Ram Mandir चोरी मामले पर भड़कीं टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee, उठाए सवाल
Devoleena Bhattacharjee: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी मामले पर सियासत गरमाती जा रही है. इस मामले की जांच एजेंसियों ने अभी तक 70-80 लोगों से पूछताछ की है और उन्हें नोटिस भेजा गया है. चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था, जिसकी जांच किए जाने पर चढ़ावे और दान के अलावा मैनेजमेंट से जुड़े अनियमितताओं की बात सामने आई. हाल ही जहां मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में चोरी पर गुस्सा निकाला, तो वहीं अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने राजनीतिक जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने राम मंदिर चोरी घोटाले पर रिएक्ट करते हुए कहा कि कोई भी नेता या राजनीतिक पार्टी जवाबदेही से ऊपर नहीं होनी चाहिए. साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि वो किसी व्यक्ति विशेष नेता के बजाय देश और उसके मूल्यों के प्रति वफादार रहें. इसे लेकर देवोलीना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है.
The entire political leadership proudly claimed credit for the construction of the Ram Mandir. It became a major part of election campaigns, and it undoubtedly earned votes. But what comes after that?
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) June 29, 2026
When allegations of theft, mismanagement, or wrongdoing emerge, where is the…
DU UG Admission 2026: CUET UG के बिना भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका, SOL और NCWEB का जानें पूरा प्रोसेस
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन एडमिशन 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद डीयू ने अपने अंडरग्रेजुएट एडमिशन पोर्टल को भी एक्टिव कर दिया है. अब छात्र CSAS पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कई छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने CUET UG परीक्षा नहीं दी या फिर उनका स्कोर उम्मीद से कम आया है. ऐसे छात्रों के मन में सवाल है कि क्या अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का कोई रास्ता बचा है? इसका जवाब है हां. डीयू के School of Open Learning (SOL) और Non-Collegiate Women Education Board (NCWEB) ऐसे विकल्प हैं, जहां कुछ परिस्थितियों में CUET स्कोर के बिना भी एडमिशन लिया जा सकता है.
रेगुलर कॉलेजों में CUET स्कोर जरूरी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रेगुलर कॉलेजों में यूजी एडमिशन केवल CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर ही होगा. विश्वविद्यालय की लगभग 72 हजार सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिन उम्मीदवारों ने CUET UG नहीं दिया है, वे रेगुलर कॉलेजों में आवेदन नहीं कर सकते.
बिना CUET के भी हैं दो बड़े ऑप्शन
अगर किसी छात्र ने CUET परीक्षा नहीं दी या उसका स्कोर कम है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है. डीयू के दो प्रमुख संस्थान SOL और NCWEB ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर देते हैं. हालांकि दोनों की प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता अलग-अलग होती है.
क्या है DU का NCWEB?
NCWEB यानी नॉन कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड खासतौर पर दिल्ली की छात्राओं के लिए बनाया गया है. इसका उद्देश्य उन लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है जो किसी कारणवश रेगुलर कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पातीं. NCWEB में पढ़ाई सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को होती है. कक्षाएं दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न रेगुलर कॉलेजों में आयोजित की जाती हैं. यहां पढ़ने वाली छात्राओं को भी डीयू की मान्यता प्राप्त डिग्री मिलती है.
दिल्ली की छात्राओं को मिलता है फायदा
NCWEB में केवल दिल्ली निवासी छात्राएं ही दाखिला ले सकती हैं. इसके तहत 27 अध्ययन केंद्र संचालित किए जाते हैं. इनमें से 26 सेंटर ग्रेजुएशन और एक सेंटर पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए है. सबसे खास बात यह है कि यहां सीटों की संख्या तय नहीं होती. अधिक से अधिक छात्राओं को शिक्षा का अवसर देने के उद्देश्य से प्रवेश दिया जाता है. कई कोर्सों में CUET स्कोर की अनिवार्यता भी नहीं होती.
SOL क्या है और कैसे मिलता है एडमिशन?
School of Open Learning (SOL) भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का ही हिस्सा है. यह उन छात्रों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है जो रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाते या नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं. SOL में एडमिशन के लिए अलग आवेदन प्रक्रिया होती है. इच्छुक छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां प्रवेश के लिए CUET स्कोर जरूरी नहीं होता. चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है.
SOL में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?
- बीए (प्रोग्राम)
- बीए इंग्लिश (ऑनर्स)
- बीए पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स)
- बीकॉम (प्रोग्राम)
- बीकॉम (ऑनर्स)
नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत SOL में भी चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू किया जा चुका है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को भी दिल्ली यूनिवर्सिटी की डिग्री दी जाती है. हालांकि डिग्री में ओपन लर्निंग मोड का उल्लेख रहता है.
किन छात्रों के लिए बेहतर हैं SOL और NCWEB?
अगर आपने CUET UG नहीं दिया है, कम अंक आए हैं या किसी अन्य वजह से रेगुलर कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, तो SOL और NCWEB अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. खासकर वे छात्र जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए ये संस्थान काफी उपयोगी हैं. ऐसे में CUET स्कोर न होने का मतलब यह नहीं है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना खत्म हो गया. सही विकल्प चुनकर छात्र अब डीयू में एडमिशन ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CBSE ने 7वीं, 8वीं और 9वीं क्लास के लिए थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी में दी छूट, दो विदेशी भाषा रखने का दिया ऑप्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















