Responsive Scrollable Menu

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने पीएम मोदी से की बात, पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री ने होर्मुज के रास्ते में भारत और दुनिया की सुरक्षा को लेकर ईरानी राष्ट्रपति से बात की.

Continue reading on the app

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले – ‘मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री राजभर ने यह बड़ा बयान दिया। उनका दावा है कि संसद के आगामी मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के कई सांसद एनडीए में शामिल होंगे। राजभर ने यह भी कहा कि सपा के कई सांसद उनके सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने बलिया से इस बदलाव की शुरुआत होने की बात कही।

दरअसल कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मानसून सत्र से जुड़ी दूसरी अहम जानकारी भी दी। उनका दावा है कि इस आगामी सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक से जुड़ा बिल पास कराया जाएगा। सपा में संभावित टूट की बात को राजभर ने एक बार फिर जोर देकर दोहराया।

जानिए ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?

अयोध्या में चढ़ावे के मामले पर भी ओम प्रकाश राजभर ने अपनी राय रखी। उनका कहना था कि इस मामले में जांच जारी है। जिन पार्टियों के लोग इस समय अयोध्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं, वे सिर्फ राजनीतिक फायदा देख रहे हैं। राजभर ने सवाल उठाया कि जब वे 10 दिन पहले गए थे, तो अब दोबारा क्यों? बातचीत के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस बात पर जोर दिया।

अजय राय के अयोध्या दर्शन को लेकर तीखी टिप्पणी की

मंत्री राजभर ने अयोध्या चढ़ावे मामले की चल रही जांच की पुष्टि की। शुरुआती तौर पर आठ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता अजय राय के अयोध्या दर्शन को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की। राजभर का कहना था कि अजय राय जब 10 दिन पहले दर्शन करने गए थे, उससे पहले वह कितने दिन पहले दर्शन करने पहुंचे थे, यह जानना बहुत जरूरी है। इस समय वह दर्शन करने नहीं, बल्कि अपनी नेतागिरी चमकाने जा रहे हैं। उनका सीधा आरोप है कि इस समय जो भी राजनीतिक पार्टियां अयोध्या जा रही हैं, वे सिर्फ राजनीति को गरमाने के लिए ही जा रही हैं।

बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने वाले बयान पर भी बोले

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने वाले बयान पर भी राजभर ने अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि अभी बृजेश सिंह से उनकी कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। लेकिन अगर उनकी तरफ से टिकट मांगा जाएगा, तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की क्षमता बताते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी टिकाऊ नेता तैयार करती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “सुनते जाइए, समझते जाइए; हमारे पास बहुत लोग आए और चले गए।”

घोसी के सांसद राजीव राय और अपने बेटे अरविंद राजभर के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यादव जी लोगों ने राजीव राय को वोट देकर सांसद बनाया। अब वही यादव जी लोगों की जमीन पर वह कब्जा कर रहे हैं। सांसद राजीव राय रोज नए बयान दे रहे हैं। राजभर ने राजीव राय पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप सांसद हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?” यह सीधे तौर पर सांसद के काम करने के तरीके और उनके बयानों पर सवाल उठाना था।

Continue reading on the app

  Sports

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में रहेगी। हालांकि उनके सामने एक बड़ी चुनौती भी होगी, क्योंकि यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला पांचवें दिन तक चलता है तो ब्रूक को टेस्ट समाप्त होने के 48 घंटे से भी कम समय में टी20 मुकाबले की कप्तानी करनी पड़ सकती है।

बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। यदि मुकाबला अंतिम दिन तक जाता है तो सोमवार शाम टेस्ट समाप्त होगा। इसके बाद ब्रूक को नॉटिंघम से लगभग 240 किलोमीटर दूर चेस्टर-ली-स्ट्रीट पहुंचना होगा, जहां बुधवार को भारत के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में उनके लिए तैयारी और यात्रा दोनों ही चुनौतीपूर्ण रहने वाली हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए 17 खिलाड़ियों की विस्तारित टीम चुनी है। चयनकर्ताओं का मानना है कि इससे जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों के उपयोग में लचीलापन रहेगा। इंग्लैंड के नए राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि टेस्ट और टी20 कार्यक्रम के बीच बहुत कम अंतर होने के कारण बड़ी टीम चुनी गई है, ताकि किसी भी परिस्थिति में विकल्प उपलब्ध रहें।

गौरतलब है कि टीम में ससेक्स के 22 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स कोल्स को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले कोल्स ने घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं, इंग्लैंड लायंस और अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्हें 'द हंड्रेड' प्रतियोगिता की नीलामी में भी बड़ी राशि में अनुबंध मिला था।

वहीं, जोस बटलर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है। इसके अलावा फिल सॉल्ट, आदिल राशिद, विल जैक्स, सैम करन, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, रिहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जोश टंग, टॉम बैंटन और सन्नी बेकर को भी टीम में जगह मिली है।

दूसरी ओर, जेमी ओवरटन चोट के कारण टीम से बाहर हैं, जबकि बेन डकेट को इस बार मौका नहीं दिया गया है। ब्रायडन कार्स भी चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हैं।

बता दें कि भारत की ओर से भी मजबूत टीम घोषित की जा चुकी है। टी20 टीम की कप्तानी अब श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भी सभी की नजरें रहेंगी। इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इंग्लैंड इस श्रृंखला के जरिए नए टी20 चक्र की शुरुआत करेगा, जबकि भारत विश्व विजेता होने के नाते अपनी मजबूत छवि को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबलों की उम्मीद रहेगी, क्योंकि दोनों पक्षों में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन मौजूद हैं।
Tue, 30 Jun 2026 23:51:12 +0530

  Videos
See all

Ajmer Murder: गमछे से गला घोंटकर जगन गुर्जर की हत्या, राजस्थान में सनसनी | Breaking News | Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T21:00:03+00:00

What does it cost to keep the UK safe? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T21:04:56+00:00

Caroline Flack’s brother dies. #PaulFlack #CarolineFlack #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T21:10:28+00:00

Viral Video | बीच समंदर मौत को मात, Coast Guard ने किया कमाल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T21:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers