गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने?
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने को लेकर सुर्खियों में हैं. गौरव खन्ना के साथ उनके रिलेशन और तलाक को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आती रही हैं. अब आकांक्षा ने खुद बताया है कि दोनों के तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तलाक की प्रक्रिया को इतना टाइम क्यों लग रहा है.वहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह गौरव से अलग रहने के बावजूद बिग बॉस में मिलने क्यों आई थीं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
18 महीने से अलग रह रहे हैं गौरव और आकांक्षा
मीडिया को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनका अलग होने का फैसला अचानक नहीं हुआ, बल्कि काफी समय से इस बारे वे विचार कर रहे थे. उन्होंने साफ कहा कि उनका ये फैसला काफी पर्सलन है और पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है. आकांक्षा ने कहा कि दोनों के बीच कई कारण थे, जिनकी वजह से वे इस फैसले तक पहुंचे. उन्होंने यह भी बताया कि तलाक की प्रक्रिया पर काम चल रहा है और तलाक के ड्राफ्ट साइन करके उसे जमा किया जाना है.
तलाक के ड्राफ्ट पर साइन करने का नहीं मिल पाया टाइम
उन्होंने कंफर्म करते हुए कहा कि गौरव और उनका तलाक हो रहा है. बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें कागज़ी कार्रवाई पूरी करने का सही समय नहीं मिल पाया है, उन्होंने कहा कि तलाक की प्रकिया मेरे लॉक अप जाने से बहुत पहले ही चल रही. गौरव के 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से पहले भी यह चल रहा था. उन्होंने कहा, 'हमें बैठकर कागज़ों पर साइन करने का सही समय नहीं मिल पाया, क्योंकि हमारे समय और काम के शेड्यूल आपस में टकराते रहे हैं. लोग जैसा सोचते हैं, एक्टर होने पर ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती, क्योंकि जब आप दोनों स्ट्रगल कर रहे हों और अपने-अपने शेड्यूल के हिसाब से चलने की कोशिश कर रहे हों... तो हर चीज़ वैसी नहीं होती जैसा आप चाहते हैं.'
उन्होंने बताया कि दोनों को तलाक लेने के नतीजे पर पहुंचने में काफी समय लगा. आकांक्षा के मुताबिक, यह फ़ैसला उनके 'लॉक अप' में जाने से पहले ही ले लिया गया था. उन्होंने कहा, 'उनके 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से कुछ समय पहले. तो यह सच में तय करने में कि चीज़ें ठीक नहीं चल रही हैं, हमने समय लिया. हमें यह तय करने में 18 महीने लगे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं और फ्यूचर में हमारी शादी नहीं चलेगी.'
बताया अलग रहने के बावजूद Bigg Boss में क्यों आई थीं मिलने
गौरव खन्ना जब बिग बॉस 20 में थे, उस समय आकांक्षा उनसे मिलने आई थीं. वहीं, आकांक्षा ने बताया था कि वह उनसे काफी लंबे समय से अलग रही हैं तो इसको लेकर सवाल उठे कि वह अलग रहने के बावजूद गौरव से मिलने के लिए बिग बॉस में क्यों आई थीं. इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मेरे पास बिग बॉस में आने के अलावा कोई और च्वॉइस ही नहीं थी, क्योंकि उसके मम्मी-पापा नहीं आ पाए थे. ऐसा नहीं है कि हम जानी दुश्मन हैं तो मैं क्यों करूं तेरे लिए. 'बिग बॉस' के बाद गौरव चाहता था कि मैं उसके साथ इवेंट्स पर जाऊं. जो लोग आसानी से भूल जाते हैं, वह ये कि मैं भी एक एक्टर हूं और मुझे भी ऐसे इवेंट्स पर बुलाया जाता है. ऐसा नहीं है कि हमेशा बस साथ चली जाती हूं.'
आकांक्षा चमोला वर्कफ्रंट
आकांक्षा चमोला के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह इस समय काफी बिजी हैं और वे टीवी और ओटीटी के प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में शेमारू-मी की वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिज़ायर' में 'मालिनी' का नेगेटिव किरदार निभाया था. इसके अलावा, वह कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में भी नजर आईं. उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हिस्सा लिया था. टीवी में उनके काम की बात करें तो वह 'स्वरागिनी' और 'भूतू' जैसे पॉपुलर सीरियल में भी दिखाई दीं. आकांक्षा इन दिनों मिनी-सीरीज में अपने अलग तरह के रोल के लिए भी सुर्खियों हैं.
ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने दी अपने बच्चों को रमजान और इस्लाम की सीख, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने किया खुलासा
Gardening Tips : कैक्टस से जेड प्लांट तक...इन पौधों को मिट्टी के पॉट में लगाना बेस्ट, जानिए गमलों का गणित
Monsoon Gardening Tips : मानसून का सीजन चल रहा है. ये मौसम नए पौधे लगाने के लिए बेस्ट है. इस मौसम में पौधों की जड़ जल्दी मिट्टी पकड़ती है और उनकी ग्रोथ तेजी से होती है. हालांकि गार्डनिंग के शौकीन लोग एक गलती अक्सर कर बैठते हैं. वे पौधे तो सही चुनते हैं, लेकिन गमलों के चयन में गलती कर बैठते हैं. गलत गमले में पौधे की जड़ें ठीक से विकसित नहीं हो पातीं और ज्यादा पानी जमा होने से पौधा सूखने लगता है. बहुत छोटे गमले में जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती, जबकि जरूरत से ज्यादा बड़े गमले में मिट्टी ज्यादा देर तक गीली रहती है. गमला कितना सुंदर है, यह देखने से पहले उसके नीचे बने ड्रेनेज होल जरूर जांचें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










