Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश: डेंगू से 24 घंटे में तीन ने गंवाई जान, मृतकों की संख्या 70

ढाका, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मच्छर जनित संक्रमण डेंगू से मृतकों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच कुल 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य महानिदेशालय (डीजीएचएस) के हवाले से ये जानकारी दी।

डीजीएचएस के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 8:00 बजे तक, 24 घंटों में देश भर में डेंगू से तीन लोगों की मौत हो गई और 805 नए मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए। इस साल देश में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। तीन लोगों की मौत ढाका साउथ सिटी कॉर्पोरेशन (डीएससीसी) क्षेत्र में हुईं।

यूएनबी न्यूज एजेंसी के अनुसार, रिपोर्टिंग पीरियड के दौरान, 701 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

इस साल 1 जनवरी से, देश भर के अस्पतालों में कुल 23,978 डेंगू मरीज भर्ती हुए। उनमें से 22,159 ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1,749 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

द डेली स्टार के अनुसार, बांग्लादेश के चटगांव में डेंगू के मामले इस महीने तेजी से बढ़े हैं। अगस्त के पहले 11 दिनों में चटगांव में कुल मामलों की संख्या 361 हो गई थी।

पुराने डेटा से पता चलता है कि जुलाई और अक्टूबर के बीच डेंगू तेज गति से फैलता है। चटगांव की बात करें तो जिले में 2022 में 2,640 मामले; 2023 में 12,003; 2024 में 2,737; और 2025 में 3,060 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल भी यही ट्रेंड रहा, जिसमें जनवरी में हर महीने 68 मामलों का पता चला, जो जुलाई में बढ़कर 536 हो गया।

चटगांव के सिविल सर्जन डॉ. जहांगीर आलम ने कहा कि जुलाई और अगस्त की शुरुआत में दर्ज मामलों की कुल संख्या पिछले छह महीनों में दर्ज कुल मामलों से लगभग दोगुनी हुई।

उन्होंने बताया, “बार-बार होने वाली मॉनसून की बारिश एडीज मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल होती है। यही कारण है कि मरीजों की संख्या बढ़ती है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने?

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने को लेकर सुर्खियों में हैं. गौरव खन्ना के साथ उनके रिलेशन और तलाक को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आती रही हैं. अब आकांक्षा ने खुद बताया है कि दोनों के तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तलाक की प्रक्रिया को इतना टाइम क्यों लग रहा है.वहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह गौरव से अलग रहने के बावजूद बिग बॉस में मिलने क्यों आई थीं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा. 

18 महीने से अलग रह रहे हैं गौरव और आकांक्षा

मीडिया को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका अलग होने का फैसला अचानक नहीं हुआ, बल्कि काफी समय से इस बारे वे विचार कर रहे थे. उन्होंने साफ कहा कि उनका ये फैसला काफी पर्सलन है और पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है. आकांक्षा ने कहा कि दोनों के बीच कई कारण थे, जिनकी वजह से वे इस फैसले तक पहुंचे. उन्होंने यह भी बताया कि तलाक की प्रक्रिया पर काम चल रहा है और तलाक के ड्राफ्ट साइन करके उसे जमा किया जाना है. 

तलाक के ड्राफ्ट पर साइन करने का नहीं मिल पाया टाइम

उन्होंने कंफर्म करते हुए कहा कि गौरव और उनका तलाक हो रहा है. बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें कागज़ी कार्रवाई पूरी करने का सही समय नहीं मिल पाया है, उन्होंने कहा कि तलाक की प्रकिया मेरे लॉक अप जाने से बहुत पहले ही चल रही. गौरव के 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से पहले भी यह चल रहा था. उन्होंने कहा, 'हमें बैठकर कागज़ों पर साइन करने का सही समय नहीं मिल पाया, क्योंकि हमारे समय और काम के शेड्यूल आपस में टकराते रहे हैं. लोग जैसा सोचते हैं, एक्टर होने पर ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती, क्योंकि जब आप दोनों स्ट्रगल कर रहे हों और अपने-अपने शेड्यूल के हिसाब से चलने की कोशिश कर रहे हों... तो हर चीज़ वैसी नहीं होती जैसा आप चाहते हैं.'

उन्होंने बताया कि दोनों को तलाक लेने के नतीजे पर पहुंचने में काफी समय लगा. आकांक्षा के मुताबिक, यह फ़ैसला उनके 'लॉक अप' में जाने से पहले ही ले लिया गया था. उन्होंने कहा, 'उनके 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से कुछ समय पहले. तो यह सच में तय करने में कि चीज़ें ठीक नहीं चल रही हैं, हमने समय लिया. हमें यह तय करने में 18 महीने लगे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं और फ्यूचर  में हमारी शादी नहीं चलेगी.'

बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने

गौरव खन्ना जब बिग बॉस 20 में थे, उस समय आकांक्षा उनसे मिलने आई थीं. वहीं, आकांक्षा ने बताया था कि वह उनसे काफी लंबे समय से अलग रही हैं तो इसको लेकर सवाल उठे कि वह अलग रहने के बावजूद गौरव से मिलने के लिए बिग बॉस में क्यों आई थीं. इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मेरे पास बिग बॉस में आने के अलावा कोई और च्वॉइस ही नहीं थी, क्योंकि उसके मम्मी-पापा नहीं आ पाए थे. ऐसा नहीं है कि हम जानी दुश्मन हैं तो मैं क्यों करूं तेरे लिए. 'बिग बॉस' के बाद गौरव चाहता था कि मैं उसके साथ इवेंट्स पर जाऊं. जो लोग आसानी से भूल जाते हैं, वह ये कि मैं भी एक एक्टर हूं और मुझे भी ऐसे इवेंट्स पर बुलाया जाता है. ऐसा नहीं है कि हमेशा बस साथ चली जाती हूं.'

आकांक्षा चमोला वर्कफ्रंट

आकांक्षा चमोला के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह इस समय काफी बिजी हैं और वे टीवी और ओटीटी के प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में शेमारू-मी की वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिज़ायर' में 'मालिनी' का नेगेटिव किरदार निभाया था. इसके अलावा, वह कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में भी नजर आईं. उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हिस्सा लिया था. टीवी में उनके काम की बात करें तो वह 'स्वरागिनी' और 'भूतू' जैसे पॉपुलर सीरियल में भी दिखाई दीं. आकांक्षा इन दिनों मिनी-सीरीज में अपने अलग तरह के रोल के लिए भी सुर्खियों हैं.

ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने दी अपने बच्चों को रमजान और इस्लाम की सीख, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: टीम इंडिया का दमदार आगाज, ओलंपिक रनर-अप चीन को जीत से रोका

चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला हॉकी इवेंट का सिल्वर मेडल जीता था, जबकि पिछले एशियन गेम्स में टीम गोल्ड मेडलिस्ट थी. ऐसे में चीन के खिलाफ ड्रॉ खेलना टीम इंडिया के लिए अहम है. Sun, 16 Aug 2026 19:40:58 +0530

  Videos
See all

Jharkhand | JPSC-JSSC छात्रों का बड़ा प्रदर्शन! हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी का फूंका पुतला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:45:42+00:00

Vande Mataram विवाद पर Prashant Kishor का बड़ा बयान, BJP से पूछा, “केस क्यों नहीं करते?” | Jansuraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers