Responsive Scrollable Menu

Mumbai Rain Effect: Chembur में School Bus पर गिरा विशाल पेड़, एक छात्र की दर्दनाक मौत, 4 घायल

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है; खबर है कि क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर एक छात्र फंसा हुआ है। यह हादसा दोपहर करीब 2:50 बजे यूनिवर्सल स्कूल के पास रोड नंबर 11 पर हुआ, जब छात्र घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, स्कूल बस पर एक बड़ा पेड़ गिरने से पांच छात्र घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई। चार घायल छात्रों का इलाज चल रहा है। इस बीच, इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें गाड़ी में फँसे एक बच्चे को बचाने के लिए गिरे हुए पेड़ को काट रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सचिन ने तेंदुलकर की तरह मास्टरस्ट्रोक खेला, एकनाथ शिंदे ने किया साफ- हम तोड़ते नहीं जोड़ते हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) से पेड़ों की छंटाई करने या उन्हें हटाने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि इनसे सुरक्षा का खतरा है। उन्होंने दावा किया कि इलाके में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना मुंबई में पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने के साथ हो रही भारी बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुई है।

Continue reading on the app

IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन जिलाधिकारी पद से हटा दिया है। कर्नाटक में चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी से बाद तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 जून को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी अभिराम जी शंकर जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें कर्नाटक माइनिंग एनवायरमेंट रेस्टोरेशन कॉर्पोरेशन बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वह आईएफएस अधिकारी डॉ संजय एस बिज्जूर के स्थान पर प्रभार संभालेंगे, जो 30 जून 2026 को रिटायर्ड हो रहे हैं।

कर्नाटक में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अविनाश मिलन राजेंद्र को सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी बेंगलुरु के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वह कर्नाटक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगे। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी योगेश एम को निदेशक एग्रीकल्चर मार्केटिंग डिपार्टमेंट बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी प्रसन्ना एच को मौजूदा प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। दिव्या प्रभु जी आर. जे को ग्रामीण विकास आयुक्त बेंगलुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ डॉ अरुंधति चंद्रशेखर को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

यूपी में एक आईएएस अधिकारी का तबादला, 3 होंगे रिटायर 

उत्तर प्रदेश में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी जालौन पद पर कार्यरत रिंकू सिंह राही को स्थानांतरित करके उरई उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अब उरई उरई के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर कार्यरत पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार सोनी को उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित आदेश जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मंगलवार को जारी किया है।

प्रदेश में तीन आईएएस अधिकारी 30 जून को रिटायर्ड भी हो रहे हैं। इस सूची में बैच 2009 के आईएएस अधिकारी मार्कंडेय शाही, श्रम आयुक्त, विशेष सचिव डॉ दिनेश चंद्र (बैच 2012) और आयुक्त झांसी उमाकांत त्रिपाठी (बैच 2018) शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Moises Henriques: 39 की उम्र में नई पारी की शुरुआत... इस देश के लिए क्रिकेट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ ऑलराउंडर, जीत चुका 11 खिताब

Moises Henriques will play for portugal cricket team: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स 2028 T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. यह सब-रीजनल टूर्नामेंट इसी साल 14 अगस्त से फिनलैंड में शुरू होगा. हेनरिक्स अनुभवी क्रिकेटर हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके नेतृत्व में पुर्तगाल की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रही है. Tue, 30 Jun 2026 17:04:13 +0530

  Videos
See all

Goonj with Arpita Aarya: जेल में आरोपी...अंदर ही होगी पूछताछ | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T13:11:54+00:00

Bhaiyaji Kahin : कांग्रेस प्रवक्ता Seychelles पर क्या बोलकर फंसे? | PM Modi | Viksit Bharat| Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T13:13:31+00:00

Hydrogen Train News | हाइड्रोजन ट्रेन क्यों है खास? | #shorts #ytshorts #hydrogentrain #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T13:12:18+00:00

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें |Trump | Netanyahu | Hormuz | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-30T13:11:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers