 साल बाद एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए. जिसे लोगों को खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने दो ही दिन में अपना बजट निकाल लिया है, ऐसे में फिल्म सक्सेफुल साबित हुई और लगातार कमाई करती जा रही है. इमरान हाशमी फिल्म को मिल रहे प्यार और उसकी सक्सेस को लेकर भावुक हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के नाम एक लंबा दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या क्या कुछ कहा है.
23 साल पहले शुरू हुआ था इमरान का सफर
इमरान हाशमी ने अपने नोट की शुरुआत अपने फिल्मी सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2003 को उनकी पहली फिल्म 'फुटपाथ' रिलीज हुई थी. उनकी इसी फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई. आज 23 साल बाद मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो तो उनका दिल ग्रेट्यूड से भर जाता है. इमरान ने नोट में लिखा कि उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. कभी कामयाबी मिली तो कभी असफलता का सामना करना पड़ा. कई बार लोगों ने मेरी तारीफ की तो कई मौकों पर खामोशी भी मिली. लेकिन इस दौरान मेरे फैंस मेरे साथ खड़े रहे.
फैंस ने हमेशा दिया साथ
इमरान हाशमी ने अपने फैंस के लिए लिखा कि उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने हर टाइम उनका सपोर्ट किया और कई बार उनकी गलतियों को भी माफ किया. उन्होंने जिस तरह का प्यार दिया है, उसे वह कभी हल्के में नहीं ले सकते. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल पूरे होने के बाद भी जब उनकी फिल्मों लोगों तक पहुंचती हैं तो आज भी पहले की तरह एक्साइटमेंट और घबराहट होती है. आज भी वहीं कुछ नया करने की वही भूख है, जो करियर की शुरुआत में थी.
'आज भी बसता है मेरे अंदर फुटपाथ का लड़का'
इमरान ने अपने नोट में अपनी पहली फिल्म 'फुटपाथ' के किरदार को याद किया. उन्होंने कहा कि आज भी उनके अंदर 'फुटपाथ' का वह लड़का कहीं न कहीं बसता है, जो आज भी सपने देख रहा है, सीख रहा है और अपना रास्ता ढूंढ रहा है. उन्होंने अपने फैंस को इस पूरी जर्मी में साथ चलने के लिए शुक्रिया. उनके मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, उसमें उनके फैंस का बहुत बड़ा सपोर्ट है.
आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम
वहीं, आवारापन 2 की कमाई के बारे में बात करें तो इसने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये हो गई.वहीं, अब आज तीसरा दिन है. रविवार को फिल्म ने शाम सात बजे तक 16.44 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. आपको बता दें यह आकांड़ा लाइव कलेक्शन है और आज के दिन की फाइनल कमाई रात आएगी. वहीं, इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो वो 70 करोड़ से ज्यादा हो गया है.
19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान
गौरतलब है कि 'आवारापन 2' साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है. फिल्म के पहले पार्ट को लोगों से उतना प्यार नहीं मिला, जितनी वह हकदार थी. हालांकि, इस फिल्म को इमरान हाशमी की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता रहा है. अब करीब 19 साल बाद इमरान इसके सीक्वल के साथ लौटे हैं और एक फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. लोग उनके किरदार और फिल्म की स्टोरी को काफी पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म जिस तरीके की कमाई कर रही है, उससे लगाई जा रही है कि दूसरे वीकेंड से पहले यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से छू लेगी.
ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने?
Mecca Pact: पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की रक्षा समझौते को लेकर आया बड़ा बदलाव, मिस्र के शामिल होने की आशंका
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का दावा है कि मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट (मक्का संयुक्त रक्षा समझौता) में अरब देश मिस्र भी शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह समझौता बाकी देशों के लिए भी खुला है. इस समय समझौते में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की शामिल किए गए हैं. इसे इस्लामिक नाटों का भी नाम दिया जा रहा है. इसकी वजह है कि इसमें NATO के अनुच्छेद 5 यानी 'सामूहिक रक्षा संधि'की शर्त को शामिल किया गया है. इसका अर्थ किसी एक सदस्य देश पर किसी तरह का बाहरी हमला होने की सूरत में सभी सदस्य देशों पर हुआ हमला माना जाएगा. इसके तहत सभी देश मिलकर उसका मुकाबला करने को बाध्य होंगे.
एर्दोगन में मिस्र के मक्का पैक्ट में शामिल होने की संभावना
एक इंटरव्यू में एर्दोगन के अनुसार, मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के तहत हस्ताक्षर करने वाले देश इस बात के लिए प्रतिबद्ध होंगे कि अगर उनमें से किसी एक पर भी बाहरी हमला होता है तो वे मिलकर कदम उठाएंगे. उन्होंने आगे कहा, "इस समझौते ने दुनिया को एक अहम संदेश दिया." इस बीच उन्होंने मिस्र के शामिल होने की संभावना जताई और कहा कि बाकी देश भी इस समझौते में शामिल होंगे. इस इंटरव्यू में एर्दोगन ने होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलने को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि होर्मुज के लंबे समय तक बंद होने से किसी का भी भला नहीं होने वाला है. एर्दोगन ने क्षेत्रीय संघर्षों में मध्यस्थता को लेकर बड़ी भूमिका निभाने के लिए कतर की सराहना भी की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










