Pali News: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा मिला सांप, इलाज कराने पहुंचे मरीजों के छूटे पसीने, फिर हुआ ऐसा रेस्क्यू
Pali Hindi News: एक अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डॉक्टर के कक्ष में उनकी कुर्सी पर फन फैलाए एक सांप बैठा दिखाई दिया. सांप को देखते ही अस्पताल स्टाफ और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में दहशत फैल गई. सुरक्षा की दृष्टि से कमरे को तुरंत खाली कराया गया और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की नियमित गतिविधियां प्रभावित रहीं. बारिश और मानसून के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.
New Bike: डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 रैली भारत में लॉन्च, जानें दमदार पावर और एडवांस फीचर्स
New Bike: इटैलियन सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल 2026 Multistrada V4 Rally लॉन्च कर दी है। यह बाइक लंबी दूरी की राइडिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कंपनी ने इसमें दमदार V4 इंजन के साथ कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और प्रीमियम हार्डवेयर दिए हैं। आइए जानते हैं नई डुकाटी मोटरसाइकिल की कीमत, इंजन और फीचर्स।
2026 Ducati Multistrada V4 Rally लॉन्च
डुकाटी ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई 2026 Multistrada V4 Rally को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल एल्युमीनियम मोनोकोक फ्रेम पर आधारित है, जो बेहतर मजबूती के साथ हल्का वजन और शानदार हैंडलिंग प्रदान करता है।
दमदार V4 इंजन
नई Multistrada V4 Rally में 1,158cc V4 Granturismo इंजन दिया गया है। यह इंजन 170hp की अधिकतम पावर और 123Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दमदार इंजन के साथ यह बाइक हाईवे क्रूज़िंग, लंबी दूरी की टूरिंग और कठिन ऑफ-रोड रास्तों पर बेहतरीन प्रदर्शन देने में सक्षम है।
मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स
नई Ducati Multistrada V4 Rally में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेमी-एक्टिव सस्पेंशन, DSS EVO (Ducati Skyhook Suspension EVO) सिस्टम, कॉर्नरिंग ABS, व्हीली कंट्रोल, कॉर्नरिंग लाइट्स, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, फुल LED लाइटिंग, 6.5-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 19-इंच फ्रंट व 17-इंच रियर स्पोक व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कंपनी ने क्या कहा
डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि 2026 Multistrada V4 Rally डुकाटी की एडवेंचर टूरिंग फिलॉसफी का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत में एडवेंचर टूरिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है और राइडर्स देश के अलग-अलग इलाकों को एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। नई Multistrada V4 Rally को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को हर सफर में बेहतरीन राइडिंग अनुभव और शानदार क्षमता मिल सके।
कीमत
डुकाटी ने 2026 Multistrada V4 Rally की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 32.40 लाख रुपये तय की है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 32.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



















