Responsive Scrollable Menu

Mecca Pact: पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की रक्षा समझौते को लेकर आया बड़ा बदलाव, मिस्र के शामिल होने की आशंका

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का दावा है कि मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट (मक्का संयुक्त रक्षा समझौता) में अरब देश मिस्र भी शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह समझौता बाकी देशों के लिए भी खुला है. इस समय  समझौते में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की शामिल किए गए हैं. इसे इस्लामिक नाटों का भी नाम दिया जा रहा है. इसकी वजह है कि इसमें NATO के अनुच्छेद 5 यानी 'सामूहिक रक्षा संधि'की शर्त को शामिल किया गया है.  इसका अर्थ किसी एक सदस्य देश पर किसी तरह का बाहरी हमला होने की सूरत में सभी सदस्य देशों पर हुआ हमला माना जाएगा. इसके तहत सभी देश मिलकर उसका मुकाबला करने को बाध्य होंगे.  

एर्दोगन में मिस्र के मक्का पैक्ट में शामिल होने की संभावना

एक इंटरव्यू में एर्दोगन के अनुसार, मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के तहत हस्ताक्षर करने वाले देश इस बात के लिए प्रतिबद्ध होंगे कि अगर उनमें से किसी एक पर भी बाहरी हमला होता है तो वे मिलकर कदम उठाएंगे. उन्होंने आगे कहा, "इस समझौते ने दुनिया को एक अहम संदेश दिया." इस बीच उन्होंने मिस्र के शामिल होने की संभावना जताई और कहा कि बाकी देश भी इस समझौते में शामिल होंगे. इस इंटरव्यू में एर्दोगन ने होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को तुरंत खोलने को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि होर्मुज के लंबे समय तक बंद होने से किसी का भी भला नहीं होने वाला है. एर्दोगन ने क्षेत्रीय संघर्षों में मध्यस्थता को लेकर बड़ी भूमिका निभाने के लिए कतर की सराहना भी की. 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: 17 अगस्त को बदलेंगे मौसम के तेवर, यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में जबरदस्त बारिश की चेतावनी

कल का मौसम, 17 अगस्त:  मानसून की तेज रफ्तार ने पूरे देश में असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त के लिए एक बहुत बड़ा अलर्ट जारी किया है. देश के 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी का संकट मंडरा रहा है. मौसम के बदलते रुख को देखते हुए विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में पेड़ टूटने, बिजली गिरने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की गंभीर आशंका बनी हुई है.

देशभर में 19 राज्यों पर आंधी और बारिश का संकट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के 19 प्रमुख राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. इन सभी जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है. पश्चिमी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

शहर अधिकतम तापमान (17 अगस्त) न्यूनतम तापमान (17 अगस्त)
दिल्ली 34°C 28°C
मुंबई 29°C 28°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 28°C 27°C
लखनऊ 29°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 23°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 33°C 26°C
शिमला 25°C 20°C
नैनीताल 22°C 21°C

दिल्ली और यूपी में मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में 17 अगस्त को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम काफी बिगड़ने की आशंका है. नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुले नगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

बिहार और झारखंड में झमाझम बारिश की चेतावनी

बिहार के ज्यादातर जिलों में 17 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में तेज आंधी के साथ जोरदार पानी बरसने की संभावना है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. रांची का तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और आंधी का खतरा

उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल में 50 से 60 किलोमीटर की गति से चलने वाली आंधी और तेज बारिश की आशंका है. देहरादून में पारा 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में भारी बारिश का अनुमान है. मनाली में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी, कुलगाम, किश्तवाड़, मुजफ्फराबाद और उधमपुर में भी 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. श्रीनगर का तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान का पूर्वानुमान

पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पुरबा बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और जोरदार बारिश का अंदेशा है.

पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चुरू और फलौदी में 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जयपुर का तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश का साया

मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मंडला, खरगोन, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल में पारा 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

गुजरात के दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल, नरसिंहपुर और वडोदरा में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज पानी गिरने की संभावना है. अहमदाबाद में तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना रहेगा.

प्रशासन की अपील और सुरक्षा सलाह

मौसम के इस प्रचंड रूप को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए जंगल वाले रास्तों और खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. नदी और तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों व किसानों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. भारी बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में अचानक बरसे बादल, दिन में ही छाया अंधेरा; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

 

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को दुविधा में डाला, अब कैसे होगी साई सुदर्शन की वापसी?

साई सुदर्शन पिछले करीब 1 साल से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की पोजिशन पर खेल रहे थे लेकिन अभी तक खुद को स्थापित नहीं कर सके थे. देवदत्त पडिक्कल की इस एक पारी ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है. Sun, 16 Aug 2026 23:04:59 +0530

  Videos
See all

Atique Ahmed: वैसा ही काफिला, वैसा ही भौकाल..जैसा अतीक का था ! | Shaista Parveen | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T19:00:36+00:00

Etawah News: बेटा-बेटी सब थे... फिर भी लावारिस मरा इटावा का करोड़पति! Heart Breaking | Saifai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers